Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

Grand wedding : ससुर ने खर्च कर दिए दामाद के स्वागत पर करोड़ों रुपए, आइए जानें कौन है ये दुनिया का अमीर शख़्स

अमित भाटिया, लक्ष्मी निवास मित्तल के दामाद और एक सफल कारोबारी हैं। 20 साल पहले पेरिस में हुई उनकी शादी में 240 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

by SYED BUSHRA
December 12, 2024
in अद्भुत कहानियां, दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Grand wedding of Amit Bhatia : नई दिल्ली ससुराल में दामाद का रुतबा हमेशा खास होता है, लेकिन अगर ससुर अरबपति हो, तो यह रुतबा शाही बन जाता है। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे दामाद की, जिनके स्वागत में उनके ससुर ने 240 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। यह किस्सा 20 साल पुराना है, लेकिन इसकी चर्चा आज भी होती है। आइए जानते हैं इस शाही शादी और इसके खास इंतजाम के बारे में।

कौन हैं अमित भाटिया?

यह कहानी जुड़ी है अमित भाटिया से, जो ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं। उनकी पहचान केवल एक सफल कारोबारी के रूप में नहीं, बल्कि स्टील के किंग लक्ष्मी निवास मित्तल के दामाद के रूप में भी है। अमित भाटिया, आयबे कैपिटल के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं, जिसे पहले स्वोर्डफ़िश इन्वेस्टमेंट्स के नाम से जाना जाता था।

RELATED NEWS

No Content Available

अमित ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में की और आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चले गए। उनके पास कॉर्पोरेट फाइनेंस और प्राइवेट इक्विटी में 20 साल से अधिक का अनुभव है। साल 2004 में उनकी शादी लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनिशा मित्तल से हुई।

240 करोड़ रुपये खर्च में हुई थी ये शादी

अमित और वनिशा की शादी को दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक माना जाता है। इस शादी पर 240 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लक्ष्मी निवास मित्तल ने अपनी बेटी की शादी को शानदार और यादगार बनाने के लिए पेरिस में 6 दिनों तक भव्य आयोजन किया।

इस ग्रैंड शादी में दुनियाभर के करीब 10,000 मेहमान शामिल हुए। मेहमानों की मेहमाननवाजी से लेकर खाने-पीने तक, हर इंतजाम शाही स्तर का था।

6 दिनों तक चला भव्य आयोजन

लक्ष्मी निवास मित्तल ने इस शादी को इतिहास में दर्ज कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। पेरिस में अलग-अलग जगहों पर शादी के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े सितारों ने इस शादी में चार चांद लगा दिए। शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे सितारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। वहीं, अमेरिकन सिंगर काइली मिनॉग ने 1 घंटे की परफॉर्मेंस दी, जिसके लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए गए।

इतिहास में दर्ज हुई ये शादी

अमित भाटिया और वनिशा मित्तल की यह शादी अपने शाही अंदाज और भव्यता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई। यह केवल एक शादी नहीं, बल्कि एक ऐसा आयोजन था, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Tags: Amit Bhatia weddingluxury weddingsVanisha Mittal wedding
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Yuvraj Singh

Cricket से सन्यास के बाद, कहां गए युवराज? कैसे पहुंची उनकी नेटवर्थ करोड़ों के पार, जानें कहां से कर रहे कमाई ?

रिश्तों के बदले समीकरण, Vivian Dsena को दोस्ती में अविनाश ने दिया धोखा, Nominate करने के बाद कर दिया ये काम

रिश्तों के बदले समीकरण, Vivian Dsena को दोस्ती में अविनाश ने दिया धोखा, Nominate करने के बाद कर दिया ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist