Site icon News1India

तिहाड़ से रिहा केजरीवाल ने BJP पर हमला बोला, कहा ‘जेल की सलाखें मेरा हौसला कमजोर नहीं कर सकतीं’

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। बाहर आने के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों लोगों की दुआओं की वजह से आज वह बाहर हैं।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल में डालकर उनकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश की गई। लेकिन इससे उनके हौसले और ताकत 100 गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि जेल की मोटी दीवारें और सलाखें उनके हौसले को कमजोर नहीं कर सकतीं।

केजरीवाल ने प्रार्थना की कि भगवान उन्हें हमेशा सही रास्ता दिखाते रहें ताकि वे देश की सेवा करते रहें और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखें। उन्होंने कहा कि उनका जीवन पूरी तरह से देश को समर्पित है और हर कठिनाई में भगवान ने उनका साथ दिया क्योंकि वे सच्चे थे।

स्वागत करने के लिए उमड़ी भीड़

उनका (Arvind Kejriwal) स्वागत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सैकड़ों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जेल के बाहर जमा थे। तेज बारिश के बावजूद, कार्यकर्ताओं ने “जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए” और “भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल” जैसे नारे लगाए। रिहाई के बाद केजरीवाल ने बारिश के बीच कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

यह भी पढ़े: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, बीजेपी ने किया तीखा प्रहार

कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत के लिए वही शर्तें लागू की हैं जो ED केस में बेल देते वक्त लगाई गई थीं। केजरीवाल को निम्नलिखित शर्तों का पालन करना होगा..

Exit mobile version