Wednesday, June 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Bihar Accident News:बिजली कार्यालय के सामने हुआ भीषण हादसा, तेज रफ्तार बनी मौत की वजह, हाइवा चालक मौके से फरार

शनिवार सुबह शहर में तेज रफ्तार हाइवा और कार की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

by SYED BUSHRA
January 17, 2026
in राज्य
Hajipur Mahnar Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Accident News:शनिवार सुबह करीब चार बजे शहर के बिजली कार्यालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार हाइवा और एक कार आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर इतनी भीषण कि कार बन गई मलबा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कार बुरी तरह पिचक गई थी और उसके अंदर फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

RELATED NEWS

तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित कार पलटने से दो दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर मेरठ रेफर

Barabanki Road Accident: बेटे के शव पर चादर डालने पहुंचे पिता की निकली चीख, सीएचसी स्टाफ भी हुआ भावुक

May 30, 2026
Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

May 29, 2026

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया।

हादसे की भयावह तस्वीर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अंदर हर तरफ खून फैला हुआ था। तीन युवकों के सिर बुरी तरह कुचल गए थे, जबकि एक युवक की आंखें फूट चुकी थीं, जिससे हादसे की भयावहता साफ झलक रही थी।

तीन की पहचान, एक अब भी अज्ञात

मृतकों की पहचान मधुबनी जिले के सोनू कुमार, साहिल राज और साजन कुमार के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों युवक आपस में गहरे दोस्त थे।

नवजात बेटे से मिलने गया था सोनू

इस हादसे में सोनू कुमार की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात ही उसकी पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। सोनू अपने नवजात बच्चे और पत्नी से मिलने दोस्तों के साथ गया था, लेकिन लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हाइवा चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा और कार दोनों को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

सदर थाना पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार चालक की तलाश में जुटी है।

Tags: Fatal CollisionROAD ACCIDENT
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

तेज रफ्तार का कहर : अनियंत्रित कार पलटने से दो दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर मेरठ रेफर

Barabanki Road Accident: बेटे के शव पर चादर डालने पहुंचे पिता की निकली चीख, सीएचसी स्टाफ भी हुआ भावुक

by SYED BUSHRA
May 30, 2026

Barabanki Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क...

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

Agra Lucknow Expressway accident: सड़क किनारे रुकी बस से उतरी मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Agra Lucknow Expressway accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो...

Barabanki Dumper Accident

Barabanki News:भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा तेज़ रफ्तार डंपर, पिता समेत चार की मौत

by SYED BUSHRA
May 23, 2026

Barabanki Dumper Accident:उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को...

Nepal Wedding Bus Accident

नेपाल में बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, 45 घायल दूल्हा-दुल्हन सुरक्षित,नेपाल में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का कारण

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Nepal Wedding Bus Accident:नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी की बारात ले...

Drunk driving car crash in Etah

Etah News: नशे में धुत कार सवारों का तांडव, शिकोहाबाद रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारकर दुकान में घुसी कार

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Drunk driving car crash in Etah:नशे में धुत कार सवारों की लापरवाही एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते रह गई।...

Next Post
Mauni Amavasya Deepdaan

Mauni Amavasya 2026: दीपदान से तीन पीढ़ियों का उद्धार, जानिए शुभ स्थान और विधि

Shankaracharya Avimukteshwaranand

प्रयागराज में 'आस्था' और 'प्रशासन' की जंग: शंकराचार्य का रथ रोका, भड़के समर्थक, बैरियर टूटा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist