Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे को लेकर एक बार फिर लखीमपुर खीरी में किसानों का प्रदर्शन शुरु, इन राज्यों से पहुंचा किसानों का रेला

अजय मिश्र टेनी के इस्तीफे को लेकर एक बार फिर लखीमपुर खीरी में किसानों का प्रदर्शन शुरु, इन राज्यों से पहुंचा किसानों का रेला

Lakhimpur Kheri Farmers Protest:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। आज यानी गुरुवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होकर यह विशाल धरना प्रदर्शन करीब 75 घंटे तक चलेगा। करीब तीन दिन से ज्यादा चलने वाले इस धरना प्रदर्शन में 31 संगठनों के जत्थेदारों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

इस धरना प्रदर्शन में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के किसान शामिल हो रहे हैं। धरने के चलते मंडी स्थल में भारी तादाद में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। किसानों को प्रशासन की ओर से पूरा समर्थन दिया जा रहा है। इस पूरे धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहेंगे।

वहीं, बताते चले राकेश टिकैत सुबह ही लखीमपुर धरना स्थल पर पहुँच चुके है और साथ ही भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह भी मौजूद रहेंगे। धरना स्थल पर लंगर की व्यवस्था की गई है और चाय आदि का कार्यक्रम सुबह से ही जारी है। पंजाब के हजारों किसान गाड़ियों और ट्रेनों में सवार होकर यहां पहुंच रहे हैं। किसानों का यह प्रदर्शन लखीमपुर खीरी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त करने की मांग और राज्य में किसानों के ऊपर दर्ज मामलों को रद्द करने की मांगों को लेकर हो रहा है।

इनके अलावा भी किसानों की कई मांगें हैं।

1- बेगुनाह किसानों को रिहा किया जाए

2- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किया जाए

3- सबी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) दिया जाए

4- किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं

5- तिकुनिया समझौते के अनुसार यहां घायल किसानों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे का भुगतान हो

6- जिले में फसल खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएं

7- किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली मिले

8- किसानों को जंगलात विभाग से मिले नोटिस रद्द हों और किसानों को उन जमीनों पर मालिकाना हक मिले

Exit mobile version