रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IAS कौशल राज शर्मा बने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नए सचिव, योगी सरकार से आदेश जारी!

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी कौशल राज शर्मा को तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर एजीएमयूटी कैडर में तैनात किया गया है।

by Gulshan
मई 6, 2025
in Latest News, दिल्ली
Rekha Gupta
Share on FacebookShare on Twitter

Rekha Gupta : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी कौशल राज शर्मा को अब राजधानी दिल्ली बुला लिया गया है। उन्हें तीन वर्षों की अवधि के लिए एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश) कैडर में प्रतिनियुक्त किया गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी रहे कौशल राज शर्मा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

दिल्ली स्थानांतरण से ठीक दो सप्ताह पहले ही, उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सचिव नियुक्त किया गया था। लेकिन अब 6 मई को जारी केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, वह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सचिव की भूमिका निभाएंगे। यह प्रतिनियुक्ति तीन वर्षों के लिए निर्धारित की गई है।

RELATED NEWS

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

सितम्बर 9, 2026
दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

जून 28, 2026

किसकी अनुमति से हुई नियुक्ति ? 

यह आदेश कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत अंडर सेक्रेटरी अंशुमान मिश्रा द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना के माध्यम से जारी किया गया, जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर) नियम, 1954 की धारा 6(1) का हवाला देते हुए प्रतिनियुक्ति की स्वीकृति दी गई है। इस प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश सरकार और गृह मंत्रालय की अनुमति भी शामिल रही।

अब तक का प्रशासनिक सफर

हरियाणा के रहने वाले कौशल राज शर्मा वर्ष 2008 में सेवा में नियमित रूप से शामिल हुए। बरेली में फील्ड ट्रेनिंग से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद, वह आजमगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहे। लखनऊ में सीडीओ की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्हें पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया। इसके पश्चात वे अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण आयुक्त, यूपी इंफ्रास्ट्रक्चर व आईडीसी में विशेष सचिव जैसे पदों पर भी कार्यरत रहे।

शर्मा का प्रशासनिक अनुभव बेहद विविध और सशक्त रहा है। वर्ष 2013 से 2015 के बीच वे प्रयागराज और मुजफ्फरनगर जैसे संवेदनशील जिलों के डीएम पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके बाद कानपुर नगर और फिर लखनऊ में जिलाधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें लखनऊ भेजा गया, जहां ढाई वर्षों तक उन्होंने डीएम पद की जिम्मेदारी संभाली।

यह भी पढ़ें : यूपी के 19 जिलों में कल रात 7 बजे सायरन और ब्लैकआउट, जानें मॉक ड्रिल की पूरी डिटेल…

फिर उनका तबादला वाराणसी हुआ, जहां वे लंबे समय तक जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के रूप में सक्रिय रहे। 21 अप्रैल को ही उन्हें यूपी के मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया था, और अब वे केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के सचिव पद की जिम्मेदारी निभाएंगे। कौशल राज शर्मा का यह ट्रांसफर भारतीय प्रशासनिक जगत में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार की नज़र में वे एक कुशल और भरोसेमंद अधिकारी हैं।

Tags: rekha gupta
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action:सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ...

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

by Sadaf Farooqui
जून 28, 2026

Delhi Coaching Centres Safety Rules: दिल्ली सरकार ने राजधानी में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम...

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

by Gulshan
अगस्त 20, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम...

Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025

CM Rekha Gupta attack: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हो रही साप्ताहिक जन सुनवाई के...

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, रेल मंत्री के सामने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की सिफारिश

by Gulshan
जुलाई 2, 2025

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन...

Next Post
आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

युद्ध की हलचल में भारत का बड़ा कदम, पाकिस्तान बॉर्डर पर कल होगा हवाई युद्धाभ्यास, NOTAM जारी!

UP building rules for small plots

U P में छोटे प्लॉट पर मकान बनाना अब आसान ,NOC की समय सीमा तय जानिए नियमों में क्या हुआ बदलाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In