Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » हरियाणा » Jyoti Spy Case: क्या खुद के बयान पर ही दर्ज हुई FIR? पुलिस पेश नहीं कर पाई कोई ठोस सबूत

Jyoti Spy Case: क्या खुद के बयान पर ही दर्ज हुई FIR? पुलिस पेश नहीं कर पाई कोई ठोस सबूत

ज्योति मल्होत्रा पर दर्ज जासूसी केस की FIR को लेकर वकीलों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह खुद के बयान पर आधारित है, जो कानून और संविधान दोनों के खिलाफ है।

by SYED BUSHRA
20/06/2025

Jyoti Malhotra Case: FIR Based on Her Own Statement : पत्रकार ज्योति मल्होत्रा पर लगे जासूसी के आरोपों ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह केस काफी चर्चा में है। वहीं अब आरोपी पक्ष का कहना है कि पुलिस ने जिस आधार पर एफआईआर दर्ज की, वह खुद ज्योति का पुलिस कस्टडी में दिया गया बयान था। जो कानून के मुताबिक मान्य नहीं है।

वकील बोले ,खुद के बयान से FIR करना असंवैधानिक

ज्योति की ओर से केस लड़ रहे वकील कुमार मुकेश ने बताया कि 16 मई को हिसार पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया और अगले ही दिन 17 मई को गिरफ्तार कर लिया। दो बार रिमांड पर लिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस डिजिटल सबूत अदालत में नहीं दिया गया।

मुकेश का कहना है कि एफआईआर में पुलिस ने लिखा है कि ज्योति ने खुद मान लिया कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही थी। जबकि यह पुलिस कस्टडी में दिया गया कथित बयान था, जो संविधान के अनुच्छेद 20 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 25 व 23A के मुताबिक अदालत में मान्य नहीं होता।

RELATED NEWS

No Content Available

कानून के जानकारों की आपत्ति

कई वरिष्ठ वकीलों का कहना है कि किसी पत्रकार का अपने सूत्रों से बात करना या किसी विदेशी अधिकारी से मिलना आम बात है। अगर इस आधार पर किसी पर जासूसी का आरोप लगाया जाए, तो ये प्रेस की आज़ादी पर सीधा हमला माना जाएगा। वकील अरविंद दातार ने कहा कि “किसी की अपनी बात को ही आपराधिक आधार बनाना संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।”

वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन का भी कहना है कि अगर कोई बयान खुद व्यक्ति का है, और उसमें कोई आपराधिक मंशा नज़र नहीं आती, तो केवल इसी आधार पर एफआईआर दर्ज करना न सिर्फ़ कानून का दुरुपयोग है, बल्कि यह डर का माहौल भी बना सकता है।

क्या यह अभिव्यक्ति की आज़ादी का हनन है?

इस मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि क्या देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाया जा रहा है? पत्रकारों को अगर अपनी रिपोर्टिंग या बातचीत के लिए जासूसी का आरोपी बना दिया जाएगा, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

अब तक इस केस पर सरकार की ओर से कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं आई है। न ही दिल्ली पुलिस ने अब तक यह स्पष्ट किया है कि एफआईआर में किस खास धारा के तहत कार्यवाही की गई है। यह भी साफ नहीं है कि कोई औपचारिक पूछताछ हुई या नहीं।

गिरफ्तारी से पहले कोई ठोस सबूत नहीं था

वकील ने दावा किया कि 15 मई को ज्योति को पूछताछ के लिए बुलाया गया और शाम को छोड़ भी दिया गया। लेकिन अगले दिन फिर से बुलाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, यानी गिरफ्तारी से पहले कोई ठोस सबूत नहीं था।

पाकिस्तान यात्रा का कारण भावनात्मक था

जब पूछा गया कि ज्योति पाकिस्तान क्यों गईं, तो उनके वकील ने बताया कि उनका परिवार बंटवारे के समय पाकिस्तान से भारत आया था। वो अपने पुश्तैनी घर को देखने और करतारपुर साहिब जाने के लिए धार्मिक वीजा लेकर गई थीं। वह एक ट्रैवल व्लॉगर हैं और पहले भी कई देशों की यात्रा कर चुकी हैं।

वीजा के लिए हुई थी मुलाकात

दानिश नाम के एक पाकिस्तानी अधिकारी से ज्योति की मुलाकात सिर्फ वीजा संबंधी सहायता के लिए हुई थी। वकील के अनुसार यह मुलाकात हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एक व्यक्ति की सलाह पर हुई थी। शादी या प्रेम संबंध की बातें महज अफवाह हैं।

कमाई का अनुमान,कोई ठोस सबूत नहीं

पुलिस का कहना है कि ज्योति की मासिक आमदनी करीब 1 लाख रुपये है। वकील ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि यह सिर्फ पुलिस का अंदाजा है, न कि कोई प्रमाणित तथ्य।

पुलिस का पक्ष,चार्जशीट में होंगे सबूत

पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप और बैंक ट्रांजैक्शन से कुछ जानकारियाँ मिली हैं, जो चार्जशीट में शामिल की जाएंगी। जिन धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है, उनमें 3 से 7 साल तक की सजा हो सकती है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Modi Bihar Rally, Bihar Development Updates

PM Modi’s Bihar Visit : Modi ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी, विपक्ष पर साधा निशाना कई परियोजनाओं की दी सौगात

Honeymoon history : हनीमून क्या है क्यों है कपल्स के लिए इतना खास, कैसे यह बना प्यार की मीठी शुरुआत

Honeymoon history : हनीमून क्या है क्यों है कपल्स के लिए इतना खास, कैसे यह बना प्यार की मीठी शुरुआत

Iran Israel War: इजरायल को क्यों है भारत से तकनीकी और सैन्य मदद की उम्मीद, गोपनीय बातचीत का दौर शुरू

Iran Israel War: इजरायल को क्यों है भारत से तकनीकी और सैन्य मदद की उम्मीद, गोपनीय बातचीत का दौर शुरू

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India