Site icon News1India

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम तक सफर करना हुआ आसान, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

आज से बेनिटो जुआरेज अंडरपास सर्वाजनिक आवाजाही के लिए खोल दिया. इस अंडरपास के बन जाने से रिंग रोड और धौला कुंआ पर ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इसका उद्धाघटन दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया.

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के एक और अंडरपास को शुरू कर रहे हैं. ये पहला अंडरपास है जो Y शेप का है. ऐसा खूबसूरत अंडरपास बनाने के लिए PWD को बधाई. इसका फायदा आसपास के लोगों को होगा ही, लेकिन गुरुग्राम-दिल्लीवाले लाखों लोग भी लाभांवित होंगे. सुबह के वक़्त गुरुग्राम से दिल्ली आने के लिए खोला जाएगा और शाम में दिल्ली से गुरुग्राम के लिए खोला जाएगा.

Y अंडरपास बनने से 2181 लीटर डीजल-पेट्रोल की सालाना बचत होगी. ईंधन के अलावा प्रदूषण भी कम होगा. 5 हज़ार किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड कम निकेलगी. करोड़ों लोगों को हर साल इससे फायदा होगा.

सिसोदिया ने कहा कि सीएम केजरीवाल का सपना है स्कूल अस्पताल शानदार होने चाहिए. उनका दूसरा सपना है कि दिल्ली की सड़कें शानदार होनी चाहिए. सड़कें खूबसूरत भी हों. नगर निगम जब हाथ में आएगा तो उसे भी शानदार करेंगे. PWD की 1400 किलोमीटर की सड़क को खूबसूरत बनाने की जिम्मेदारी उनकी है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह के अंडरपास से डिज़ाइन खूबसूरत किए जाएं. नारायणा से सत्य निकेतन की सड़क खूबसूरत कर रहे हैं.

धीरे-धीरे 1400 किलोमीटर सड़कों को खूबसूरत कर देंगे. लोग एमसीडी की सड़क की जिम्मेदारी हमें देंगे.

Exit mobile version