Site icon News1India

‘जो हाल सत्येंद्र जैन का हुआ, वो अब सिसोदिया को होगा’, बीजेपी ने ‘आप’ पर बोला हमला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को एक बार फिर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आबकारी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाया। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया पर कहा कि वे जानते हैं कि जो हाल सत्येन्द्र जैन का हुआ, अब उनका भी होगा।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया आबकारी के पूरे घोटाले में लिप्त हैं। जो शराब माफियाओं को मैन्यूफैक्चरिंग रिटेल में नहीं आ सकते हैं, उन मैन्युफैक्चरर शराब माफियाओं को अरविंद केजरीवाल के कहने पर मनीष सिसादिया ने रेवड़ी की तरह दिल्ली में ठेके बांटे।

पात्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने शराब माफिया दोस्तों का 144 करोड़ रुपया माफ करके याराना निभाया। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भली भांति जानते हैं कि जो हाल सत्येद्र जैन का हुआ है, वही हाल मनीष सिसोदिया का होने वाला है। उन्होंने कहा कि सिसोदिया जानते हैं कि कानूनी रूप से वो गलत हैं। इसलिए उन्होंने ये निर्णय लिया है कि चलो हंगामा बरपाएं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक भाषण में दावा किया कि उन्होंने 10 लाख लोगों को नौकरी दी। एक आरटीआई के जवाब में सिर्फ 3,246 लोगों को नौकरी दी गई। एक अन्य आरटीआई में खुलासा हुआ कि उन्होंने सिर्फ 849 लोगों को नौकरी दी। पात्रा ने कहा कि CAG की रिपोर्ट के अनुसार 2019-20 तक चार साल की अवधि में दिल्ली का कर्ज 7 प्रतिशत बढ़ा है।

Exit mobile version