Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

EVM नहीं, बैलट पेपर चाहिए” – संविधान दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष का मोदी-शाह पर तंज

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस की "संविधान रक्षक अभियान" कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से वोटिंग पर सवाल उठाए।

by Gulshan
November 26, 2024
in Latest News, दिल्ली
EVM Controversy
Share on FacebookShare on Twitter

EVM Controversy : दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस की “संविधान रक्षक अभियान” कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) से वोटिंग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें EVM नहीं चाहिए, हम बैलट पेपर की वापसी चाहते हैं। खड़गे ने बैलट पेपर के इस्तेमाल के लिए देशभर में अभियान चलाने की बात कही और इसे भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर चलाने का सुझाव दिया।

खड़गे ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए शुरू की गई थी।” उन्होंने भाजपा सरकार को लेकर भी टिप्पणी की, कहकर कि “आज भाजपा सरकार अल्पमत में है और अन्य दलों के समर्थन से चल रही है। अगर समर्थन वापस लिया जाए, तो यह सरकार गिर जाएगी। अगर भाजपा देश में एकता चाहती है, तो उसे नफरत फैलाना बंद करना होगा।”

RELATED NEWS

No Content Available

खड़गे ने अपने भाषण में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जाति जनगणना से डरते हैं, क्योंकि इससे लोग अपने अधिकारों की मांग करने लगेंगे। उन्होंने बीजेपी पर संविधान को कमजोर करने का आरोप भी लगाया, यह कहते हुए कि कुछ लोग संविधान की प्रशंसा करते हैं, लेकिन असल में इसे कमजोर कर रहे हैं।”

हमें EVM नहीं चाहिए, हमें बैलेट पेपर से चुनाव चाहिए.

EVM को मोदी या शाह के घर में रहने दो.

– कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे pic.twitter.com/trDv94ZdU5

— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) November 26, 2024

यह बयान मल्लिकार्जुन खड़गे ने हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद दिया। महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले महायुति ने 288 में से 230 सीटों पर जीत हासिल की। बीजेपी को 132, शिवसेना को 57, और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस केवल 16 सीटों तक ही सीमित रह गई।

यह भी पढ़ें : जब भगवा आतंकवाद का नैरेटिव हुआ था फेल, 26/11 की वो साज़िश जिसे जानना है जरूरी

Tags: EVM Controversy
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

No Content Available
Next Post
रुमाली रोटी का खुला राज, मुगल इस काम के लिए करते थे इस्तेमाल! सच जान आप भी छोड़ देंगे खाना

रुमाली रोटी का खुला राज, मुगल इस काम के लिए करते थे इस्तेमाल! सच जान आप भी छोड़ देंगे खाना

आखिरकार पकड़ा गया लंगड़ा सिरियल किलर, 25 दिन में 5 युवतियों से रेप के बाद चलती ट्रेन में किया मर्डर

आखिरकार पकड़ा गया लंगड़ा सिरियल किलर, 25 दिन में 5 युवतियों से रेप के बाद चलती ट्रेन में किया मर्डर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist