Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Delhi Exit Poll 2024: राजधानी दिल्ली की 7 सीटों में किसने मारी बाजी? देखिए क्या कह रहे एग्जिट पोल

by Akhand Pratap Singh
June 2, 2024
in Breaking, Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, दिल्ली
Delhi Exit Poll 2024
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Exit Poll 2024: राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों को लेकर एग्जिट पोल के रुझान सामने आए हैं। कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी को सीटों का नुकसान होता दिख रहा है, जबकि अन्य पोल में बीजेपी की जीत की हैट्रिक बनने की संभावना जताई गई है। 2024 का चुनाव दिल्ली के लिए खास है क्योंकि यहां बीजेपी के खिलाफ इंडिया गठबंधन है।

पिछले चुनाव में ये दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ी थीं। एग्जिट पोल में बीजेपी को नुकसान होने की आशंका से यह स्पष्ट होता है कि इन दोनों पार्टियों के गठजोड़ ने केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रदर्शन को प्रभावित किया है।

RELATED NEWS

No Content Available

सी-वोटर एग्जिट पोल के अनुसार

सी-वोटर एग्जिट पोल (Delhi Exit Poll 2024) के अनुसार, बीजेपी को 4 से 6 सीटें और इंडिया गठबंधन को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। वोट शेयर के मामले में, बीजेपी को 51% और इंडिया गठबंधन को 46% वोट मिलने की संभावना है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में बीजेपी को 6-7 सीटें मिलने और 54% वोट शेयर की भविष्यवाणी की गई है, जबकि इंडिया गठबंधन को 0-1 सीटें और 44% वोट शेयर मिलने की संभावना है।

भाजपा का वोट शेयर गिरा

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 6 सीटें मिल रही हैं जबकि इंडिया गठबंधन को एक सीट मिलने का अनुमान है। इस पोल में बीजेपी को 52% और इंडिया गठबंधन को 44% वोट मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अन्य एग्जिट पोल जैसे इंडिया न्यूज डी-डायनेमिक, जन की बात, न्यूज 24 टुडेज चाणक्य, न्यूज नेशन, टीवी नाइन भारतवर्ष-पोलस्टार में बीजेपी सभी सात सीटें जीतती नजर आ रही है।

यह भी पढ़े: सभी Exit Poll के आकड़े आए सामने, जानिए यूपी में किसे मिल रही कितनी सीटे

2019 में क्या था पार्टियों का हाल

अब इन मौजूदा एग्जिट पोल की तुलना 2019 और 2014 के चुनाव के नतीजों से करते हैं। 2014 के चुनाव में बीजेपी को 46.40% वोट मिले थे, जबकि आप को 32.90% और कांग्रेस को 15.10% वोट मिले थे। 2019 में बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में वृद्धि हुई, जबकि आप का वोट शेयर घट गया।

2019 में बीजेपी को 56.86% और कांग्रेस को 22.51% वोट मिले, जबकि आप केवल 18.11% वोट ही प्राप्त कर पाई। लेकिन 2024 के एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को वोटों का नुकसान होता दिख रहा है, और इंडिया गठबंधन वोटों के लिहाज से मजबूत होता नजर आ रहा है।

Tags: Delhi Exit Poll 2024
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Assembly Election 2024

Assembly Election 2024: अरुणाचल-सिक्किम के सीएम थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे

KKR Player Marriage

KKR के स्टार खिलाड़ी ने रचाई शादी, कपल की पहली तस्वीर सामने आई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist