Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

भ्रष्टाचार के 'शीशमहल' बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने की कसम खाई।

by Akhand Pratap Singh
May 30, 2025
in Breaking, दिल्ली
Delhi CM
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के ‘शीशमहल’ बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए दिल्ली (Delhi CM) की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पूरे समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने की कसम खाई। उन्होंने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिन के प्रदर्शन पर एक वर्कबुक भी जारी की।

रेखा गुप्ता ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने मंत्रिमंडल के 100 दिन के रिपोर्ट कार्ड के विमोचन के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “पिछली सरकार केवल ‘नाम’ बनाने पर केंद्रित थी, हमारी सरकार ‘काम’ (सेवा) पर केंद्रित है।”

RELATED NEWS

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

May 19, 2026
दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

November 27, 2025

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार 10 साल के भ्रष्टाचार और लूट के बंटवारे पर बनी थी, लेकिन हमारी सरकार लोगों की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली ‘आप’ सरकार ने करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार से भरा ‘शीशमहल’ बनवाया, लाखों रुपए के पर्दे और टीवी लगवाए और भ्रष्टाचार से अर्जित धन को खुद की प्रशंसा और प्रचार पर खर्च किया।

इससे पहले, सीएम गुप्ता (Delhi CM) ने 100 दिन की वर्कबुक को राष्ट्रीय राजधानी की महत्वपूर्ण विकास यात्रा का एक “महत्वपूर्ण दस्तावेज” बताया। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार के प्रदर्शन पर हाल ही में जारी वर्कबुक को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़े: दो साल के अंदर पीओके में भव्य श्री राम मंदिर बनेगा और कथा भी सुनाएंगे, जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले 100 दिन के दौरान पूरी तरह से जन कल्याण और विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। प्रत्येक विधानसभा और एमसीडी वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में हमारे नेता पिछले 100 दिन में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे और अपनी भविष्य की योजनाओं का खाका साझा करेंगे।”

इससे पहले, शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली सरकार ने कौशल विकास के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा निदेशालय मारुति और सुजुकी मोटरसाइकिल सहित चार कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर रहा है, ताकि दिल्ली के छात्रों को उनकी प्रयोगशालाओं में प्रशिक्षण दिया जा सके।”

Tags: delhi Cmdelhi news
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

Transport Strike: 21 से 23 मई तक दिल्ली में हड़ताल की चेतावनी, ट्रांसपोर्टर और ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े

by Sadaf Farooqui
May 19, 2026

Transport Strike: दिल्ली में बढ़ती महंगाई के बीच अब आम लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्रांसपोर्टरों और ऑटो चालकों...

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

by Kanan Verma
November 27, 2025

Delhi CM : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही महिलाओं के...

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Next Post
PM Modi

शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात.. पाकिस्तान पर तीखा वार, पीएम मोदी के कानपुर दौरे की बड़ी बातें

Gold Rate Today

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट! जानें 30 मई 2025 को आपके शहर में क्या हैं ताज़ा रेट्स

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist