रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

New Year Celebration के लिए दिल्ली पुलिस की खास तैयारी, VIP इलाकों में सुरक्षा के सख्त इंसान

नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसके साथ ही जश्न का माहौल बनने लगा है। हालांकि हाल के बम धमाकों और धमकियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 26, 2024
in Latest News, दिल्ली
New Year Celebration 2025
Share on FacebookShare on Twitter

New Year Celebration 2025: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसके साथ ही जश्न का माहौल बनने लगा है। हालांकि हाल के बम धमाकों और धमकियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। नए साल के जश्न और आगामी चुनावों को लेकर किसी भी घटना से बचने के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम कड़े (New Year Celebration 2025) कर दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट भी अफवाहों को रोकने के लिए अलर्ट पर है और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रही है।

न्यू ईयर ईव पर दिल्ली पुलिस की तैयारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार न्यू ईयर ईव पर होटल, पब, मॉल और अन्य पार्टी स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी स्थानीय थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जनवरी में गणतंत्र दिवस और फरवरी में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली पुलिस कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती। स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और सभी जिलों की यूनिट्स को ज्यादा निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। पीसीआर, क्यूआरटी और बीट लेवल पर पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है जबकि सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

RELATED NEWS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

अगस्त 22, 2025

यह भी पढ़े: आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा पर लगाया बड़ा आरोप, ED में दर्ज कराई शिकायत

सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेगी पुलिस

कनॉट प्लेस, जो नए साल पर सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला इलाका रहता है उसमें सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों (New Year Celebration 2025) की पहचान कर वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यू ईयर नाइट पर कमांडो दस्ते, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड तैनात रहेंगे। इसके अलावा फाइव स्टार होटलों और बड़े प्रतिष्ठानों को अतिरिक्त सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

किन जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कनॉट प्लेस के अलावा खान मार्केट, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, प्रीत विहार, हौज खास, साउथ एक्सटेंशन और पीतमपुरा जैसे प्रमुख इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शॉपिंग मॉल और पार्कों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि आतंकी साजिशों को नाकाम किया जा सके।

Tags: New DelhiNew Year Celebration 2025
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला, लवर्स-डरने वालों को राहत, उल्लंघन पर होगा एक्शन

by Vinod
अगस्त 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने 11 अगस्त...

New Delhi

शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता डॉ. अभिषेक वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, तिलक और आजाद को दी श्रदधांजलि

by Gulshan
जुलाई 23, 2025

New Delhi : भारत माता के दो वीर सपूतों—लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद—की जयंती के अवसर पर शिवसेना...

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

अब एक और पत्नी ने बिजली का करंट देकर पति को मार डाला, फिर बेवफा बीवी ने देवर के साथ मनाई सुहागरात

by Vinod
जुलाई 20, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मुस्कान, इंदौर के राजा की रानी के बाद एक और बेवफा बीवी ने प्यार के कारण...

New Delhi

दिल्ली में अवैध घुसपैठ पर करारी चोट, 30 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

by Gulshan
मई 30, 2025

New Delhi : दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 30...

Next Post
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में इन 5 घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान से होगा पुण्य लाभ, जानें खास बातें

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में इन 5 घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान से होगा पुण्य लाभ, जानें खास बातें

Sambhal News

संभल में ASI का एक और निरीक्षण, प्राचीन भद्रकास तीर्थ की तस्वीरें खींची और बनाया वीडियो

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist