मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कल भिड़ेंगे ये प्रत्याशी, पढ़ें पूरी डिटेल

by Rajni Thakur
मई 24, 2024
in Latest News, Loksabha election 2024, TOP NEWS, चुनाव, दिल्ली
Delhi Lok Sabha Elections 2024: These candidates will contest tomorrow on 7 Lok Sabha seats of Delhi, read full details.
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग चलेगी। 25 मई को दिल्ली में चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली, पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली में मतदान होगा। दिल्ली में बीजेपी का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन से होगा। इसके अलावा कई अन्य पार्टियां और निर्दलीय कैंडिडेट्स भी दिल्ली के चुनावी रण में हैं।

बीजेपी ने दिल्ली की सातों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के अलावा इस बार बीजेपी ने अन्य सभी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को बदल दिया है। दिल्ली की सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने मनोज तिवारी, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल, बांसुरी स्वराज, कमलजीत सेहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी को मैदान में उतारा है। पिछले आम चुनावों में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ रही हैं।

RELATED NEWS

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

अगस्त 17, 2026
BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026

वहीं आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर कुलदीप शर्मा, सोमनाथ भारती, महाबल मिश्रा, सहीराम पहलवान और कांग्रेस ने तीन सीटों पर जय प्रकाश अग्रवाल, कन्हैया कुमार और उदित राज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव जीतने के लिए आप और कांग्रेस प्रचार प्रसार में जी जान से जुटी हुई है। पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

किस सीट पर किसके बीच मुकाबला? (Delhi Lok Sabha Elections 2024)

1. उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट इस समय काफी चर्चा में है, क्योंकि इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही बिहार के लाल पर अपना दांव लगाया है। बीजेपी ने भोजपुरी सुपरस्टार और गायक मनोज तिवारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं इसी सीट पर इंडी अलायंस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है। बता दें कि ये दोनों ही नेता बिहार के रहने वाले हैं लेकिन दिल्ली से शुरू हुई इनकी राजनीति इस मुकाबले को और भी ज्यादा दिलचस्प बनाने वाली है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के अंतर्गत 10 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से ज्यादातर विधानसभा सीटों पर AAP का कब्जा है। इस सीट पर मुस्लिम वोटर्स की संख्या ज्यादा है। साथ ही पूर्वांचल के लोग भी यहां अच्छी खासी संख्या में हैं।

2. चांदनी चौक लोकसभा सीट  

चांदनी चौक सीट से बीजेपी ने प्रवीण खंडेलवाल को मैदान उतारा है। इससे पहले डॉक्टर हर्षवर्धन यहां से बीजेपी के सांसद थे। हालांकि इस बार उनका टिकट कट गया। तो वहीं इस सीट पर इंडी गंठबंधन ने जय प्रकाश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। इस सीट में 20.34 फीसदी मुसलमान हैं। वहीं, 21.14 फीसदी अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं।

3. पूर्वी दिल्ली 

पूर्वी दिल्ली में बीजेपी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा का इंडी गठबंधन के प्रत्याशी कुलदीप कुमार से मुकाबला होगा। इससे पहले 2019 के आम चुनाव में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर यहां से जीत दर्ज की थी। हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से निगम पार्षद और वर्ष 2015-16 में दिल्ली के मेयर भी रह चुके हैं।

4. नई दिल्ली लोकसभा सीट

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बांसुरी स्वराज और इंडी अलायंस के उम्मीदवार सोमनाथ भारती आपस में भिड़ेंगे। इस सीट के दोनों प्रत्याशी पेशे से वकील हैं। बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में नई दिल्ली सहित विधानसभा की 10 सीटें शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 2014 और 2019 के चुनाव में आप के आशीष खेतान और कांग्रेस के अजय माकन को हराकर इस सीट से जीत हासिल की थी।

5. उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में योगेंद्र चंदोलिया बीजेपी के प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से उदित राज को अपना कैंडिडेट बनाया है। यह दिल्ली की एकमात्र लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है।  बता दें कि 2014 में बीजेपी ने उदित राज को टिकट दिया था। तब उन्होंने AAP प्रत्याशी राखी बिड़लान को हराया था। लेकिन 2019 में टिकट न मिलने के कारण वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

6. पश्चिमी दिल्ली 

पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी प्रत्याशी कमलजीत सहरावत का मुकाबला आम आदमी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार महाबल मिश्रा के साथ होगा। पश्चिमी दिल्ली में पूर्वांचल मतदाताओं के साथ-साथ बिहार के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। इस सीट पर 10 विधानसभा सीटों पर आप का कब्जा है। इसमें जनकपुरी, तिलक नगर, सुभाष नगर, राजौरी गार्डन, मदीपुर, हरिनगर, उत्तम नगर, द्वारका, नजफगढ़ और विकास पुरी शामिल हैं।

7. दक्षिणी दिल्ली 

दक्षिणी दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी बीजेपी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लडेंगे तो वहीं आम आदमी पार्टी ने सहीराम पहलवान को मैदान में उतारा है। दक्षिणी दिल्ली में गुर्जर वोटर्स की संख्या ज्यादा है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियों ने इस सीट पर गुर्जर प्रत्याशी उतारे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने यहां से जीत हासिल की थी। हालांकि, 2024 के चुनाव में उनका टिकट काटकर रामवीर सिंह बिधूड़ी को दे दिया। इस सीट के अंतर्गत बिजवासन, पालम, महरौली, छतरपुर, देवली, अंबेडकर नगर, संगम विहार, कालकाजी, तुगलकाबाद, बदरपुर विधानसभा क्षेत्र हैं।

बता दें कि 16 मार्च को चुनाव आयोग ने 2024 के आम चुनावों का शेड्यूल जारी किया था। दिल्ली की सातों सीटों पर छठे चरण में चुनाव होना है। 6 मई को दिल्ली में नामांकन की आखिरी तारीख थी। 25 मई को दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Tags: Aam Aadmi PartyBJPCongressDelhi Lok Sabha Elections 2024INDI AllianceLok Sabha Election 2024
Share198Tweet124Share49

Rajni Thakur

Related Posts

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

BJP New Team: नितिन नवीन की टीम में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय बाहर; स्मृति ईरानी और राम माधव की वापसी

by Kirtika Tyagi
अगस्त 17, 2026

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान...

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Next Post
व्यापारी परिवार ने लोन के दबाव में हाथ की नसें काटीं, फरीदाबाद में छह लोगों ने आत्महत्या की कोशिश

व्यापारी परिवार ने लोन के दबाव में हाथ की नसें काटीं, फरीदाबाद में छह लोगों ने आत्महत्या की कोशिश

Shahjahanpur

Shahjahanpur: जिला जेल में सपा नेता के शराब-बिरयानी पार्टी के आरोप से छिड़ा विवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist