Site icon News1India

Farrukhabad: बाल कटाने गया 16 वर्षीय बालक हुआ गायब, परिजनों को फोन कर दी अपने अपहरण की सूचना

कमलागंज क्षेत्र के भटपुरा आजाद नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब शनिवार शाम बाल कटवाने गया 16 वर्षीय बच्चा घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरु की। लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। वहीं परिजनों ने बच्चे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। दरअसल परिजनों का कहना है कि बालक ने देर रात परिजनों को फोन कर तीन लोगों पर अपहरण कर ले जाने की दी सूचना दी है। परिजनों ने अज्ञात अपहरण कर्ताओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

Exit mobile version