बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कपिल मिश्रा बने दिल्ली सरकार में मंत्री, कभी थे आम आदमी पार्टी के करीबी

दिल्ली में आज नई सरकार का गठन हो गया जिसमें शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया जिनमें करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा भी शामिल हैं।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 20, 2025
in Latest News, दिल्ली
Kapil Mishra
Share on FacebookShare on Twitter

New Delhi: दिल्ली में आज नई सरकार का गठन हो गया जिसमें शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ छह मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया जिनमें करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) भी शामिल हैं। खास बात यह है कि कपिल मिश्रा कभी आम आदमी पार्टी (AAP) के सदस्य थे लेकिन 2019 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

करावल नगर से बड़ी जीत

कपिल मिश्रा को इस बार बीजेपी ने करावल नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने इस सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज कुमार त्यागी को 23,355 वोटों के अंतर से हराया। करावल नगर सीट बीजेपी का मजबूत गढ़ मानी जाती है। इससे पहले 2015 में भी कपिल मिश्रा इसी सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

RELATED NEWS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

अगस्त 22, 2025

केजरीवाल सरकार में मंत्री पद से बर्खास्तगी

2015 में आम आदमी पार्टी से विधायक बनने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें जल एवं पर्यटन मंत्री बनाया था। हालांकि 2017 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया और बाद में पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया। बर्खास्तगी के बाद कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल के साले के लिए 50 करोड़ रुपये के जमीन सौदे में मदद की थी। इसके बाद से कपिल मिश्रा लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुखर रहे।

यह भी पढ़े: परवेश वर्मा बने दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को दी थी मात

2019 में AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल

साल 2019 में कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन कर ली। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने मॉडल टाउन सीट से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। हालांकि, पार्टी ने उन पर भरोसा बनाए रखा और अगस्त 2023 में उन्हें दिल्ली बीजेपी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अब नई सरकार में मंत्री बनने के बाद वह दिल्ली की सत्ता में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

नई भूमिका में कपिल मिश्रा

दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब कपिल मिश्रा के सामने नई जिम्मेदारियां होंगी। कभी केजरीवाल के करीबी रहे मिश्रा अब बीजेपी सरकार में मंत्री बनकर राजधानी की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। देखना होगा कि नई सरकार में उनकी क्या भूमिका रहती है और वह दिल्ली के विकास में क्या योगदान देते हैं।

 

Tags: kapil mishraNew Delhi
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
अगस्त 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

New Delhi

शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिलक और आजाद को दी श्रदधांजलि

by Gulshan
जुलाई 23, 2025

New Delhi : भारत माता के दो वीर सपूतों—लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद—की जयंती के अवसर पर शिवसेना...

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

by Vinod
जुलाई 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुस्कान, इंदौर के राजा की रानी के बाद एक और बेवफा बीवी ने प्यार के कारण...

New Delhi

दिल्ली में अवैध घुसपैठ पर करारी चोट, 30 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

by Gulshan
मई 30, 2025

New Delhi : दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30...

Next Post
दिल्ली में बीजेपी का भरोसेमंद पंजाबी चेहरा? जानें कौन हैं Ashish Sood

दिल्ली में बीजेपी का भरोसेमंद पंजाबी चेहरा? जानें कौन हैं Ashish Sood

Trump

Trump Zelensky controversy: ट्रंप के बयान से मचा बवाल... जेलेंस्की को बताया 'बेवकूफ तानाशाह'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist