मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 21 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सहायता की घोषणा की।

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की खबर सुनकर उन्हें बेहद पीड़ा हुई है। गृह मंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए कहा कि मालवीय नगर में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां लगातार बचाव कार्य में जुटी रहीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति मिले। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की।

RELATED NEWS

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग

बुधवार सुबह मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और अन्य आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

बड़े स्तर पर चला बचाव अभियान

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। दमकल कर्मियों और बचाव दलों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, कई घंटों तक चले अभियान में बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

40 से ज्यादा लोगों को बचाया गया

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी Anant Mittal के मुताबिक, बचाव अभियान के दौरान 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है।

प्रधानमंत्री ने की सहायता की घोषणा

इस दुखद घटना पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और एम्बुलेंस सेवाओं की टीमों को मौके पर भेजा गया था। उनकी तेजी और सतर्कता की वजह से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

जांच के बाद सामने आएगी वजह

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि घटना की पूरी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags: amit shahdelhi fire news
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

PM-FCT और हेल्थ पासपोर्ट लॉन्च, अमित शाह का दावा, 12 साल में 70 करोड़ गरीबों तक घर, बिजली, पानी, गैस की सुविधाएं पहुंचाईं

by SYED BUSHRA
जून 29, 2026

Amit Shah on Poor Welfare: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर में पीएम फैमिली केयर...

Delhi Fire Safety Concerns

Fire Safety Concerns: दिल्ली बड़े शहरों में लगातार हो रहे अग्निकांड, सुरक्षा नियमों, तैयारियों पर उठे सवाल, लखनऊ हादसे ने बढ़ाई चिंता

by SYED BUSHRA
जून 24, 2026

Fire Safety Concerns: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों...

Malviya Nagar Hotel Fire Case

Hotel Fire Case: होटल मालिक की बढ़ीं मुश्किलें, घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज बनवाने का आरोप

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

Hotel Fire Case: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग के मामले में जांच लगातार...

Next Post
Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक अनुभव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक अनुभव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

Prayagraj Family Murder: एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, गायब बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist