Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) होने हैं. इसे लेकर गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) काफी सक्रिय हो गई है. आप (AAP) ने अब गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. आम आदमी पार्टी ने दूसरी सूची में 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
हालांकि गुजरात (Gujarat) में आम आदमी पार्टी (AAP) इससे पहले 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब तक गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 19 के लिए उम्मीदवार उतारे हैं. आप (AAP) ने 2 अगस्त को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की थी. आम आदमी पार्टी ने पहली सूची में इन नामों की घोषणा की है.
AAP की पहली सूची में इन नामों की घोषणा
- सागर रबारी बेचराजी – मेहसाणा
- भीमाभाई चौधरी देवदार – बनासकांठा
- वशराम सगठिया – राजकोट
- शिवलाल बरसिया – राजकोट दक्षिण
- जगमल वाला – सोमनाथ
- अर्जुन राठवा – उदयपुर
- रामधदुक कामरेज – सूरत
- राजेंद्र सोलंकी बारडोली – सूरत
- ओमप्रकाश तिवारी नरोदा – अहमदाबाद
- सुधीर वघानी – गरियाधर
AAP की दूसरी सूची में इन उम्मीदवारों की घोषणा
- राजू करपड़ा – चोटिला
- पीयूष परमार – मंगरोल (जूनागढ़)
- प्रकाशभाई ठेकेदार – चोर्यासी (सूरत)
- निमिषा – गोंडाल
- विक्रम सोरानी – वांकानेर
- करसनभाई करमुर – जामनगर नॉर्थ
- भरत वखला – देवगढ़ बरिया
- जे.जे. मेवाड़ा – असरवा
- विपुल सखिया – धोराजी
ये भी पढ़ें – Arvind Kejriwal: दिल्ली की जनता के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान !