Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
ड्राइवर का बेटा चलाएगा हिमाचल... जानें कैसे हुई 58 साल के सुखविंदर सिंह

ड्राइवर का बेटा चलाएगा हिमाचल… जानें कैसे हुई 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक करियर की शुरूआत

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद के लिए चल रहा सियासी घमासान थम गया है। 58 साल के सुखविंदर सिंह सुक्खू आज के प्रदेश के अगले सीएम के तौर पर शपथ लेंगे। बता दें कि विधायकों ने प्रस्ताव पारित कर हाईकमान को मुख्यमंत्री चुनने के लिए अधिकृत भेजा तो कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी। वहीं सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के प्रमुख हैं। साथ ही वह नादौन से चौथी बार विधायक भी चुने गए हैं। इस सीट से इस बार उन्होंने बीजेपी के विजय अग्निहोत्री को 3363 वोटों से हराया।

पिता ड्राइवर, मां गृहिणी

सुखविंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर हम आपको बताते है कि सुक्खू। बता दें कि 26 मार्च 1964 को नादौन में सुखविंदर सिंह जन्म हुआ। साधारण परिवार में सुखविंदर का जन्म हुआ। पिता रसील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला में ड्राइवर थे और माता संसार देवी गृहिणी हैं।वहीं 1 जून 1998 को सुखविंदर की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। उनकी दो बेटियां हैं।

ऐसे हुई राजनीतिक करियर की शुरूआत

फिर उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पोस्टग्रैजुएशन के बाद एलएलबी की है। सुखविंदर सुक्खू ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कॉलेज संजौली, शिमला से एक छात्र नेता के रूप में की।

2013-2019 तक हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम किया। इसके बाद 2003, 2007, 2017 और 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने। फिर उन्हें अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और टिकट वितरण कमिटी के सदस्य बनाया गया। अब वह हिमाचल के सीएम चुने गए। बता दें कि हिमाचल के सीएम पद की रेस कई नाम शामिल थे। लेकिन कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगा दी।

Exit mobile version