Friday, November 21, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home चुनाव

Manipur Chunav 1st Charan Polling Live Updates: मणिपुर में दोपहर 3 बजे तक 67.22 फीसदी मतदान

abhishek tyagi by abhishek tyagi
February 28, 2022
in चुनाव, राज्य
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Manipur Chunav 1st Charan Polling Live Updates: मणिपुर के इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले में आज मतदान हो रहे हैं। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मंत्री बिस्वजीत सिंह ने इंफाल में मतदान किया

मणिपुर में मंत्री बिस्वजीत सिंह ने इंफाल में मतदान किया। 

RELATED POSTS

एन बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

March 21, 2022

महा-Exit Poll में मणिपुर में बनते दिख रही है बीजेपी की सरकार, कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान

March 8, 2022

मणिपुर में सुबह 11 बजे तक 27.34 फीसदी मतदान

 मणिपुर में सुबह 11 बजे तक 27.34 फीसदी मतदान हुआ है।

मणिपुर के डिप्टी सीएम ने डाला वोट

मणिपुर के डिप्टी सीएम और उरिपोक से एनपीपी के उम्मीदवार यमनम जॉयकुमार सिंह ने इंफाल के एक अपर प्राइमरी स्कूल में मतदान किया।  

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में वोट डाला

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने इंफाल में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। राज्यपाल ने वोट डालने के बाद लोगों से कहा कि मैं मणिपुर के लोगों से अपील करता हूं वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें क्योंकि हमारे देश में लोकतंत्र प्रचलित है औप लोकतंत्र की निशानी चुनाव है।

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इंफाल में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 75 फीसदी लोग भाजपा और मुझे वोट देंगे। भाजपा पहले चरण में 38 में से कम से कम 30 सीटों की उम्मीद कर रही है। 

मणिपुर में सोमवार को पहले चरण के लिए पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें इंफाल पूर्वी, इंफाल पश्चिमी, बिशनपुर, चूराचांदपुर और कांगपोकपी जिले शामिल हैं। इन सीटों पर 15 महिला सहित 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवार- हिंगांग से सीएम एन बीरेन सिंह, सिंगजामेई से स्पीकर वाई खेमचंद सिंह, उरीपोक से डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह और नंबोल से राज्य कांग्रेस प्रमुख एन लोकेश सिंह हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि इनमें से 39 प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं। इस चरण में 12 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 5.80 लाख पुरुष और 6.28 लाख महिला मतदाता हैं। इनके लिए 1721 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अग्रवाल ने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमित और क्वारंटीन में रह रहे लोगों के मतदान के लिए शाम तीन से 4 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

Tags: Manipur Chunav 1st CharanManipur Chunav 1st Charan Polling Live Updatesmanipur election 2022Manipur Election 2022 Voting LiveManipur Election Phase 1 Liveमणिपुर विधानसभा चुनाव LIVE
Share196Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

एन बीरेन सिंह आज दोपहर 3 बजे राज्य के मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

by abhishek tyagi
March 21, 2022

नई दिल्ली। मणिपुर में एन बीरेन सिंह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. बीरेन सिंह आज दोपहर 3...

महा-Exit Poll में मणिपुर में बनते दिख रही है बीजेपी की सरकार, कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान

by Zeeshan Farooqui
March 8, 2022

Exit Poll Manipur: मणिपुर में 60 सीटों पर चुनाव हुए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी 41% वोट के...

Manipur Election 2022: मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव

by abhishek tyagi
February 11, 2022

Manipur Election 2022: चुनाव आयोग ने मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीखों में बदलाव कर दिया...

चुनाव आयोग ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सभी पांच राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव

by Zeeshan Farooqui
January 8, 2022

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा, कोरोना वायरस के बीच...

Next Post

यूक्रेन में फंसे 249 छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंची पांचवी फ्लाइट, अब तक 1100 से ज्यादा छात्रों की वतन वापसी

यूरोपीय देशों के चंगुल में फंसा रूस, बौखलाकर दे डाली यूक्रेन को परमाणु हमले की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version