Tuesday, June 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

IANS-CVOTER नेशनल मूड ट्रैकर: मध्य प्रदेश निकाय चुनाव की तरह ही होंगे 2023 विधानसभा चुनाव के नतीजे

by Web Desk
July 22, 2022
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: 2023 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर एक ताजा सर्वे में सामने आया है कि जिस तरह से नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को झटका लगा है कुछ ऐसा ही रिजल्ट विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। सीवोटर इंडिया ट्रैकर ने 2023 में राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर स्थानीय निकाय चुनाव के परिणामों के बारे में लोगों के विचार जानने के लिए आईएएनएस की ओर से एक राष्ट्रव्यापी सर्वे किया।

सर्वे के दौरान, 66 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की प्रस्तावना के रूप में देखा जाना चाहिए। हालांकि, 34 फीसदी लोगों ने कहा कि इन चुनावों के नतीजों को विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखना सही नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि सर्वे के दौरान, विपक्ष और एनडीए दोनों के अधिकतर मतदाताओं ने कहा कि नगरपालिका चुनाव परिणाम राज्य में 2023 के विधानसभा चुनावों का ट्रेलर हैं।

RELATED NEWS

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

June 16, 2026
India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

June 15, 2026

सर्वे के आंकड़ों के अनुसार, 68 प्रतिशत विपक्षी मतदाताओं और 65 प्रतिशत एनडीए समर्थकों का मानना है कि राज्य में निकाय चुनाव के परिणाम राज्य में 2023 विधानसभा चुनावों के नतीजों का एक छोटा सा नमूना है। इसी तरह, शहरी और ग्रामीण दोनों के ज्यादातर मतदाताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश नगरपालिका चुनाव के परिणाम अगले विधानसभा चुनाव का आईना हैं। सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, 65 प्रतिशत शहरी मतदाताओं और 64 प्रतिशत ग्रामीण मतदाताओं का मानना कि स्थानीय निकाय चुनावों का परिणाम अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों का ट्रेलर है।

क्या थे नगर निकाय चुनावों के परिणाम

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य के नगर निकाय चुनाव में जोर का झटका लगा है। पार्टी ने 7 नगर निगमों को खो दिया है। मतगणना के बाद 9 नगर निगमों में जहां भाजपा ने जीत हासिल की, तो वहीं कांग्रेस ने 5 नगर निगम की सीट पर कब्जा जमाया।

मतदान 6 और 13 जुलाई को दो चरणों में हुए

आम आदमी पार्टी (आप) और एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक-एक सीट मिली है। राज्य में 16 नगर पालिका निगम, 99 नगर पालिका परिषद और 298 नगर परिषदों समेत कुल 413 नगर पालिकाओं के लिए नगरीय निकाय चुनाव के मतदान 6 जुलाई और 13 जुलाई को दो चरणों में हुए थे।

ये भी पढ़ें – UP: ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए विदेशी दौरों पर जाएगी योगी सरकार, कई देशों में आयोजित होंगे रोड शो

Tags: assembly elections 2023Madhya PradeshMP assembly electionsNews1India
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Next Post

Bihar: युवती की अर्द्धजली लाश बरामद

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, अजय देवगन बेस्ट एक्टर, सोरारई पोटरू बेस्ट एक्ट्रेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist