बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Fire Breaks Out at Delhi :ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप यहां रहते हैं कई सांसद और उनका स्टाफ

दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में दोपहर करीब 1:20 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 18, 2025
in दिल्ली
Delhi Brahmaputra Apartments Fire
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Brahmaputra Apartments Fire : दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। यह वही इमारत है जहां लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। बिल्डिंग संसद भवन से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे इस हादसे ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

RELATED NEWS

Delhi Fire Safety Concerns

Fire Safety Concerns: दिल्ली बड़े शहरों में लगातार हो रहे अग्निकांड, सुरक्षा नियमों, तैयारियों पर उठे सवाल, लखनऊ हादसे ने बढ़ाई चिंता

जून 24, 2026
Malviya Nagar Hotel Fire Case

Hotel Fire Case: होटल मालिक की बढ़ीं मुश्किलें, घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज बनवाने का आरोप

जून 6, 2026

दमकल विभाग ने तुरंत शुरू किया राहत कार्य

दमकल विभाग को आग की सूचना दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर मिली थी। सूचना मिलते ही छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकलकर्मी लगातार मशक्कत कर रहे हैं ताकि आग पूरी तरह बुझाई जा सके। हालांकि, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर दमकल की टीम समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम होता।

स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी, पुलिस ने की मदद

जैसे ही आग लगी, पुलिस ने तुरंत बिल्डिंग खाली कराई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रहे हैं। कई लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर जमा हो गए।

आग इतनी तेज थी कि वह चौथी मंजिल तक पहुंच गई। हालांकि, दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को और फैलने से रोक लिया गया।

लोगों का बड़ा नुकसान, शादी के जेवर जल गए

एक स्थानीय निवासी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बताया कि आग लगने के समय उसके घर में बेटी की शादी के लिए गहने और कीमती सामान रखा हुआ था। आग में सब कुछ जल गया। उनकी बेटी झुलस गई है और फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने बताया कि उनके फ्लैट में एक पालतू कुत्ता भी था, जो हादसे के समय अंदर ही था। उन्होंने आशंका जताई कि शायद आसपास के बच्चे पटाखे चला रहे थे और उसी वजह से आग लगी। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के असली कारण की जांच कर रहे हैं।

संवेदनशील इलाके में हादसा, बढ़ी सुरक्षा चौकसी

ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स जिस जगह स्थित है, वह संसद भवन के बेहद पास है और वीआईपी क्षेत्र में आता है। इसलिए इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अधिकारी लगातार मौके पर नजर रखे हुए हैं और यह जांच जारी है कि आखिर आग कैसे लगी।

हालांकि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन यह हादसा सुरक्षा इंतजामों पर कई सवाल खड़े करता है।

Tags: Brahmaputra Apartments Blazedelhi fire newsParliament Area Incident
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Fire Safety Concerns

Fire Safety Concerns: दिल्ली बड़े शहरों में लगातार हो रहे अग्निकांड, सुरक्षा नियमों, तैयारियों पर उठे सवाल, लखनऊ हादसे ने बढ़ाई चिंता

by SYED BUSHRA
जून 24, 2026

Fire Safety Concerns: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी भीषण आग में 15 लोगों...

Malviya Nagar Hotel Fire Case

Hotel Fire Case: होटल मालिक की बढ़ीं मुश्किलें, घुसपैठियों के अवैध दस्तावेज बनवाने का आरोप

by SYED BUSHRA
जून 6, 2026

Hotel Fire Case: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग के मामले में जांच लगातार...

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

Delhi Fire: मालवीय नगर अग्निकांड से दहली दिल्ली, अमित शाह और पीएम मोदी ने जताया दुख, सहायता का ऐलान

by SYED BUSHRA
जून 3, 2026

Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड पर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गहरा दुख...

Delhi Fire News : भीषण आग का तांडव, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, news1idia के साथ देखें..

Delhi Fire News : भीषण आग का तांडव, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, news1idia के साथ देखें..

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 20, 2024

Delhi Fire News : भीषण आग का तांडव, केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, news1idia के साथ देखें..

मुखर्जी नगर में लगी आग.. 4 छात्र घायल, रेस्क्यू के लिए पहुंची 11 दमकल गाड़ियां

by Ayushi Dhyani
जून 15, 2023

दिल्ली के मुखर्जी नगर से नई अपडेट सामने आई है। आपको बता दें कि आज लगभग दोपहर 12:30 के करीब ...

Next Post
Diwali 2025

Diwali 2025 : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर सजेगा दीपों का महासागर! 1.51 लाख दीयों की रौशनी से शाम बनेगी यादगार

Chandler Langevin

अमेरिका में भारतीयों के निर्वासन की माँग पर बवाल: फ्लोरिडा नेता चैंडलर लैंगविन को सिटी काउंसिल की फटकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist