Wednesday, November 18, 2026 6:41 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Election Result 2022 Live: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, जनता को करेंगे संबोधित

Election Result 2022 Live: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, जनता को करेंगे संबोधित

by abhishek tyagi
10/03/2022

Assembly Election 2022 Results Vote Counting Live: UP- उत्तराखंड समेत 5 राज्यों के वोटों की गिनती चल रही है. 10 फरवरी को पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी. अपडेट्स के लिए बने रहिए।

गोवा में किसे कितनी सीटें

गोवा चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटें जीती हैं. कांग्रेस ने 11, आम आदमी पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक ने 2-2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा पार्टी ने 1-1 और निर्दलीय ने 3 सीटें जीती हैं।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

August 16, 2026

Punjab Election 2022: पीएम ने पंजाब का किया ज़िक्र

Punjab Election 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सीमावर्ती राज्य होने के नाते, पंजाब को अलगाववादी राजनीति से सतर्क रखने के कार्य को भाजपा का कार्यकर्ता जान की बाजी लगाकर भी करता रहेगा. आने वाले 5 सालों में भाजपा का हर कार्यकर्ता वहां इस दायित्व को जोर शोर से निभाने वाले है, ये विश्वास मैं आज पंजाब की जनता को देना चाहता हूं।

पंजाब को लेकर पीएम ने क्या कहा

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज पंजाब के बीजेपी कार्यकर्ताओं की भी विशेष प्रशंसा करूंगा. उन्होंने कहा, “उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है, वो आने वाले समय में पंजाब में भाजपा की और देश की मजबूती को एक अहम स्थान के रूप में विकसित करेंगे।

पीएम का ‘पॉलिटिकल ज्ञानियों’ पर निशाना

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आज ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद, कुछ पॉलिटिकल ज्ञानियों ने कहा था कि 2017 के नतीजों ने 2019 के नतीजे तय कर दिए. मैं मानता हूं इस बार भी वो यही कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए।

Election Result 2022: पीएम मोदी ने कहा

भारत की माताएं बेटियां निरंतर बीजेपी पर विश्वास कर रही हैं. उनको पहली बार विश्वास मिला है कि सरकार उनकी छोटी से छोटी ज़रूरतों को भी ध्यान में रखी है. चुनावों के नतीजों ने एक और बात साफ कर दी है… मैं सभी ज्ञानियों से कहता हूं कि देश की भलाई के लिए अब पुरानी घिसी पिटी रिकॉर्ड थोड़ कर नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए…ये ज्ञानी लोग यूपी की जनता को सिर्फ और सिर्फ जातिवाद के तराजू से तौलते थे. जातिवाद के नज़रिए से देखते थे…उत्तर प्रदेश के नागरिकों को जातिवाद में बांधकर के वो उन जातियों और उन नागरिकों का अपमान करते थे. पूरे यूपी का अपमान करते थे।

यूपी में जीत पर क्या बोले पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है. उन्होंने कहा, “यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है।

Election Result 2022: गोवा में एग्जिट पोल गलत साबित हुए- पीएम मोदी

Election Result 2022: पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी गरीब को भरोसा देती है, मैं गरीब का हक उसके घर तक पहुंचाएं बिना चैन से बैठने वाला नहीं हूं. पहले जनता को हर एक काम के लिए खूब कष्ट झेलना पड़ता था. उन्होंने कहा, “भाजपा पर विश्वास ही सबको एक ही माला में पिरोने का काम कर रही है. भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है. उत्तराखंड़ में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है.” पीएम ने कहा कि बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है. गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत साबित हो गए।

पीएम ने कार्यकर्ताओं का किया शुक्रिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है. मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।

प्रधानमंत्री ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदली

बीजेपी के राष्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति की संस्कृति बदली है. लंबे समय तक एक राजनीति चल रही थी. वह राजनीति थी भाई, भतीजावाद, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता, जातिवाद, परिवारवाद, क्षेत्रवाद. इनकी राजनीति लंबे समय से चल रही थी।

UP Election Result Live: लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है- प्रियंका गांधी

UP Election Result Live: यूपी चुनाव में खराब प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है. हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया. लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए. कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।

UP Election Result: बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी

UP Election Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद दिखाई दिए. कार्यालय में नारों और तालियों के साथ पीएम मोदी की स्वागत हुआ।

ये 80-20 की जीत है“- ओवैसी असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है. बीजेपी ने लखीमपुर खीरी में भी जीत हासिल की है, इसलिए मैं कह रहा हूं कि ये 80-20 की जीत है. ये 20-80 की स्थिती सालों तक रहेगी. लोगों को ये समझना होगा. हमारा जोश अभी भी हाई है।

UP Election 2022: वाराणसी में बीजेपी की जीत

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने वाराणसी की सभी आठ विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी यूपी में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम करीब 7 बजे तक बीजेपी 109 सीटे जीत गई है, जबकि 143 सीटों पर आगे चल रही है।

UP Election Result Live: “जीत के साथ होश को बनाए रखना है”

UP Election Result Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं. उन्होंने इस जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया. सीएम ने कहा, “ये जीत हमें जवाबदेही का संकेत भी देता है. इसिलिए जोश के साथ साथ होश को बनाए रखना है और इससे भी मज़ती के साथ हमें आम जनमानस के आकांक्षाओं के अनुरूप एक बार फिर अपने आप को साबित करना होगा।

यूपी के नतीजों पर क्या बोले ओवैसी?

उत्तर प्रदेश में आए चुनावी परिणामों पर एमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “राजनीतिक दल नाकामी छुपाने के लिए EVM की चीख पुकार कर रहे हैं. मैं 2019 से कहता आ रहा हूं कि EVM की गलती नहीं है, बल्कि लोगों के दिमाग में चिप डाल दी गई है यह उसकी गलती है. कामयाबी हुई है लेकिन यह कामयाबी 80-20 की कामयाबी है।

UP Election 2022: दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच रहे बीजेपी नेता

UP Election 2022: केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. कुछ देर में पीएम मोदी भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे. पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

चार राज्यों में जीत पर क्या बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी. उन्होंने बीजेपी में विश्वास व्यक्त करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

UP Result: अमित शाह ने यूपी की जनता का आभार जताया

UP Result: अमित शाह ने कहा, “उत्तरप्रदेश में भाजपा की भव्य जीत प्रदेश के गाँव, गरीब और किसानों की नरेंद्र मोदी जी के गरीब कल्याण में अडिग विश्वास की जीत है. जनता ने योगी आदित्यनाथ जी के भय और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन पर अपनी मुहर लगाई है. इस प्रचंड जीत के लिए यूपी की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

शाम 7 बजे संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब सात बजे दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

अखिलेश यादव की बड़ी जीत

करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी उम्मीदवार को 66 हज़ार 782 वोटों से हरा दिया है. अखिलेश यादव को 1 लाख 47 हज़ार 237 वोट हासिल हुए जबकि बीजेपी प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को 80 हज़ार 455 वोट मिले. इनके अलावा बसपा के प्रत्याशी बसपा कुलदीप नारायण को 15 हज़ार 643 वोट मिले हैं. इस सीट पर 1906 वोट नोटा को पड़े हैं।

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है. इन चार राज्यों में पीएम मोदी विकास और सुशासन को एक बार फिर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है।

लखनऊ कार्यालय में योगी

https://twitter.com/i/status/1501897002254479361

UP Election: रामपुर में कैसा रहा रिज़ल्ट

UP Election: साल 2017 की तरह इस बार भी रामपुर की 3 तीन विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी और 2 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है. रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम खान ने 61103 वोटों से जीत दर्ज की, रामपुर की बिलासपुर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी बलदेव सिंह औलख ने 307 वोट से जीत दर्ज की, रामपुर की मिलक विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राजबाला ने 5812 वोटों से जीत दर्ज की, विधानसभा चमरौआ और सदर विधानसभा रामपुर के परिणाम आना बाकी है, आंकड़ों के मुताबिक रामपुर विधानसभा से आजम खान और चमरौआ विधानसभा से नसीर अहमद खान की जीत तय है।

UP Election 2022: सपा का बड़ा दावा

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रमुख नरेश उत्तम पटेल ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने सपा के प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए विजय प्रमाण पत्र ना मिलने की बात कही है।

छवि

UP Election Result: गुन्नौर से सपा की जीत

UP Election Result: संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामखिलाड़ी यादव ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने 28 हज़ार 744 वोटों से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के अजित कुमार उर्फ राजू यादव को चुनाव हराया है।

UP Election 2022: गोरखपुर की सभी 9 सीटें बीजेपी ने जीतीं

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर ज़िले की सभी नौ सीटें जीत ली हैं. गोरखपुर सदर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान में थे. उन्होंने यहां से 1 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कही ये बात

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इन चार राज्यों में जो जीत मिली है, निश्चित रूप से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी. हमें इस बात का विश्वास है।

UP Election Result Live: बीजेपी दफ्तर में योगी

UP Election Result Live: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बीजेपी के कार्यालय पहुंच गए हैं. कुछ देर में सीएम योगी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. यूपी में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

सीएम चन्नी की हार

पंजाब में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ सीट पर 37,558 वोटों से हारे हैं, जबकि चमकौर साहिब सीट पर उन्हें 7942 वोटों से हार मिली है।

UP Election 2022:सिद्धार्थ नाथ सिंह जीते

UP Election 2022:यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद शहर पश्चिमी की सीट से लगातार दूसरी बार जीता चुनाव. समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह को बड़े अंतर से हराया.

UP Election 2022:सिद्धार्थ नाथ सिंह जीते

UP Election 2022:यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह चुनाव जीत गए हैं. सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इलाहाबाद शहर पश्चिमी की सीट से लगातार दूसरी बार जीता चुनाव. समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ऋचा सिंह को बड़े अंतर से हराया।

Election 2022: हार पर कांग्रेस क्या बोली?

Election 2022: पांच राज्यों के नतीजों के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि गोवा और उत्तराखंड से सीख है कि हमें धरातल पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी के साथ जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे. साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि हम नए और बदली रणनीति के साथ वापस लौटेंगे.

UP Election: सीएम योगी की बड़ी जीत

UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट पर 1 लाख 2 हजार वोटों के भारी अंतर से जीत गए हैं. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के शुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया है।

UP Election: बीजेपी के संगीत सोम हारे

UP Election: सरधना विधानसभा सीट से सपा के अतुल प्रधान चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार संगीत सोम को हराया है. सुबह से इस सीट पर बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी. इस सीट से कांग्रेस ने कांग्रेस ने सैय्यद रियानुद्दीन और बसपा ने संजीव धामा को मैदान में उतारा था।

Uttarakhand Election Result: कलियर विधानसभा में कांग्रेस की जीत

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड में हरीद्वार के कलियर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार फुरकान अहमद चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने मुनीश कुमार सैनी को चुनाव हराया है।

Election Result 2022: नतीजों पर राहुल गांधी का बयान

Election Result 2022: पांच राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट कर जीतने वालों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हम लोगों के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. राहुल गांधी ने कहा है कि हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।

सपा के आशु मलिक जीते

UP Election Result: सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के आशु मलिक ने फहराया जीत का परचम. जीत के बाद जनता को दी बधाई. उन्होंने कहा है कि जनता की सेवा करूंगा।

सोनू सूद की बहन मालविका चुनाव हारीं

पंजाब के मोगा सीट पर फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव हार गई हैं. मालविका कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं।

पुष्कर सिंह धामी हारे

उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं. वो 6 हज़ार 951 मतों से चुनाव हारे हैं।

पंजाब में आप की बड़ी जीत के अरविंद केजरीवाल का बयान

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में यह बहुत बड़ा इंकलाब है. पंजाब में बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गईं. सुखबीर सिंह बादल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रकाश सिंह बादल, नवजोत सिंह सिद्धू, बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए. यह बहुत बड़ा इंकलाब है।

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और धुरी से उम्मीदवार भगवंत मान की जीत

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे और धुरी से उम्मीदवार भगवंत मान की जीत दर्ज की है. भगवंत मान करीबन 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते. भगवंत मान को 78 हजार से ज्यादा वोट मिले जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर रहे>

Election Result 2022: हेमा मालिनी बोलीं- बुलडोजर के आगे कुछ भी नहीं टिक सकता

रूझानों के मुताबिक, यूपी में बीजेपी शानदार विजय हासिल करने जा रही है. इधर, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हम पहले से जानते थे कि हमारी सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि हमने हर विकास के पहलुओं से काम किया है. इसलिए लोगों ने हम पर विश्वास किया. हेमा मालिनी ने आगे कहा कि बुलडोजर के आगे कुछ नहीं आ सकता क्योंकि मिनटों में यह किसी भी चीज को खत्म कर सकत है, चाहे वो साइकिल हो या फिर कुछ भी हो।

UP Election Result 2022: ताजा रुझानों पर एक नज़र

  • बीजेपी- 273
  • सपा- 122
  • बीएसपी- 5
  • कांग्रेस- 2
  • अन्य- 1

UP Election Result 2022: डबल इंजन की सरकार ने किया कमाल- सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है- आज जनता ने एक ऐतिहासिक विजय भाजपा को दी है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत के साथ अन्य राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है, वहां जनता की प्रगति, विकास और विश्वास पर पूर्ण रूप से खड़ी हुई है।

UP Election Result 2022: अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं- हेमा मालिनी

मथुरा से बीजेपी सासंद हेमा मालिनी ने यूपी में बीजेपी की जीत पर कहा है- महंगाई आगे पीछे होती रहती है. कोई भी सरकार आती है तो मुद्दा ये है कि महिलाओं को सुरक्षा दे रहें हैं या नहीं, महिलाएं पिछली सरकार में काफी परेशान थी. अब महिलाएं हर क्षेत्र में सुरक्षित हैं।

UP Election Result 2022: केशव प्रसाद मौर्य पीछे

सिराथू विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य़ा के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है।

UP Election Result 2022: बीजेपी की बढ़त पर रमन सिंह का बयान

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा, माफिया राज को समाप्त किया, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिया. इसका परिणाम है कि पूरे यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है।

UP Election Result 2022: लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं की होली

https://twitter.com/i/status/1501808544861290497

Election Result 2022: पंजाब चुनाव में AAP को बढ़त, अमरिंदर सिंह चुनाव हारे

पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. इधर, कई दिग्गज या तो पीछे चल रहे हैं. इस बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से चुनाव हार गए हैं।

Election Result 2022: यूपी के रूझानों में बीजेपी आगे, पार्टी दफ्तर पर जश्न का माहौल

उत्तर प्रदेश के रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती हुए दिख रही है. इसके साथ ही, भगवा खेमे में जश्न शुरू हो चुका है. लखनऊ के बीजेपी दफ्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने यूपी में का बा के नारे लगाए. इधर, रूझानों के मुताबिक, सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट पर 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Election Result 2022: पंजाब रुझानों पर बोले केजरीवाल- इस इन्कलाब के लिए पंजाब के लोगों को बधाई

पंजाब में आए रुझानों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. इधर, आप के शानदार प्रदर्शन को लेकर ट्वीट करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने धन्यवाद किया है. केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा- इन इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

छवि

Election Result 2022: राघव चड्ढा ने कहा- हमनें झाड़ू चलाने के लिए कहा था, पंजाबियों ने वैक्यूम क्लीनर चला दिया

राघव चड्डा ने कहा कि हमनें झाड़ू चलाने के लिए कहा था, पंजाबियों ने वैक्यूम क्लीनर चला दिया. उन्होंने कहा कि  पंजाब के लोगों को केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है. जीत के हकदार पंजाब के लोग हैं. पंजाब ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस पर मुहर लगाई है. उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल को आतंकवादी कहा गया, पंजाब के लोगों ने बता दिया कि केजरीवाल शिक्षावादी हैं, विकासवादी हैं।

UP के रुझानों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इन चुनावों में बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया और जीत लोकतंत्र की हुई है. सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई. मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया।

Goa: गोवा में पणजी सीट से मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर हारे

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कद्दावर नेता मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर पणजी सीट से हार गए. इस सीट पर बीजेपी ने बाजी मार ली है. उत्पल ने बीजेपी से टिकट मांगा था, लेकिन बीजेपी ने उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया।

Punjab में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत- मनीष सिसोदिया

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) शानदार पहली जीत की ओर बढ़ रही है. इस पर आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘पंजाब के लोगों ने केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस को एक मौका दिया है. आज पूरे देश में ये स्पष्ट हो गया है कि लोग सोचते हैं कि अगर केजरीवाल होंगे तो ईमानदारी से व्यापार, रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा मिल सकती है. बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है. ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा. पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।

UP Election 2022: चुनावी नतीजों के बीच राकेश टिकैत ने बीजेपी पर साधा निशाना

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. राकेश टिकैत ने बिना किसी पार्टी का नाम लिए चुनावी नतीजों कहा कि ”लड़ाई तब होती है जब चोर बेईमान हो जाते हैं. ये चोरी करते हैं, बेईमान भी है और गुंडे भी हैं.” उन्होंने आगे कहा कि इनसे जनता नाराज हैं और कह रही है कि इनकी पार्टी इस बार नहीं जीतेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के रिजल्ट में जनता की नाराजगी का पता चलेग।

UP Results: योगी आदित्यनाथ 26000 मतों से आगे

यूपी चुनाव 2022 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से बढ़त बनाए हुए है. योगी 26000 मतों से आगे चल रहे है. भाजपा दफ्तर के बाहर कार्यकता जश्न मना रहे हैं. वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय में शायरी के साथ रंगारंग चैपाल लगी है. यहां कार्यकर्ता गुलाल और मिठाइयां लेकर आते दिखे।

  1. योगी आदित्यनाथ- 38,633
  2. सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला- 12,357
  3. ख्वाजा शमसुद्दीन- 2707
  4. डॉक्टर चेतना पांडेय- 516

गोवा चुनाव : कांग्रेस 15 तो भाजपा 13 सीटों पर आगे

गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 15, जबकि बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है. राज्य की 40 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों के उपलब्ध रुझानों में महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के छह उम्मीदवार आगे हैं और दो सीटों पर निर्दलीय आगे चल रहे हैं।

उत्तराखंड की लाल कुआं सीट से हरीश रावत 7,000 वोटों से पीछे

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब लाल कुआं निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट से करीब 7,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं. उत्तराखंड में अगर कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो रावत मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं।

Punjab Results: चमकौर साहिब से चन्नी आगे, भदौर सीट पर रुझानों में पीछे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मतगणना के शुरुआती रुझानों में चमकौर साहिब सीट से आगे चल रहे हैं. हालांकि, वह एक अन्य सीट भदौर से पीछे चल रहे हैं. आप ने शुरुआती रुझानों में चुनावी दौड़ में कांग्रेस को दूसरे स्थान पर छोड़ते हुए स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।

Punjab में AAP आगे, पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल

पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं. नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है. पार्टी को पंजाब के सरकार बनाने की उम्मीद है. ऐसे में पार्टी मुख्यालय में कार्यकतार्ओं का जमावड़ा और नेताओं का आना शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी कार्यालय में लोग जश्न मनाते हुए। शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

#WATCH दिल्ली: आम आदमी पार्टी कार्यालय में लोग जश्न मनाते हुए। शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।#PunjabElections2022 pic.twitter.com/SgrrlyeuTP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2022

BJP ने शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में बहुमत का आंकड़ा पार किया

यूपी, उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी आगे है. पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है।

Election Result 2022: रागिनी नायक ने कहा- कांग्रेस तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरी, विषम परिस्थिति में किया काम

कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने पांच राज्यों के अब तक के आए रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों से अकेले 403 सीटों पर कभी नहीं लड़े. उन्होंने कहा कि जो वोट रुझान आ रहे हैं उसके मुताबिक हम तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभर रहे हैं।

Election Result 2022: यूपी में बड़ी जीत की ओर बीजेपी, गोवा-मणिपुर और उत्तराखंड में भगवा सरकार

विधानसभा चुनाव के रुझानों में चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती  हुई दिख रही है. रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कमल खिलता हुआ दिख रहा है. जबकि, पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिख रही है।

राघव चड्ढा बोले- भगवंत मान बहुत जल्द लेंगे मंत्री पद की शपथ

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ‘आप’ को एक मौका देने का मन बना लिया है. बहुत जल्द भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि एक विश्वास भी है कि लोगों ने भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ वोट किया है. बदलाव के लिए वोट किया है. और लोगो ने पॉजिटिव एजेंडे को वोट किया है. विरोधी कीचड़ उछालते रहे लेकिन जनता ने उसे नकार दिया।

Election Result 2022: यूपी में बड़ी जीत की ओर बीजेपी

गोवा-मणिपुर और उत्तराखंड में भगवा सरकार विधानसभा चुनाव के रुझानों में चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनती हुई दिख रही है. रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में कमल खिलता हुआ दिख रहा है. जबकि, पंजाब में पहली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए दिख रही है।

Election Result 2022: पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर पीछे

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी पीछे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी पीछे चल रहे हैं. जबकि रुझानों में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं. जबकि, प्रकाश सिंह बादल भी पीछे चल रहे हैं।

Election Result 2022: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के रुझानों में बीजेपी को बहुमत, पंजाब में आप की सरकाररूझानों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. जबकि पंजाब में आम आदमी को बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. रुझानों के आधार पर उत्तराखंड में भी कमल खिलता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, नतीजे आने में अभी वक्त लगेगा।

UP Election Result 2022: पल्लवी पटेल डिप्टी सीएम केशव मौर्या से आगे कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की पल्लवी पटेल बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से आगे चल रही हैं।

UP Election Result 2022: पश्चिमी यूपी में बीजेपी आगेकहा जा रहा था कि पश्चिमी यूपी में बीजेपी के खिलाफ लोगों में नाराजगी है. लेकिन रुझानों में ऐसा नहीं दिख रहा है. पश्चिमी यूपी में बीजेपी समाजवादी पार्टी से आगे चल रही है।

UP Election Result 2022: वोट शेयर में मायावती अखिलेश से आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, वोट शेयर के मामले में मायावती की बहुजन समाज पार्टी, अखिलेश की समाजवादी पार्टी से आगे है. वोट काउंटिगं के मुताबिक बीजेपी को अभी तक 52 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 22.1 फीसदी और समाजवादी पार्टी को 16.3 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

UP Election Result 2022: बीजेपी-सपा के बीच बढ़ा अंतर

बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच अंतर अब बढ़ने लगा है. बीजेपी गठबंधन 150 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी 82 सीटों पर आगे है. जबकि कांग्रेस तीन और बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर आगे है।

UP Election Result 2022: पश्चिमी यूपी में बढ़ेगा बीजेपी का वोट प्रतिशत- संजीव बालियान

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि पिछले बार से बीजेपी का वोट प्रतिशत पश्चिमी यूपी में बढ़ेगा. अभी शुरुआती रुझान है, जब नतीजे आने शुरू होंगे तो साफ हो जाएगा की बीजेपी ही सत्ता में लौटेगी।

UP Election Result 2022: काउंटिंग का एक घंटा पूरा, शिवपाल पीछेवोटों की गिनती का एक घंटा पूरा हो गया है. शुरुआती रुझानों में अभी भी जसवंतनगर सीट से शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं. अब बीजेपी 120 और समाजवादी पार्टी 82 सीटों पर आगे है. वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी 5 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है. जबकि अन्य दो सीटों पर आगे है।

UP Election Result 2022: गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आगे

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से आगे चल रहे हैं. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं. इसी तरह रामपुर खास से अराधना मिश्रा आगे चल रही हैं।

UP Election Result 2022: अवध में बीजेपी आगे, बुंदेलखंड में पीछे शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 118 सीटों वाले अवध में बीजेपी आगे चल रही है. बुंदेलखंड में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है. वहीं, पश्चिमी यूपी में बीजेपी समाजवादी पार्टी से आगे है. यहां बीजेपी 38 और समाजवादी पार्टी गठबंधन 25 सीटों पर आगे चल रही है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा- इम्तिहान अभी बाकी है…बीजेपी पूर्वांचल में काफी आगे चल रही है. वोटों की गिनती चल रही है. इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा- इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का, मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

Election Result 2022: ओपी राजभर चल रहे पीछे, सीएम योगी गोरखपुर से आगे पांच राज्यों के वोटों की गिनती चल रही है. शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी यूपी में 100 सीटों पर आगे चल रही है. सीएम योगी गोरखपुर सदर सीट से आगे चल रही है. जबकि, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी ओपी राजभर पीछे चल रही हैं. ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह भी आगे चल रही है. अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं. पंजाब में आम आदमी पार्टी 30 सीट पर आगे चल रही है।

Election Result 2022: राजेश्वर सिंह ने कहा- लोगों को पीएम मोदी और सीएम योगी पर भरोसा, बीजेपी की बनेगी सरकारलखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी उम्मीदवार राजेश्वर सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार यूपी में बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को पीएम मोदी और सीएम योगो पर काफी भरोसा है. बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगा. उन्होंने कहा कि पिछली बार से भी ज्यादा सीटों के सथ बीजपी इस बार सरकार बनाएगी।

रामपुर से आजम खान आगेयूपी में बीजेपी 60 सीट पर आगे

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आजम खान पोस्टल बैलट की गिनती में रामपुर से आगे चल रहे हैं. जबकि, उत्तर प्रदेश में बीजेपी 60 सीट पर आगे चल रही है. उत्तराखंड में भी बीजेपी आगे चल रही है. इसके साथ ही, बीजेपी उम्मीदवार अदिति सिंह और शलभमणि त्रिपाठी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।

यूपी उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश- उत्तरांखड समेत पांच राज्यों के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो चुकी है. पोस्ट बैलट से पहले रूझान उत्तराखंड में बीजेपी आगे है, जबकि यूपी में भी बीजेपी आगे है।

UP Election Result 2022: लखनऊ और वाराणसी कैंट से बीजेपी आगे
अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है. वाराणसी कैंट से बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, लखनऊ कैंट से भी बीजेपी आगे चल रही है. यहां से योगी सरकार में न्याय मंत्री ब्रिजेश पाठक मैदान में हैं।

Election Result 2022: हरिश रावत ने कहा- उत्तराखंड में कांग्रेस की बनेगी पूर्ण बहमत से सरकार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोग स्पष्ट बहुमत देने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल खुद ही स्योर नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी।

Election Result 2022: योगी सरकार के मंत्री बोले- पूर्ण बहुमत से यूपी में बनने जा रही बीजेपी की सरकार यूपी सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता ब्रजेश पाठक ने मतणगणना शुरू होने से पहले जीत का दावा किया है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने समाजवादी पार्टी को खारिज कर दिया है।

मनीषा प्रियम बोलीं– एग्जिट पोल के नजदीक ही रहेगी चुनाव परिणाम की तस्वीरथोड़ी देर में पांचों राज्यों की मतगणना शुरू होने जा रही है. देश की निगाहों चुनाव परिणाम पर टिकी हुई है. इस बीच, राजनीतिक विश्लेषक मनीषा प्रियम का कहना है कि भारत जैसे लोकतंत्र में मिनी चुनाव हुए हैं और पांचों राज्यों में सरकार के लिए कड़ी परीक्षा का आज नतीजा आने वाला है. उत्तर प्रदेश के लिए ही नहीं बल्कि अन्य चारों राज्यों के लिए भी मेरा अनुमान है कि एग्जिट पोल के नजदीक की तस्वीर ही सामने आ सकती है।

असली परीक्षा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुछ देर में पांच राज्यों के शुरुआत रुझान आ शुरू हो जाएंगे।

राजनीतिक विश्लेषक फिरोज बख्त अहमद का कहना है कि एक्जिट पोल के नतीजों के आधार पर ही सारी राय बनाना उचित नहीं होगा क्योंकि अक्सर देखा गया है कि एग्जिट पोल के परिणामों से उलट असली परिणाम आ जाते हैं और चौंका जाते हैं. उन्होंने कहा कि इस समय जनता का मन पढ़ना काफी कठिन है और इस बार असली परीक्षा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की है. मेरा मानना है कि उन्होंने जो काम किया है उसका असर दिखेगा और चुनावी नतीजे उनके पक्ष में आ सकते हैं।

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने काउंटिंग से पहले गुरुद्वारा में मत्था टेका

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी. गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल में सरकार बनाने के करीब दिखाया गया है. जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी का लगातार दावा कर रही है।

Punjab Result 2022: चन्नी ने गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में टेका

माथा चुनाव नतीजों से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेकने पहुंचे. पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी

Goa Result 2022: गोवा में कांग्रेस को सेंधमारी का डर

उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में कांग्रेस को टूट का डर है. पार्टी ने गोवा में विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है. बड़े नेताओं को सेंधमारी रोकने की जिम्मेदारी दी गई है।

UP Election Result 2022: बीजेपी 58, सपा 40 सीटों पर आगे


पीलीभीत से संजय गंगवार और नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. फिलहाल राज्य में बीजेपी 58 और समाजवादी पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है.

UP Election Result 2022: मायावती की बीएसपी का खाता खुला।


शुरुआती रुझानों का आंकड़ा बहुत तेजी से बदल रहा है. यूपी में बीजेपी अब 41 और समाजवादी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है.

UP Election Result 2022: बीजेपी 25, सपा 18 सीटों पर आगे


उत्तर प्रदेश में बीजेपी 25 और समाजवादी पार्टी 18 सीटों पर आगे चल रही है. बता दें कि अभी बैलेट पेपर की गिनती चल रही है. ये शुरूआती रुझान है. तस्वीर अभी बदलेगी.

UP Election Result 2022: बीजेपी 15, सपा 6 सीटों पर आगे


देवरिया से बीजेपी उम्मीदवार सलभ मनी त्रिपाठी आगे चल रहे हैं. यूपी में अब बीजेपी 15 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, समाजवादी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है.

UP Election Result 2022: फिरोजाबाद में बीजेपी आगे


पहला रुझान आ चुका है. यूपी में बीजेपी दो सीटों पर आगे चल रही है. फिरोजाबाद में बीजेपी आगे है. वहीं, समाजवादी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है.

UP Election Result 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। इसमें करीब 30 से 40 मिनट का वक्त लगता है। ऐसे में अबसे कुछ ही देर बाद पहला रुझान सामने आ जाएगा।

Vidhan Sabha Chunav 2022 Results Vote Counting Live

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था. 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के साथ चुनाव की शुरुआत हुई थी और 7 मार्च को सातवें दौर के मतदान के साथ उसपर विराम लगा था. उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 202, गोवा में 21, उत्तराखंड में 36, मणिपुर में 31 और पंजाब में 59 है. यानी इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत हासिल करनी होगी. जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं उनमें से 4 में बीजेपी की सरकार है. गोवा, यूपी, उत्तराखंड और मणिपुर में ‘कमल’ खिला हुआ है, जबकि पंजाब में कांग्रेस सत्ता में है।

क्या योगी कर पाएंगे कमाल?

यूपी की गद्दी किसके हाथ लगेगी ये आज तय हो जाएगा ,योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अगर बीजेपी की सत्ता में वापसी कराते हैं तो ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री होंगे. वह बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे. योगी मुख्यमंत्री बने तो 2007 के बाद पहले ऐसे नेता होंगे, जिन्होंने बतौर सीएम उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा.2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी ने 325 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को सत्ता की चाबी सौंपी. योगी आदित्यनाथ ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. अब देखना यह है कि योगी दोबारा मुख्यमंत्री की शपथ लेकर इतिहास रच पाते हैं या नहीं.पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी की होगी वापसी या आप को मिलेगा मौका।

पंजाब की जनता चरणजीत सिंह चन्नी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाती है या आम आदमी पार्टी को मौका देती है ये देखने वाली बात होगी. 2017 के चुनाव में पंजाब में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी. उसने 117 में से 77 सीटों पर कब्जा किया था. जीत के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को सत्ता सौंपी गई. हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अपनी अलग पार्टी बना ली. पिछले साल सितंबर में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया. अब देखना होगा कि वह वापसी करते हैं या जनता किसी और को मौका देती है. उत्तराखंड में बीजेपी रचेगी इतिहास।

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बीजेपी के पास इतिहास रचने का मौका है. बीजेपी अगर इस चुनाव में जीत हासिल कर लेती है तो लगातार दो चुनावों में जीत हासिल करनी वाली वह राज्य की पहली पार्टी बन जाएगी।

उत्तराखंड में 2002 में हुए पहले चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी. इसके बाद 2007 में बीजेपी, 2012 में कांग्रेस और 2017 में बीजेपी ने जीत हासिल की.गोवा और मणिपुर में किसकी बनेगी सरकार? गोवा में विधानसभा की 40 और मणिपुर में 60 सीटें हैं. इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत हैं तो मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह हैं. इन दोनों नेताओं की सत्ता में वापसी होती है या नया मुख्यमंत्री चुना जाता है, ये देखने वाली बात होगी।

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

September 24, 2026
Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

August 16, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

August 11, 2026
Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

August 9, 2026
BSP MLA Umashankar Singh Death

BSP MLA उमाशंकर सिंह का निधन: कैंसर से लंबी जंग हारे अंतिम विदाई में पहुंचे योगी और मायावती, दी श्रद्धांजलि

August 6, 2026
MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

August 5, 2026
Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

August 1, 2026
Congress

‘वोट चोरी’ पर महासंग्राम: रामलीला मैदान से राहुल-खरगे की हुंकार, आज EC और सरकार पर बरसेगी कांग्रेस

December 14, 2025
कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

कुछ ऐसी है पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की कहानी, जिनके हाथों पर रही कांग्रेस के ‘पॉवर हाउस’ की चाबी

November 29, 2025
मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

मायावती और असदुद्दीन ओवैसी ने कर दिया बड़ा ‘खेला’, अब हाथी पर सवार होकर यूपी में पतंग उड़ाएंगे ‘भाईजान’

November 19, 2025
Next Post

स्वामी प्रसाद मौर्य की फाजिलनगर विधानसभा के एक बूथ पर मतों की गिनती पर रोक, बड़ी गड़बड़ी आई सामने

पांचों राज्यों में मतगणना जारी, चुनाव परिणाम आने से पहले नेताओं ने मंदिर में की पूजा-अर्चना

सियासी तस्वीर आज हो जाएगी साफ़, जानिए कौन आगे और किसे मिल रही है पटखनी

POPULAR POST

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

Murder Mystery : नदी किनारे घूमने गई IndiGo की एयर होस्टेस की हत्या, दोस्त के बयान से क्यों गहराया शक?

November 15, 2026
EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

EPF ECR Filing Last Date: 15 नवंबर तक जमा करें अक्टूबर का PF, देरी पर कंपनी को देना पड़ेगा भारी जुर्माना

November 14, 2026
Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

Rinku-Priya Wedding: लखनऊ में गूंजेगी शहनाई,शादी की तैयारी तेज,PM मोदी, योगी और अखिलेश को मिला न्योता

November 15, 2026
Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

Dhoni Future :क्या IPL 2027 में फिर दिखेगा माही का जलवा? धोनी ने बताया कब लेंगे आखिरी फैसला

November 16, 2026

LATEST

SSR 2027

Election Alert : वोटर लिस्ट में गलत जानकारी देना पड़ेगा भारी, एक साल की जेल के साथ होगी कार्रवाई?

November 18, 2026
Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

Electric Aircraft: भारत में जल्द दिख सकती है इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी? जानिए क्या हो सकती है विमान की खासियत

November 18, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026
Kanpur Chemical Factory Fire

Factory Fire : कानपुर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ड्रमों में धमाकों से दहला औद्योगिक क्षेत्र

November 18, 2026
Aparajita Handa World Record

World Record :लखनऊ की बिटिया ने किया कमाल! किस पर भारतीय संस्कृति दिखाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम

November 18, 2026
US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

US Iran : केशम द्वीप पर अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, किस सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना?

November 18, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India