शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

दिल्ली को मिला सेहत का तोहफा, इन 33 इलाकों में खुले आयुष्मान आरोग्य मंदिर, BJP ने जारी की पूरी लिस्ट!

दिल्ली में आज मंगलवार, 17 जून को दिल्ली सरकार द्वारा 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया गया। इन केंद्रों का शुभारंभ दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री भी समारोह में मौजूद रहे। अब जानते हैं कि किन-किन इलाकों में ये नए आरोग्य मंदिर खोले गए हैं।

by Gulshan
जून 17, 2025
in Latest News, दिल्ली

Delhi News : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जब से दिल्ली में भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से विभिन्न योजनाओं पर तेज़ी से काम हो रहा है। कई पुरानी योजनाओं में बदलाव किए गए हैं, वहीं कुछ को पूरी तरह से नए स्वरूप में ढाला जा रहा है। इसी कड़ी में, मोहल्ला क्लीनिक की जगह अब राजधानी को शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का तोहफा मिलने जा रहा है। मंगलवार, 17 जून को दिल्ली सरकार ने 33 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया।

2025-26 के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 123 नए प्राइमरी हेल्थ सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिससे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं और आसानी से मिल सकेंगी। इस नई योजना के अंतर्गत इन केंद्रों पर महिलाओं की डिलीवरी और नवजात शिशुओं की देखभाल, पांच प्रकार के कैंसर की जांच, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण, निःशुल्क दवाएं, और 105 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा, मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की जांच और उनके इलाज हेतु दवाएं भी पूरी तरह मुफ्त दी जाएंगी।

कहां-कहां खुले नए आरोग्य मंदिर?

इन 33 केंद्रों का उद्घाटन विभिन्न मंत्रियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में किया।

RELATED NEWS

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

अक्टूबर 22, 2026
Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
  • स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने विकास नगर के ओल्ड बारात घर में,

  • PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा ने बाबर रोड पर,

  • पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने DGD चौखंडी में,

  • गृह व शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने जनकपुरी में,

  • समाज कल्याण मंत्री रविंदर सिंह ने बवाना में,

  • और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने खजूरी खास में इन आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया।

केंद्र खुलने का समय क्या रहेगा?

फिलहाल ये केंद्र सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे, जो कि पहले से दो घंटे कम है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह समय केवल अस्थायी रूप से कम किया गया है और जैसे ही नवीनीकरण कार्य पूरा होगा, केंद्रों का समय पहले की तरह कर दिया जाएगा। हालांकि, तीस हजारी आरोग्य मंदिर में यह सेवा सुबह 9:30 से शाम 3:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी, और वहां डॉक्टरों के साथ सरकारी कर्मचारी भी तैनात होंगे।

8 महीनों में 1140 केंद्र खोलने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 2020 में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को आरोग्य मंदिरों की स्थापना के लिए ₹2400 करोड़ का अनुदान दिया गया था। लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार के अहंकार और उदासीनता के कारण इस फंड का उपयोग नहीं हो सका और जनता को उसका लाभ नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें : बारिश संग बयार का कहर: दिल्ली समेत 10 राज्यों में मौसम का…

रेखा गुप्ता ने कहा, “जब हमें जिम्मेदारी मिली, तो हमने इस राशि का प्रभावी उपयोग कर काम को ज़मीन पर उतारना शुरू किया। अब तक कुल 1140 आरोग्य मंदिर स्वीकृत हो चुके हैं। यदि हम यह कार्य मार्च 2026 तक पूरा नहीं करते, तो यह फंड लैप्स हो जाएगा। ऐसे में जो काम पिछले पांच वर्षों में आराम से हो सकता था, उसे हमें अगले 8 महीनों में पूरा करना होगा।”

Tags: delhi news

Gulshan

Related Posts

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

Ashutosh Ranka-Saurav Das: दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार? CJP नेताओं को Gen-Z मानने से भी किया इनकार

by Ahmed Naseem
अक्टूबर 22, 2026

Delhi High Court News: दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को...

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Next Post
Mankameshvar Temple

सावन से पहले बड़ा बदलाव, अब इस मशहूर शिव मंदिर में इन कपड़ों में नहीं मिलेगी एंट्री!

Harms of Using Mobile While Eating

Health news : खाना खाते समय मोबाइल चलाना सेहत के लिये कितना है ख़तरनाक ,जानिए इससे होने वाले नुक़सान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In