केरल: खबर केरल के मलप्पुरम से है, जहां एक प्रवासी मजदूर की चोरी के आरोप में जान ले ली गई। जिस मजदूर की हत्या हुई है वो पूर्वी चंपारण का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके साथ ही उसकी पहचान राजेश मांझी के रूप में हुई है। शनिवार को बिहारी मजदूर की हत्या कर दी गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
क्यों की मजदूर की हत्या ?
कोंडोट्टी पुलिस स्टेशन के एएसपी बीवी विजया भरत रेड्डी के मुताबिक राजेश मांझी कुछ दिन पहले ही कोंडोट्टी आया था। जिन लोगों ने उसकी हत्या की उनका कहना है कि चोरी की असफल कोशिश के बाद वह भागने की फिराक में था तभी वो पहली मंजिल से गिर गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे पकड लिया और कुछ देर तक उसकी जमकर पिटाई की।
मौके पर पहुंची पुलिस
जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को लगी वो मौके पर पहुंची। मांझी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम के दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान देखें गए, जिससे पता चलता है कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पहले कुछ लोगों का कहना था कि इमारत से गिरकर उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी मौत की खबर उसके परिवारवालों को दे दी गई है।