Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

33 साल.. 57 ट्रांसफर, रॉबर्ट वाड्रा-डीएलएफ डील रद्द करने वाले IAS अशोक खेमका आज होंगे रिटायर

हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका आज 30 अप्रैल 2025 को अपनी 33 साल की शानदार सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं।

by Akhand Pratap Singh
30/04/2025
in TOP NEWS, राष्ट्रीय, हरियाणा
Ashok Khemka

Ashok Khemka: हरियाणा के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका आज 30 अप्रैल 2025 को अपनी 33 साल की शानदार सेवा के बाद रिटायर हो रहे हैं। ईमानदारी और साहसिक फैसलों के लिए मशहूर खेमका के करियर में 57 बार ट्रांसफर हुए जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने उनके सम्मान में आज शाम चंडीगढ़ में एक विदाई समारोह का आयोजन किया है। खेमका हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से रिटायर होंगे।

अशोक खेमका का सफर

अशोक खेमका का जन्म 30 अप्रैल 1965 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में स्नातक, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन व फाइनेंस में एमबीए की डिग्री हासिल की। 1990 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की और 1991 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में हरियाणा कैडर में नियुक्त हुए।

RELATED NEWS

No Content Available

साहसिक फैसलों की पहचान

अशोक खेमका अपनी बेबाकी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैये के लिए जाने जाते हैं। साल 2012 में उन्होंने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच गुरुग्राम में हुई एक लैंड डील के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था। उस समय हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार थी। इस फैसले ने खेमका को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। बीजेपी ने 2014 के चुनावों में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया और पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे अपनी रैलियों में खूब उछाला।

यह भी पढ़े: लखनऊ में बीजेपी का सड़कों पर प्रदर्शन, अखिलेश यादव पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर के अपमान का आरोप

खेमका का 33 साल में 57 ट्रांसफर

खेमका (Ashok Khemka) के 57 ट्रांसफर उनकी सेवा का एक अनोखा पहलू रहे। सरकारें बदलने के बावजूद उनके ट्रांसफर का सिलसिला नहीं रुका। 2014 में परिवहन आयुक्त के रूप में उन्होंने बड़े वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद ट्रक चालकों ने हड़ताल की थी। पिछले साल दिसंबर में 10 साल बाद उनकी परिवहन विभाग में वापसी हुई। हाल ही में नवंबर 2024 में उनका अंतिम ट्रांसफर हुआ।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग

2024 में खेमका (Ashok Khemka) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर विजिलेंस विभाग में तैनाती की मांग की थी। उन्होंने लिखा, “सेवा के अंत में मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ असली लड़ाई लड़ने का वादा करता हूं। कोई कितना भी प्रभावशाली हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।” हालांकि उनकी यह मांग पूरी नहीं हुई।

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने खेमका की सेवाओं को सम्मान देने के लिए चंडीगढ़ में एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया है। इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी उनकी ईमानदारी और साहस की सराहना करेंगे। खेमका ने कहा, “मैंने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन किया। मेरे लिए देश और जनता की सेवा सर्वोपरि रही।”

Related Posts

No Content Available
Next Post
Soundarya Sharma

Soundarya Sharma is Trending On Twitter After her Teaser Released Of Housefull5

Trending News

महिला का हैरान करने वाला ऑफर, कार खरीदने के लिए अदा की खुद की कीमत

PM Modi

कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार का अहम फैसला, जाति जनगणना कराएगी सरकार

https://www.youtube.com/watch?v=Kn8lm38ogZ8

RELATED

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India