Friday, May 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Sonia Gandhi को जन्मदिन के दिन मिला कोर्ट का नोटिस, नागरिकता और वोटर लिस्ट मामले में बड़ा झटका

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नोटिस भेजा है। आरोप है कि नागरिकता मिलने से पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल था। याचिकाकर्ता ने फर्जी दस्तावेजों के उपयोग की आशंका जताई है।

by SYED BUSHRA
December 9, 2025
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

Sonia Gandhi Notice: दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को नागरिकता और वोटर लिस्ट से जुड़े एक पुराने मामले में नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उस आरोप को लेकर भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही वोटर लिस्ट में दर्ज कर दिया गया था। खास बात यह है कि जिस दिन यह नोटिस जारी किया गया, उसी दिन सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन भी था।

मामला आखिर है क्या?

यह मामला विकास त्रिपाठी नाम के व्यक्ति द्वारा दायर की गई एक याचिका से जुड़ा है। याचिका में दावा किया गया है कि वर्ष 1980 में नई दिल्ली के संसदीय क्षेत्र की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल था। जबकि रिकॉर्ड के अनुसार, उन्हें भारतीय नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली थी। याचिकाकर्ता ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए कोर्ट से जांच की मांग की है। याचिका में यह भी कहा गया है कि वर्ष 1982 में सोनिया गांधी का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया था, लेकिन 1983 में फिर से शामिल कर दिया गया। इससे सवाल उठता है कि नागरिकता से पहले किस दस्तावेज के आधार पर उनका नाम वोटर लिस्ट में डाला गया था।

RELATED NEWS

No Content Available

जाली दस्तावेजों की आशंका भी जताई गई

याचिका में यह भी आशंका जताई गई है कि संभव है सोनिया गांधी का नाम वोटर सूची में दर्ज कराने के लिए किसी जाली या फर्जी दस्तावेज का उपयोग किया गया हो। इस आधार पर अदालत से विस्तृत जांच की मांग की गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उस दौरान किन कागजों के आधार पर नाम जुड़वाया गया था और क्या यह प्रक्रिया नियमों के अनुसार थी या नहीं।

कोर्ट का अगला कदम

अब कोर्ट ने सोनिया गांधी से इस मामले पर जवाब मांगा है। अगले सुनवाई में यह तय होगा कि इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया क्या होगी। कांग्रेस की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई अलग से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चा जरूर तेज हो गई है।

Tags: Delhi Court noticeSonia Gandhi case
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Goa Nightclub Fire: मालिकों पर कड़ा एक्शन, इंटरपोल नोटिस जारी, कौन थे सुरेंद्र जिनको मौत बैंगलोर से गोवा खींच लाई

Goa Nightclub Fire: मालिकों पर कड़ा एक्शन, इंटरपोल नोटिस जारी, कौन थे सुरेंद्र जिनको मौत बैंगलोर से गोवा खींच लाई

AI viral Video: 19 मिनट वाले वीडियो की क्या है हकीकत,वायरल क्लिप पर बड़ा खुलासा, शेयर करने वालों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी

AI viral Video: 19 मिनट वाले वीडियो की क्या है हकीकत,वायरल क्लिप पर बड़ा खुलासा, शेयर करने वालों को सख्त कार्यवाही की चेतावनी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist