Wednesday, May 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, सात दिन में साबित नहीं किया बहुमत तो…

by Zeeshan Farooqui
March 29, 2022
in दिल्ली, विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया गया है। सात दिनों में इस पर वोटिंग होगी। इसमें इमरान को बहुमत दिखाना होगा। 372 सदस्यों वाली पाक नेशनल असेंबली में सत्तारूढ़ पीटीआई के 155 सदस्य हैं। बहुमत के लिए इमरान खान को 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। उनके कई विधायक बागी हो चुके हैं और गठबंधन के तीन प्रमुख दल भी बिदक गए हैं। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने की संभावना कम है। यदि यह प्रस्ताव पारित हो गया तो करीब चार साल पुरानी सरकार का पतन हो जाएगा।

पाकिस्तान में इमरान को पहले 176 सांसदों का समर्थन हासिल था, लेकिन 24 सांसदों के बागी होने के बाद अब इमरान सरकार के साथ 152 सांसद ही खड़े हैं। यानी 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में इमरान खान बहुमत के 172 के आंकड़े से काफी पीछे हैं। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों को भरोसा है कि उन्हें सरकार को गिराने के लिए 342 के सदन में 172 सदस्यों का समर्थन मिल सकता है, जबकि सरकार का दावा है कि उसे इस प्रयास को विफल करने के लिए सदन में जरूरी समर्थन प्राप्त है।

RELATED NEWS

No Content Available

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा, विपक्ष ने प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। नेशनल असेंबली के स्पीकर को 7 दिन के अंदर वोटिंग करानी होगी है। अब प्रधानमंत्री इमरान खान के पास इस प्रक्रिया से बचने का कोई रास्ता नहीं है।

विपक्ष पहले से ही इमरान को गद्दी से हटाने की मुहिम चलाता रहा है, लेकिन पहली बार उसे कामयाबी मिलती दिख रही है, क्योंकि इमरान खेमे के करीब दो दर्जन सांसद भी उनसे मुंह मोड़ चुके हैं।

Tags: No-confidence motion in pakistanpak pm imran khan
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

No Content Available
Next Post

दिल्ली के इस अफसर के हाथों में होगी गोवा पुलिस की कमान

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राहत भरी खबर, क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा रूस नहीं करेगा परमाणु हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist