मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों को संचालन की अनुमति नहीं मिलेगी। सरकार जल्द ही कोचिंग सेंटरों के लिए नया और सख्त नियामक कानून भी लागू करेगी।

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Coaching Centres Safety Rules: दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो कोचिंग सेंटर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें दिल्ली में संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार जल्द ही इस संबंध में एक सख्त विनियामक कानून भी लाने जा रही है।

एक महीने का दिया गया समय

शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए एक महीने का समय दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे राजधानी में 900 कोचिंग सेंटर हों या 1,000, सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण छात्रों की सुरक्षा और उनका जीवन है।

RELATED NEWS

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

अगस्त 20, 2025
Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

अगस्त 20, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा, “एक महीने के भीतर सभी सुरक्षा नियम पूरे कर लें। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

छात्रों से भी मांगी जाएगी शिकायत

रेखा गुप्ता ने छात्रों से अपील की कि यदि उनके कोचिंग संस्थान में सुरक्षा से जुड़ी कोई कमी या लापरवाही दिखाई दे तो वे ईमेल, फोन या मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी सरकार तक पहुंचाएं। सरकार ऐसे मामलों पर तत्काल कार्रवाई करेगी।

आग की घटनाओं के बाद सख्ती

सरकार का यह फैसला हाल के समय में कोचिंग संस्थानों में आग लगने की घटनाओं के बाद लिया गया है। हाल ही में लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जल्द आएगा नया नियामक कानून

इससे पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि कोचिंग सेंटरों के लिए एक मजबूत विनियामक तंत्र तैयार किया जा रहा है, जिससे सुरक्षा मानकों की निगरानी, जवाबदेही और छात्रों की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके।

Tags: Coaching Safety Rulesrekha gupta
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

by Gulshan
अगस्त 20, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम...

Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

CM Rekha Gupta attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हो रही साप्ताहिक जन सुनवाई के...

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, रेल मंत्री के सामने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की सिफारिश

by Gulshan
जुलाई 2, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन...

Rekha Gupta

IAS कौशल राज शर्मा बने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नए सचिव, योगी सरकार से आदेश जारी!

by Gulshan
मई 6, 2025

Rekha Gupta : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कौशल राज शर्मा को अब राजधानी दिल्ली बुला लिया गया है।...

Rekha Gupta

Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

by Mayank Yadav
फ़रवरी 21, 2025

Rekha Gupta Action: भाजपा के दिल्ली में गद्दी संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं और अधिकारियों...

Next Post
Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

Bloating And Gas: पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? तो अपनाए एक्सपर्ट के बताए ये आसान और घरेलू उपाय

‘काश बबलू पंडित को नहीं मारा होता’, ‘मिर्जापुर’ को याद कर छलका विक्रांत मैसी का दर्द

'काश बबलू पंडित को नहीं मारा होता', 'मिर्जापुर' को याद कर छलका विक्रांत मैसी का दर्द

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist