रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

परवेश वर्मा बने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को दी थी मात

आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी नेता परवेश वर्मा (Parvesh Verma) को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025
in Latest News, दिल्ली
Parvesh Verma
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी नेता परवेश वर्मा (Parvesh Verma) को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण के ठीक बाद परवेश वर्मा ने मंत्री पद की शपथ ली।

परवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

परवेश वर्मा जाट समुदाय से आते हैं और दिल्ली बीजेपी के बड़े चेहरे माने जाते हैं। उनके पिता डॉ. साहिब सिंह वर्मा भी दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। परवेश वर्मा ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों के अंतर से हराया। इससे पहले वह 2013-2014 में महरौली विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। परवेश वर्मा का अब तक का चुनावी रिकॉर्ड बेदाग रहा है।

RELATED NEWS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

अगस्त 22, 2025

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कभी कोई चुनाव नहीं हारा। पहली बार विधायक बनने के बाद उन्हें एक साल के भीतर ही लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया। 2014 में उन्होंने बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव जीता और 2019 में भी दोबारा सांसद चुने गए। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला क्योंकि पार्टी ने पहले से ही दिल्ली में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला कर लिया था।

कम उम्र से ही राजनीति में हैं सक्रिय

परवेश वर्मा बहुत कम उम्र से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह 1991 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के बाल स्वयंसेवक के रूप में जुड़े थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली प्रदेश बीजेपी के महासचिव के रूप में भी कार्य किया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन भरते समय परवेश वर्मा ने जो हलफनामा दाखिल किया था उसके अनुसार उनके पास 90 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 77.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। उनके पास तीन कारें हैं…टोयोटा फॉर्च्यूनर, इनोवा और महिंद्रा XUV।

यह भी पढ़े: विजेंद्र गुप्ता होंगे स्पीकर तो मोहन सिंह बिष्ट बनाए गए डिप्टी स्पीकर, जानें दोनों नेताओं का सियासी सफर

विवादों से हैं पूराना नाता

परवेश वर्मा (Parvesh Verma) कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई विवादास्पद बयान दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सरकारी जमीन पर बनी मस्जिदों को हटा दिया जाएगा और शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को एक घंटे के भीतर हटा दिया जाएगा।

एक रैली में उन्होंने मुस्लिम समुदाय की ओर इशारा करते हुए कहा था कि “ये लोग घर में घुसकर आपकी बेटियों के साथ रेप करेंगे।” उनके इन बयानों को लेकर काफी विवाद हुआ था और उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में पेश होना पड़ा था। परवेश वर्मा कई बार मुस्लिम समुदाय के पूर्ण बहिष्कार की बात भी कर चुके हैं जिससे उनकी छवि एक कट्टर हिंदू नेता के रूप में बन गई है।

नई जिम्मेदारी और चुनौतियां

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद परवेश वर्मा पर अब दिल्ली की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी होगी। अपने अब तक के राजनीतिक करियर में उन्होंने आक्रामक और मुखर नेता की छवि बनाई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीतने के बाद वह किस तरह से अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं और दिल्ली के विकास में क्या योगदान देते हैं।

 

Tags: New DelhiParvesh Verma
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
अगस्त 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

New Delhi

शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिलक और आजाद को दी श्रदधांजलि

by Gulshan
जुलाई 23, 2025

New Delhi : भारत माता के दो वीर सपूतों—लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद—की जयंती के अवसर पर शिवसेना...

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

by Vinod
जुलाई 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुस्कान, इंदौर के राजा की रानी के बाद एक और बेवफा बीवी ने प्यार के कारण...

New Delhi

दिल्ली में अवैध घुसपैठ पर करारी चोट, 30 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

by Gulshan
मई 30, 2025

New Delhi : दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30...

Next Post
UP CM Yogi Adityanath and FM Suresh Khanna

UP Budget: उत्तर प्रदेश में बनेगा बेंगलुरु जैसा आईटी हब, AI सिटी की होगी की स्थापना

Celebrity Master Chef: दीपिका की अचानक ग़ैर मौजूदगी से फैन्स हुए परेशान,आख़िर क्यों बीच में ही छोड़ दिया शो,

Celebrity Master Chef: दीपिका की अचानक ग़ैर मौजूदगी से फैन्स हुए परेशान,आख़िर क्यों बीच में ही छोड़ दिया शो,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist