शुक्रवार, जुलाई 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home खेल IPL 2025

Virat Kohli ने ‘लीक’ कर दी क्वालिफायर-एलिमिनेटर की डिटेल, जानें प्लेऑफ में GT-MI और PBKS का ‘अंकगणित’

IPL 2025 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है। आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिकॉर्ड रन चेज करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम 19 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए इस सीजन में अपने अभियान को समाप्त किया।

by Vinod
मई 28, 2025
in IPL 2025, Latest News, TOP NEWS, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल 2025 का 70वां मुकाबला आरएसबी और एलएसजी के बीच खेला गया। ऋषभ पंत के 118 रनों की बदौलत लखनऊ ने 227 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। जवाब में विराट कोहली और जीतेश शर्मा की धुआंधार बैटिंग के दम पर आरसीबी ने लखनऊ को आसानी से हराकर प्लेऑफ की टॉप 2 में में शामिल हो गई। अब चार टीमें प्लेऑफ में हैं, जिसमें पंजाब किंग्स, आरसीबी, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस शामिल हैं। फाइनल मुकाबला 3 जून 2025 को खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले, टॉप 4 टीमों को क्वालिफायर और एलिमिनेटर मुकाबलों में एक-दूसरे से भिड़ना है। अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर किस टीम का मुकाबला किससे होगा।

पंजाब का कायम रहा दबदबा

आईपीएल सीजन 2025 का शंखनाद 22 मार्च को हुआ था। टूर्नामेंट में 10 टीम शामिल हुई और अब तक कुल 70 मैच खेले गए। मंगलवार को लखनऊ और आरसीबी के बीच अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच पर गुजरात की भी नजर थी। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने आसानी से ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। विराट कोहली एकबार फिर द चेस मास्टर साबित हुए और आरसीबी को अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। जबकि पहले स्थान पर पंजाब किंग्स काबिज है। पंजाब के कुल 19 अंक हैं। वहीं आरसीबी के भी 19 अंक हैं, लेकिन पंजाब का रन रेट अच्छा होने के चलते वह पहले पायदान पर है। गुजरात 18 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई 16 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है।

RELATED NEWS

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

जुलाई 18, 2026
RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

नवम्बर 12, 2025

मुम्बई और गुजरात के बीच होगा नाकआउट मैच

आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वह सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं हारने वाली टीम 1 जून को दूसरे क्वालिफायर अपनी किस्मत आजमाएगी। पहले क्वालिफायर के बाद आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट मैच होगा। इस मुकाबले में हारने वाली टीम फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं जिस टीम को एलिमिनेटर में जीत मिलेगी उसकी भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर मैच में पंजाब किंग्स या फिर आरसीबी से होगी। वहीं, क्वालिफायर 2 की विजेता टीम 3 जून को फाइनल खेलेगी।

जानें आईपीएल प्लेऑफ का अंकगणित

आईपीएल प्लेऑफ वे नॉकआउट मुकाबले होते हैं जो पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 स्थानों पर रहने वाली टीमों के बीच खेले जाते हैं। प्लेऑफ में तीन चरण होते हैं। क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल। क्वालिफायर वे नॉकआउट मुकाबले होते हैं जहां टॉप टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने के लिए भिड़ंत होती है। क्वालिफायर 1, पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। जबकि एलिमिनेटर एक नॉकआउट मुकाबला होता है, जो पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम को क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम के खिलाफ क्वालिफायर 2 खेलने का मौका मिलता है। क्वालिफायर 2, क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच खेला जाता है।

विराट कोहली ने खेली चेस मास्टर वाली पारी

लखनऊ के खिलाफ विराट कोहली ने चेस मास्टर वाली पारी खेली। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 27 गेंदों में सत्र का आठवां अर्धशतक जड़ा। वह 30 गेंदों में 10 चौके की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुए। विराट के नाम एक उपलब्धि दर्ज हो गई वह टी20 में किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 9000 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में आरसीबी के साथ की थी, तब से वह इसी टीम का हिस्सा हैं। कोहली इसके साथ ही आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। वह इस मामले में डेविड वॉर्नर से आगे निकल गए। एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने के मामले में यह कोहली का तीसरा सफल सीजन है। उन्होंने 2016 में 11 और 2023 में आठ पचासे लगाए थे।

पंत का बल्ला गरजा

27 करोड़ बर्बाद।.न बल्ला चल रहा, न कप्तानी और न ही विकेटकीपिंग, ऋषभ पंत को किसकी नजर लगी। सोशल मीडिया से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स के जुबान पर यही शब्द थे। पंत भी मायूष थे और लखनऊ का मैनजेमेंट। 22 गज की पिच पर बल्ले से गर्दा उड़ाने वाला खिलाड़ी आईपीएल 2025 में फ्लाप नजर आया। पर पंत को पता था। पंत को यकीन था। पंत जानते थे कि वह पलटवार करेंगे। बड़ी पारी खेलेंगे। अपने विरोधियों को बल्ले से जवाब देंगे। आखिरकार वह दिन और समय आ गया। अपना ऋषभ क्रिकेट के मैदान पर पुराने रंग में दिखे। फरारी कार की तरह बल्ले से रनों की बरसात कर दी और देखते-देखते आईपीएल 2025 की पहली सेंचुरी जड़कर इंग्लैंड दौरे से जानें से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

पंत ने इस क्रिकेटर का तोड़ा रिकार्ड

पंत ने इस मुकाबले में अपना शतक 54 गेंदों पर पूरा किया। वह 61 गेंदों पर 118 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। इसी के साथ पंत आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के नाम था। हेनरिक क्लासेन ने इसी साल शतक जड़ा था और एसआरएच ने उन्हें 23 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। अब ये रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम हो गया है, जो इस लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। वहीं, पंत ने इससे पहले साल 2018 में शतक लगाया था। यानी आईपीएल में उन्होंने 7 साल के बाद शतकीय पारी खेली है।

 

Tags: gujaratIPL 2025IPL Playoffs 2025MumbaipunjabRCB
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Blast: अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत; कई घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 18, 2026

Ahmedabad Firecracker Factory: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा...

RCB

चैंपियन RCB करेगी बड़े बदलाव! इन 3 स्टार खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी, मिनी ऑक्शन से पहले खाली होगा बड़ा बजट

by Mayank Yadav
नवम्बर 12, 2025

RCB released players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), जिसने आखिरकार IPL 2025 में अपना 18 साल का लंबा इंतजार खत्म कर...

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

पत्नी ने ‘दृश्यम’ जैसी लिखी पटकथा, ‘मुस्कान’ बन ’रूबी’ ने पति का काटा गला और टुकड़े कर किचन में दफनाया शव

by Vinod
नवम्बर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में यूपी की मुस्कान की तरह ही कातिल बीवी ने खौफनाक वारदात को...

कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

कौन है किन्नर ज्योति मां, जो निकली बांग्लादेश की खूंखार अपराधी, धर्म छिपाकर भारत में खड़ी कर ली हिजड़ों की फैक्ट्री

by Vinod
अक्टूबर 22, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। महज 14 साल की उम्र में उसने बांग्लादेश में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।...

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

गुजरात में हुआ बड़ा सियासी उलटफेर, भूपेंद्र पटेल की सरकार के सभी मंत्रियों ने मंत्री पद से किया रिजाइन

by Vinod
अक्टूबर 16, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव के बीच गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर हो गया। यहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के...

Next Post
Covid-19

भारत में Covid-19 की नई लहर.. बिहार, दिल्ली, राजस्थान और अरुणाचल में मामले बढ़े, पटना एम्स में 6 पॉजिटिव

कौन से चर्चित टीचर में किया अपनी जिंदगी का अहम खुलासा, जानिए उनकी कमाई, पढ़ाई और शादी से जुड़ी ख़ास बातें

कौन से चर्चित टीचर में किया अपनी जिंदगी का अहम खुलासा, जानिए उनकी कमाई, पढ़ाई और शादी से जुड़ी ख़ास बातें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist