शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Blast: डॉक्टर शाहीन पर सख्त जांच, NIAऔर ATS की टीम ने कानपुर कई इलाकों में की छापेमारी , स्लीपर सेल से जुड़ाव की आशंका

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में डॉक्टर शाहीन सईद की जांच तेज हो गई है। एनआईए और एटीएस की टीमें कानपुर में कई जगह छापेमारी कर रही हैं। स्लीपर सेल से उनके संबंधों की जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 13, 2025
in दिल्ली
Delhi blast investigation doctor shaheen sleeper cell
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Blast investigation: दिल्ली के लाल किला के बाहर हुई कार ब्लास्ट साजिश में बड़ा खुलासा सामने आया है। इस साजिश के तार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस नेटवर्क में डॉक्टर शाहीन सईद का भी नाम सामने आया है, जो कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में करीब आठ साल तक कार्यरत रहीं।

उनकी गिरफ्तारी के बाद मंगलवार देर रात एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) की टीमें कानपुर पहुंचीं। दोनों एजेंसियों ने बुधवार तड़के चमनगंज, नाला रोड, नई सड़क और यतीमखाना जैसे इलाकों में छापेमारी की।

RELATED NEWS

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

नवम्बर 22, 2025
CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

नवम्बर 22, 2025

सुबह पांच बजे तक चली छापेमारी

टीमें सुबह लगभग पांच बजे तक कई गलियों और बस्तियों में पहुंचीं। वहां खड़े कुछ संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी कब्जे में लिए गए। जांच अधिकारी इन फुटेज के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ब्लास्ट साजिश में स्थानीय स्तर पर किसकी भूमिका हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान एक डॉक्टर को हिरासत में लेने की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डॉ. शाहीन के दस्तावेज जब्त, पूर्व पति से भी पूछताछ

इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने डॉ. शाहीन के पूर्व पति, डॉ. जफर हयात से भी पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। वहीं, स्वरूप नगर थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को पत्र लिखकर शाहीन से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं। इनमें उनकी नियुक्ति की तारीख, कार्यकाल और उनके खिलाफ की गई प्रशासनिक कार्रवाई से जुड़े नोटिस शामिल हैं।

महिला स्लीपर सेल से जुड़ाव की जांच जारी

एनआईए और एटीएस अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि डॉ. शाहीन का संपर्क स्लीपर सेल की महिला विंग से था या नहीं। आशंका है कि यह विंग देश-विरोधी गतिविधियों के लिए युवतियों और महिलाओं को गुमराह कर रही थी। जांच एजेंसियां फिलहाल कानपुर कैंट इलाके में कैंप कर रही हैं और शाहीन के नेटवर्क को फतेहपुर, प्रयागराज और लखनऊ तक खंगाल रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी ठोस सबूत के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच में तेजी, कई जिलों में फैला नेटवर्क

सूत्रों का कहना है कि डॉ. शाहीन से जुड़े कुछ अहम इनपुट एजेंसियों को मिले हैं। इसी वजह से दोनों टीमें देर रात तक शहर में डेरा डाले हुए हैं। जांच अधिकारी हर उस व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रख रहे हैं, जो शाहीन के संपर्क में था। फिलहाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं, लेकिन लाल किला ब्लास्ट केस को लेकर जांच अब और तेज कर दी गई है।

Tags: Delhi blastNIA ATS InvestigationShaheen Case
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

मदनी ने क्यों कहा मुसलमान अपाहिज और बांझ, फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों का ऑपरेशन जारी है। फरीदाबाद व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल के...

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

CM योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च किया ऑपरेशन घुसपैठिया, पकड़ो और डिटेंशन सेंटर में रखो के मिशन में जुटे UP के DM 

by Vinod
नवम्बर 22, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ फुल एक्शन में हैं। यूपी एटीएस जहां सफेद कॉलर टेरर...

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

करोड़पति आतंकी DR अदिल अहमद राठर क्यों बना कंजूस, 250 रुपए की पहनता जींस और ऑटो में करता था सफर

by Vinod
नवम्बर 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित 10 नवंबर को लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हुआ...

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

सामने आया सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल का खूनी प्लान, 32 कारों से इन 32 इलाकों को कुछ ऐसे करना था लहूलुहान

by Vinod
नवम्बर 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। फरीदाबाद के सफेद कॉलर टेरर मॉड्यूल की...

Delhi blast Umar Nabi case

Delhi Car Blast Update : दिल्ली कार धमाके में नया खुलासा ,नूंह में किराये का कमरा और हवाला कनेक्शन

by SYED BUSHRA
नवम्बर 18, 2025

New Update in Delhi Car Blast Case: दिल्ली कार ब्लास्ट के मुख्य आरोपी और सुसाइड अटैकर डॉ. उमर नबी को...

Next Post
Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप...

Delhi Blast Alert

Delhi Blast Alert : दिल्ली के महिपालपुर में गूंजा जोरदार धमाका, पुलिस ने खोला पूरे मामले का सच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist