Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » हरियाणा » ‘बेटी बचाओ’ या ‘बेटे को बचाओ’? – स्टॉकिंग केस में जमानत पर चल रहे विकास बराला बने हरियाणा के AAG

‘बेटी बचाओ’ या ‘बेटे को बचाओ’? – स्टॉकिंग केस में जमानत पर चल रहे विकास बराला बने हरियाणा के AAG

स्टॉकिंग और अपहरण की कोशिश के आरोप में जमानत पर चल रहे बीजेपी सांसद के बेटे विकास बराला को हरियाणा सरकार ने असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया, जिससे सियासी तूफान और जन आक्रोश दोनों ही खड़े हो गए हैं।

by Mayank Yadav
24/07/2025
barala

Vikas Barala stalking case: हरियाणा सरकार द्वारा 18 जुलाई 2025 को विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (AAG) नियुक्त करने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विकास बराला, जो 2017 में आईएएस अधिकारी वी.एस. कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू के पीछा करने और अगवा करने की कोशिश के आरोप में जमानत पर हैं, अब राज्य का कानूनी प्रतिनिधित्व करेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय में की गई है जब मामला अब भी अदालत में विचाराधीन है और अगली सुनवाई 2 अगस्त को है। विपक्ष, सोशल मीडिया और नागरिक समाज इस नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।

2017 का मामला आज भी अधूरा

Vikas Barala पर अगस्त 2017 में वर्णिका कुंडू का पीछा करने, रास्ता रोकने और जबरन गाड़ी में घुसने की कोशिश करने के आरोप हैं। उनके साथ उनके मित्र आशीष कुमार भी थे। घटना के समय दोनों नशे में थे और चंडीगढ़ पुलिस ने दोनों को सेक्टर 26 थाने में आईपीसी की धारा 354D (पीछा करना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 365 (अपहरण की कोशिश) और 511 के तहत गिरफ्तार किया था। अक्टूबर 2017 में आरोप तय किए गए और विकास को 5 महीने जेल में रहना पड़ा था। जनवरी 2018 में उन्हें जमानत मिली।

विवादास्पद नियुक्ति

18 जुलाई 2025 को हरियाणा सरकार ने विकास बराला को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त किया। वह दिल्ली में हरियाणा के कानूनी मामलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुल 96 अन्य कानून अधिकारियों के साथ विकास का चयन किया गया, जिसमें AAG, DAG और अन्य पद शामिल हैं। यह चयन हरियाणा लॉ ऑफिसर (एंगेजमेंट) एक्ट 2016 के तहत बनी चयन समिति द्वारा किया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

विपक्ष का विरोध और पीड़िता की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐसे पदों पर केवल योग्य और ईमानदार लोगों की नियुक्ति होनी चाहिए। INLD विधायक आदित्य देवीलाल ने सवाल उठाया कि क्या एक आपराधिक मुकदमे का आरोपी राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकता है? वहीं, पीड़िता वर्णिका कुंडू ने कहा कि नियुक्ति पर वही लोग जवाब दें जो इसे लेकर ज़िम्मेदार हैं। उन्होंने न्यायपालिका में भरोसा जताया लेकिन साथ ही कहा कि “8 साल बीत गए हैं, अब इस मामले में लोगों की रुचि भी कम हो गई है।”

सरकार का बचाव और जनता की नाराजगी

हरियाणा मंत्री रणबीर गंगवा ने विकास की नियुक्ति का बचाव करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत की गई है और कांग्रेस को ‘नेपोटिज्म’ की बात करने का कोई हक नहीं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस नियुक्ति को लेकर जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। लोग इसे महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार का दोहरा रवैया और सत्ता की पहुंच का दुरुपयोग बता रहे हैं।

Vikas Barala को हटाने को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई संकेत नहीं मिला है। अगली कोर्ट सुनवाई 2 अगस्त 2025 को होनी है, जिसमें बचाव पक्ष की गवाही दर्ज की जाएगी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या इस जन दबाव के चलते सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगी या नहीं।

62 साल बाद मिला इंसाफ: Pilbhit के बांग्लादेशी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

Related Posts

No Content Available
Next Post
Deoria

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya का कांवड़ियों पर तीखा वार-"गंदे मन वाले क्या करेंगे शुद्धिकरण?"

Ujjain News

चेकअप के लिए आया युवक अस्पताल में ही हुआ बेहोश, हार्ट अटैक के बाद शॉक थैरेपी से बची जान!

POPULAR POST

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026

LATEST

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India