शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi News : तैयार हुई आबकारी नीति! जानें कैसे खुलेगा बड़ी शराब और ज्यादा मुनाफे का खुलासा

दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति का मसौदा तैयार कर लिया है, जिसके तहत शराब की दुकानों को बड़ा और आधुनिक रूप देने के साथ-साथ उनके मुनाफे में बढ़ोतरी का प्रस्ताव शामिल है। कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही यह नीति लागू कर दी जाएगी।

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : राजधानी दिल्ली में नई आबकारी नीति (Excise Policy) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा तैयार की जा रही नई शराब नीति का मसौदा लगभग तैयार है, जिसमें इस बार कई अहम सुधार प्रस्तावित हैं। इन बदलावों में शराब की दुकानों को बड़ा, आधुनिक और बेहतर सुविधाओं से लैस बनाने के साथ-साथ खुदरा विक्रेताओं के प्रति बोतल मुनाफे (मार्जिन) में बढ़ोतरी का प्रस्ताव शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति इस नई आबकारी नीति के मसौदे को अंतिम रूप दे रही है। बताया जा रहा है कि नई नीति के तहत शराब की दुकानें आवासीय क्षेत्रों, स्कूलों और धार्मिक स्थलों से दूर रखी जाएंगी, ताकि स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सामाजिक संतुलन बना रहे।

RELATED NEWS

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026
Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

सितम्बर 8, 2026

सरकारी नियंत्रण में ही रहेगी शराब बिक्री व्यवस्था

सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि दिल्ली में शराब की बिक्री फिलहाल की तरह सरकारी निगमों के अधीन ही रहेगी। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, राजधानी में शराब की 700 से अधिक दुकानें डीएसआईआईडीसी, डीटीटीडीसी, डीएससीएससी और डीसीसीडब्ल्यूएस जैसी चार सरकारी एजेंसियों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं। नई नीति में भी इसी व्यवस्था को जारी रखने की सिफारिश की गई है। इसका अर्थ यह है कि निजी कंपनियों को शराब दुकानें चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : बहराइच में हुआ भीषण सड़क हादसा,बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को कुचला,पहिए के नीचे…

मसौदे में प्रस्ताव है कि भारतीय निर्मित विदेशी शराब (IMFL) पर प्रति बोतल ₹50 और आयातित शराब पर ₹100 तक मुनाफा बढ़ाया जाए। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे दुकानदारों को प्रीमियम ब्रांड स्टॉक में रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता और अनुभव प्रदान करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही, नई नीति के तहत सरकार चाहती है कि सरकारी एजेंसियां बड़े, साफ-सुथरे और आधुनिक स्टोर विकसित करें, जो मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की तरह सुविधा प्रदान करें, ताकि ग्राहकों को शराब खरीदने का एक सुरुचिपूर्ण और पारदर्शी अनुभव मिल सके।

नई में पारदर्शिता का किया वादा

दिल्ली की मौजूदा आबकारी नीति सितंबर 2022 में लागू की गई थी। इससे पहले की 2021-22 की सुधारात्मक नीति को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते वापस ले लिया गया था। उस दौरान कई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद सीबीआई और ईडी जांच भी शुरू की गई थी। फिलहाल पुरानी नीति को कई बार बढ़ाया गया है और यह अब 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।

जनता से सुझाव और फिर कैबिनेट की मंजूरी

नई आबकारी नीति को जल्द ही जनता और हितधारकों के सुझावों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। इसके बाद मसौदे को कैबिनेट और उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। दिल्ली सरकार का कहना है कि नई नीति से शराब बिक्री की व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित और उपभोक्ता हितैषी बनेगी।

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Next Post
UP RERA

बायर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! नोएडा-गाजियाबाद के 12 प्रोजेक्ट्स को UP RERA की 'ग्रीन सिग्नल'

NCR

उत्तर मध्य रेलवे में 13,000 से अधिक पद खाली: जानिए क्यों रुकी हैं भर्तियाँ, अब मिलेगी गति

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In