सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Traffic Lok Adalat: 12 जुलाई को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान निपटाने का मिलेगा मौका

दिल्ली में 12 जुलाई 2026 को स्पेशल ट्रैफिक लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें 31 मार्च 2026 तक के लंबित कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा। ऑनलाइन टोकन 6 जुलाई से जारी होंगे और कुल 2 लाख नोटिस डाउनलोड की सीमा निर्धारित की गई है।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 6, 2026
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Traffic Lok Adalat: दिल्ली में पुराने ट्रैफिक चालानों से परेशान वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (DSLSA) ने नेशनल लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी (NALSA) के मार्गदर्शन में 12 जुलाई 2026 को स्पेशल ट्रैफिक लोक अदालत आयोजित करने का फैसला किया है। इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में लंबित ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा।

इन 7 अदालतों में होगी सुनवाई

स्पेशल लोक अदालत का आयोजन पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, तीस हजारी, साकेत, रोहिणी, द्वारका और राउज एवेन्यू कोर्ट में किया जाएगा। वाहन चालक अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी कोर्ट का चयन कर सकते हैं और ऑनलाइन टोकन लेकर निर्धारित समय पर पहुंच सकते हैं।

RELATED NEWS

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

जनवरी 21, 2025

दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध, कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर रुकेंगी बसें

जुलाई 13, 2023

6 जुलाई से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

लोक अदालत में शामिल होने के लिए 6 जुलाई सुबह 10 बजे से ऑनलाइन टोकन जारी किए जाएंगे। नोटिस डाउनलोड करते समय कोर्ट और समय चुनने का विकल्प मिलेगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को अपॉइंटमेंट मिल जाएगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, प्रतिदिन केवल 50,000 चालान/नोटिस ही डाउनलोड किए जा सकेंगे। कुल मिलाकर 2 लाख नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित सीमा पूरी होने के बाद टोकन उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए इच्छुक लोगों को समय रहते आवेदन करना होगा।

किन चालानों का होगा निपटारा?

लोक अदालत में केवल 31 मार्च 2026 तक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और वर्चुअल कोर्ट में भेजे गए कंपाउंडेबल ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा। इनमें तेज रफ्तार से वाहन चलाना, गलत पार्किंग, रेड लाइट जंप करना, हेलमेट या सीट बेल्ट न पहनना जैसे सामान्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से जुड़े चालान शामिल हैं।

समय रहते उठाएं मौका

यदि आपका कोई पुराना ट्रैफिक चालान लंबित है, तो यह उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाने का अच्छा अवसर है। समय पर ऑनलाइन टोकन बुक कराकर निर्धारित अदालत में पहुंचने से लंबित चालानों का समाधान आसानी से कराया जा सकता है।

 

Tags: delhi traffic policeLok Adalat
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

Republic Day : गणतंत्र दिवस रिहर्सल से दिल्ली में ट्रैफिक जाम, मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, जानें रूट

by Kirtika Tyagi
जनवरी 21, 2025

Republic Day : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में कर्तव्य पथ...

दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध, कश्मीरी गेट न जाकर सिंघू बॉर्डर पर रुकेंगी बसें

by Ayushi Dhyani
जुलाई 13, 2023

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश ने हालात खराब कर दिए हैं… जहां उत्तर प्रदेश में बारिश ने जल...

Next Post
Indian Railway Rule: अगर आप भी ट्रेन में खाते हैं घर का खाना तो ये एक गलती पड़ सकती है भारी, जाने क्यों देना होगा जुर्माना

Indian Railway Rule: अगर आप भी ट्रेन में खाते हैं घर का खाना तो ये एक गलती पड़ सकती है भारी, जाने क्यों देना होगा जुर्माना

U P Mango Festival: बस्ती के अमरडोभा गांव के किसानों की नई खेती तकनीकों को मिला बड़ा सम्मान, जीते चार पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान

U P Mango Festival: बस्ती के अमरडोभा गांव के किसानों की नई खेती तकनीकों को मिला बड़ा सम्मान, जीते चार पुरस्कार, जिले का बढ़ाया मान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist