Tuesday, December 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

‘मिशन राजस्थान’ पर निकले केजरीवाल, 7 अक्टूबर से करने जा रहे हैं जयपुर में ये शुरूआत

Abhinav Shukla by Abhinav Shukla
September 15, 2022
in देश, बड़ी खबर, राजस्थान, राज्य, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में मेक इंडिया नम्बर वन मिशन का दूसरा चरण लॉन्च करेंगे।

पार्टी के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दौरे को लेकर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और आमजन में जोश है और यह अक्टूबर में स्पष्ट नजर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्राम सम्पर्क अभियान में सबसे ज्यादा सवाल आमजन के यही थे कि केजरीवाल प्रदेश में कब आएंगे। जनभावनाओं की कद्र करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में अपना कार्यक्रम दिया है। वह जयपुर में 7 अक्टूबर को मेक इंडिया नम्बर वन मिशन लॉन्च करेंगे।

RELATED POSTS

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

November 30, 2025
कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

November 28, 2025

इसकी शुरुआत केजरीवाल ने अपनी जन्मभूमि हिसार से की थी। इस कार्यक्रम के जरिए 130 करोड़ देशवासियों से अपील की गई है कि सभी इससे जुड़े और देश को विश्व में नम्बर 1 बनाएं। राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल टाऊन हॉल कार्यक्रम के तहत जयपुर में युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और पत्रकार वार्ता भी करेंगे। आठ अक्टूबर को एक रैली विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित होगी। जिसमें प्रदेश के हर कोने से आमजन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा के लिए 50 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनसभा को लेकर प्रदेश में काफी सकारात्मक माहौल है।

इसके अलावा प्रदेश के कई बड़े चेहरे भी आम आदमी पार्टी के सम्पर्क में है और जल्द ही कुछ बड़े नाम पार्टी के साथ नजर आएंगे। दूसरी पार्टियों के अच्छे लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते है। मिश्रा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों नूराकुश्ती में व्यस्त है, आमजन के मुद्दों से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। लम्पी बीमारी के चलते हजारों गायें मौत का शिकार हो गई। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में हजारों पशुपालकों का रोजगार छीन लिया गया, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।

आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले प्रदेश सरकार से लम्पी प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि देश में एकमात्र आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऑपरेशन लोटस फेल किया है। राजस्थान में भाजपा-कांग्रेस मिले हुए है, यह ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन खुद कह रहा है।

Tags: ARVIND KEJRIWALBJPbreaking newscmyogijaipurMission India Number 1News1Indiarajasthan
Share196Tweet123Share49
Abhinav Shukla

Abhinav Shukla

Related Posts

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

कानपुर देहात में अखिलेश यादव ने किया बड़ा खुलासा, ‘बिहार में PDA हारा नहीं बल्कि उसे कुछ ऐसे हराया गया’

by Vinod
November 28, 2025

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर देहात स्थित मूसानगर के सरायां के एक स्कूल में...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

बृजभूषण शरण सिंह अयोध्या में दिखाएंगे ‘दबदबा’, राम नगरी में खड़ी करेंगे 9 लाख युवाओं की सनातनी सेना

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या खुशी से मुस्करा रही है। सरयू भी मधुर गीत गुनगुना रही है।...

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

डंके की चोट पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, ‘हां मैं बागी हूं और हर बार करूंगा बगावत, 2029 में लडूंगा इलेक्शन’

by Vinod
November 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। गोंडा का मतलब ‘दबदबा वाले’ होता है। भारत के किसी भी तीर्थ स्थान पर जाकर बता दो...

Next Post

रामपुर में टूटी नवाब हामिद अली ख़ान की मूर्ति ,पोते नावेद मियां ने लगाया आज़म खान पर स्टैचू तोड़ने का आरोप

सहारनपुर: पश्चिम बंगाल STF ने किया मदरसे के छात्र को गिरफ्तार, अलकायदा से जुड़े है हसनाथ शेख के संपर्क

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version