गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली में फिर मिली सलवान और कैंब्रिज जैसे 16 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने लिया एक्शन

दिल्ली के 16 स्कूलों को फिर से बम की धमकी का कॉल आया है। यह पहली कॉल सुबह 4:30 बजे की गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

by Gulshan
दिसम्बर 13, 2024
in Latest News, दिल्ली
Delhi Bomb Threat
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के 16 स्कूलों को फिर से बम की धमकी का कॉल आया है। पहली कॉल सुबह 4:30 बजे की गई थी, और इसके बाद धमकी ई-मेल के जरिए भी दी गई। इसके चलते दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।

जिन 16 स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें भटनागर पब्लिक स्कूल (पश्चिम विहार), कैम्ब्रिज स्कूल (श्री निवास पुरी), DPS (ईस्ट ऑफ कैलाश), साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल (डिफेंस कॉलोनी), दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल (सफदरजंग एन्क्लेव) और कटेश पब्लिक स्कूल (रोहिणी) शामिल हैं। पुलिस की जांच में अब तक कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।

RELATED NEWS

Delhi Bomb Threat

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के DPS समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी सामने आया मामला

दिसम्बर 14, 2024
Delhi Bomb Threat

रोहिणी के स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, कल भी हुआ था धमाकेदार हमला

नवम्बर 29, 2024

फिर आया धमकी भरा ई-मेल

ई-मेल में भेजी गई धमकी में कहा गया है, “यह ई-मेल आपको सूचित करने के लिए है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक रखे गए हैं। मुझे यकीन है कि आप अपने छात्रों के बैग की नियमित रूप से जांच नहीं करते हैं। इस गतिविधि में एक गुप्त डार्क वेब समूह शामिल है और कई रेड रूम भी हैं। बम इमारतों को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त शक्तिशाली हैं। 13 और 14 दिसंबर, यानी कल, आपके स्कूल में एक अपेक्षित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) होनी है।”

धमकी में आगे कहा गया, “हमारे गुप्त सूत्रों से यह भी पुष्टि हुई है कि जिन स्कूलों को धमकी दी जा रही है, उनमें से एक स्कूल इस समय अपने खेल दिवस के लिए मार्चिंग कर रहा है, जिसमें छात्र एक मैदान में इकट्ठा होते हैं, जिससे एक बड़ी भीड़ बनती है। 13 और 14 दिसंबर 2024 को आपके स्कूल में बम धमाके हो सकते हैं। 14 दिसंबर को एक निर्धारित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग है और इस दिन बम धमाके का बड़ा फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को बम धमाके की धमकी, पुलिस सतर्क

यह गोपनीय है कि धमाका 13 या 14 दिसंबर को किया जाएगा, लेकिन यह निश्चित है कि बम अब लगाए जा चुके हैं।” यह पहली बार नहीं है जब स्कूलों को इस तरह की धमकी मिली है। पहले विमान कंपनियों को भी लगातार इस तरह की धमकियां मिल रही थीं, और हाल ही में दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी के कॉल्स आ चुके हैं।

कब किया गया था मेल 

इससे पहले, 8 दिसंबर की रात करीब 11:38 बजे दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था, जिनमें डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल भी शामिल थे। ई-मेल में दावा किया गया था कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं। मेल में यह भी कहा गया था कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान हो सकता है। मेल भेजने वाले ने धमाके को रोकने के बदले 30 हजार डॉलर की मांग की थी।

स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कदम उठाते हुए बच्चों को घर भेज दिया और फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें स्कूलों में पहुंचीं और परिसरों की तलाशी ली। जांच के दौरान कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

Tags: Delhi Bomb Threat:
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Delhi Bomb Threat

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के DPS समेत कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी सामने आया मामला

by Gulshan
दिसम्बर 14, 2024

Delhi Bomb Threat : 14 दिसंबर की सुबह दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों...

Delhi Bomb Threat

रोहिणी के स्कूलों को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, कल भी हुआ था धमाकेदार हमला

by Gulshan
नवम्बर 29, 2024

Delhi Bomb Threat : रोहिणी के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। धमकी...

Delhi, Bomb Threat

Delhi Bomb Threat : स्कूलों और अस्पतालों के बाद दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में मिली बम से उड़ाने की धमकी

by Gulshan
मई 22, 2024

Delhi Bomb Threat : दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में एक बम की धमकी की जानकारी प्राप्त हुई है। उस बात...

breaking news, delhi bomb threat

Delhi Bomb Threat: स्कूल के बाद अब नॉर्थ ब्लॉक को बम से उड़ाने की धमकी, लोगों में मचा हड़कंप

by Rajni Thakur
मई 22, 2024

Delhi Bomb Threat: दिल्ली के अति संवेदनशील नॉर्थ ब्लॉक में बम की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद दमकल...

Delhi Bomb Threat: राजधानी के इस स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मेल कर लिखी ये बात, मौके पर पहुंचा बम स्क्वॉड

by Muskaan Rajput
नवम्बर 28, 2022

राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में बम होने की जानकारी मिली है. दिल्ली के दक्षिण जिले के इंडियन पब्लिक स्कूल...

Next Post
UPSRTC

UPSRTC: UP Roadways का होगा Privatization, बढ़ीं कर्मचारियों की चिंताएं, प्राइवेट फर्मों को सौंपे गए कई डिपो

Tamil Nadu Fire

Tamil Nadu Fire : हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लिफ्ट में दम घुटने से 6 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा लोगों की स्थिति गंभीर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist