शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi News : 1 नवंबर से दिल्ली में कुछ गाड़ियों पर बैन! सिर्फ BS6 डीज़ल को ही मिलेगी एंट्री

वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब 1 नवंबर 2025 से दिल्ली की सीमाओं में केवल BS6 मानक वाले कमर्शियल वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा BS6 से नीचे के सभी वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2025
in TOP NEWS, दिल्ली
Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। अब 1 नवंबर 2025 से दिल्ली की सीमाओं में केवल BS-6 मानक वाले कमर्शियल वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। वहीं, BS-4 और BS-5 सहित सभी अन्य वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि यह आदेश 1 नवंबर से सख्ती के साथ लागू किया जाएगा, और जो भी वाहन इस नियम का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार का यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के बाद लिया गया है। इसके तहत, दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड वे सभी मालवाहक वाहन, जो BS-VI उत्सर्जन मानक पर खरे नहीं उतरते, अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

RELATED NEWS

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

सितम्बर 18, 2026
BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

सितम्बर 9, 2026

क्या है नया नियम?

1 नवंबर 2025 से केवल BS-VI मानक वाले कमर्शियल वाहन ही दिल्ली में आ-जा सकेंगे। इससे नीचे के मानकों वाले वाहनों पर पूर्ण रोक रहेगी।

क्या है BS-VI इंजन टेक्नोलॉजी?

बीएस-6 इंजन, पुराने BS-4 और BS-5 इंजनों की तुलना में कहीं ज्यादा स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल हैं। इन इंजनों से निकलने वाला धुआं, पार्टिकुलेट मैटर (PM) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) जैसी हानिकारक गैसों की मात्रा बहुत कम होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, BS-VI तकनीक प्रदूषण के स्तर को घटाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, खासकर सर्दियों के महीनों में जब दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित रहती है।

क्यों जरूरी पड़ा BS-6 वाहनों का नियम?

हर साल अक्टूबर से फरवरी तक दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच जाता है। इसकी मुख्य वजहें हैं –

  • पराली जलाना,
  • वाहनों से निकलने वाला धुआं,
  • और ठंडी हवाओं के चलते प्रदूषकों का जमाव।

ऐसे में गाड़ियों के उत्सर्जन पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक माना गया है।

यह भी पढ़ें : UP में बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं का असर,मौसम हुआ सुहावना…

किन गाड़ियों को मिलेगी छूट?

दिल्ली सरकार के नए आदेश के तहत कुछ श्रेणियों की गाड़ियों को सीमित छूट दी गई है, जिनमें शामिल हैं –

  • BS-IV डीज़ल गाड़ियाँ (31 अक्टूबर 2026 तक अनुमति)
  • BS-VI डीज़ल गाड़ियाँ
  • CNG, LNG और इलेक्ट्रिक वाहन
  • दिल्ली में पंजीकृत कमर्शियल मालवाहक वाहन
Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

Delhi Update: पिंक टिकट पर महिलाओं को कब तक मिलेगा मुफ्त बस सफर, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता फिर टली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Delhi Pink Ticket Free Bus Travel: दिल्ली की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के मामले में एक बार फिर राहत...

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

BRICS से पहले दिल्ली में सुंदरीकरण अभियान तेज़,फुटपाथों से बेघरों और दुकानदारों को हटाने की कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Delhi Security: BRICS सम्मेलन से पहले दिल्ली की प्रमुख सड़कों और फुटपाथों को व्यवस्थित करने का काम चल रहा है।...

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Next Post
Jaipur Bus Accident: मनोहरपुर में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराई, 3 की मौत, कई घायल, 15 दिन में 5 वा बड़ा हादसा

Jaipur Bus Accident: मनोहरपुर में मजदूरों से भरी बस हाईटेंशन लाइन से टकराई, 3 की मौत, कई घायल, 15 दिन में 5 वा बड़ा हादसा

Bank Holidays: नवंबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद शेयर मार्केट में भी  नहीं होगी ट्रेडिंग जानिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays: नवंबर में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद शेयर मार्केट में भी नहीं होगी ट्रेडिंग जानिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In