बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, धूल भरी आंधी और बारिश.. IMD की चेतावनी जारी

शनिवार शाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश शुरू हुई।

by Akhand Pratap Singh
मई 31, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मौसम
Delhi NCR Weather
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR Weather: शनिवार शाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। कई क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चली जिसके बाद हल्की से मध्यम बारिश शुरू हुई। इस मौसमी बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली।

दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश

RELATED NEWS

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026
Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

अगस्त 6, 2026

दिल्ली (Delhi NCR Weather) के कालकाजी इलाके में शनिवार शाम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। कर्तव्य पथ के आसपास भी आंधी और बारिश के दृश्य देखने को मिले। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ दिखा कि दोपहर बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं थी।

मौसम विभाग की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तात्कालिक चेतावनी जारी कर कहा कि उत्तर-पश्चिम-पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता बादलों का समूह और बवंडर रेखा अगले 1-2 घंटों में दिल्ली और एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में असर दिखाएगा। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है जो कभी-कभी 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। IMD ने हल्की बारिश, आकाशीय बिजली और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी चेतावनी दी।

यह भी पढ़े: मिर्जापुर स्टार कालीन भैया बने Hyundai के नए ब्रांड एंबेसडर, क्या लेंगे शाहरुख की जगह ?

राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर के अलावा राजस्थान के कई हिस्सों में भी शनिवार को बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8:30 बजे तक) बारां जिले के किशनगंज में सर्वाधिक 21 मिलीमीटर बारिश हुई। अजमेर तहसील में 17 मिलीमीटर, बीकानेर के डूंगरगढ़ में 11 मिलीमीटर, टोंक के पीपलू और चूरू के सुजानगढ़ में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

Tags: Delhi NCRweather update
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP Heavy Rain Red Alert

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

Delhi Monsoon Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना,तापमान में गिरावट, हवा हुई साफ, अगले कई दिनों तक बरसात के आसार

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Delhi Monsoon Rain: राजधानी दिल्ली में मानसून की दस्तक के चार दिन बाद अब लोगों को बारिश का असली एहसास...

Next Post
UP News

UP News: 1992 बैच के IPS अधिकारियों का प्रमोशन, आशुतोष पाण्डेय और नीरा रावत को मिला डीजी पद

Corona Case

भारत में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, 3300 से अधिक मामले एक्टिव.. कई राज्यों में 100 से ज्यादा केस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist