Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

केजरीवाल के घर के बाहर लगा इमामों का जमघट, बोले – वेतन नहीं मिला तो धरने पर बैठ जाएंगे

इमामों ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल से यह सवाल करना चाहते हैं कि उनकी सरकार हमें वेतन क्यों नहीं दे रही है। हमें हमेशा सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है, लेकिन वेतन को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह चाहिए कि वह आकर स्पष्ट रूप से बताएं कि हमारी सैलरी क्यों नहीं दी जा रही है।

by Gulshan
December 30, 2024
in Latest News, दिल्ली
Kejriwal Delhi Imam Protest
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

No Content Available

Kejriwal Delhi Imam Protest : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के माहौल में सोमवार को दिल्ली वक्फ बोर्ड के इमामों ने वेतन मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इमामों ने आरोप लगाया कि उन्हें पिछले 18 महीनों से वेतन नहीं मिला, लेकिन केजरीवाल इस समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

वक्फ बोर्ड के इमामों का आरोप

ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रसीदी ने कहा, “17 महीने हो गए हैं और हमें वेतन नहीं दिया गया है। हम पिछले 6 महीनों से इस मुद्दे को लेकर आवाज उठा रहे हैं। हम मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और सभी अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। इसीलिए आज हम यहां पहुंचे हैं। अगर हमें अभी भी जवाब नहीं मिला, तो हम यहीं धरने पर बैठेंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक हमारी सैलरी नहीं मिल जाती।”

इमामों ने पूछा- ‘केजरीवाल हमें वेतन क्यों नहीं दे रहे?’

रसीदी ने कहा कि वे चाहते हैं कि केजरीवाल खुद आकर बताएं कि उनकी सरकार इमामों को वेतन क्यों नहीं दे रही है। “हम हमेशा आश्वासन ही पा रहे हैं, लेकिन अब तक वेतन देने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। हम चाहते हैं कि वह स्पष्ट रूप से बताएं कि हमारी सैलरी क्यों नहीं दी जा रही है।”

यह भी पढ़ें : पति जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा की उड़ाई नींद, एक्ट्रेस हुई परेशान, वीडियो देख फैंस हुए लोटपोट

इससे पहले भी इमामों ने केजरीवाल से मुलाकात करने की कोशिश की थी। कुछ दिन पहले इमामों ने ‘आज तक’ से बात करते हुए कहा था, “हमें राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए। हम यहां सिर्फ इसलिए आए हैं क्योंकि दिल्ली के इमामों और मुअज्जिनों को पिछले 17 महीनों से वेतन नहीं मिला है।” उनका यह भी कहना था कि वे वक्फ बोर्ड से अपने लंबित वेतन की मांग कर रहे हैं।

मौलाना साजिद ने क्या कहा ?

मौलाना साजिद रसीदी ने कहा कि उनके अनुसार करीब 250 इमाम इस वेतन संकट से जूझ रहे हैं, और प्रत्येक इमाम को महज 18,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं। पिछले 17 महीनों से उनका वेतन लंबित पड़ा है।

Tags: Kejriwal Delhi Imam Protest
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
Noida Traffic Advisory

Noida Traffic Advisory: जाम से बचने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Year Ender 2024

Year Ender 2024: सालभर की वो बड़ी घटनाएं, जिससे हिल गया था पूरा देश..जानें यहां

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist