Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Modi visit manipur: पीएम मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा का करेंगे दौरा, जनता को देंगे करोड़ों की सौगात

abhishek tyagi by abhishek tyagi
January 4, 2022
in राज्य, राष्ट्रीय
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Modi visit manipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मणिपुर और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मणिपुर में 13 परियोजनाओं का शुभारंभ करने के साथ 9 अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

मणिपुर के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने बताया कि 4,800 करोड़ रुपये की कुल 22 परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल ला गणेशन, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी उपस्थित रहेंगे। पीएम के दौरे पर राज्य में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, राज्य के विद्रोही संगठन ने पीएम के दौरे का विरोध किया है।

RELATED POSTS

वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम, भारतीय तिरंगे का चांद पर नामकरण

वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम, भारतीय तिरंगे का चांद पर नामकरण

August 26, 2023

मनोज ने लिव इन पार्टनर नहीं बल्कि पत्नी का किया मर्डर.. केस में आया नया ट्विस्ट

June 9, 2023

पीएमओ ने बताया कि मणिपुर में वे 1850 करोड़ रुपये लागत वाले 13 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और 2950 करोड़ से शुरू होने वाले 9 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। त्रिपुरा में वे महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट की नई एकीकृत टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करेंगे और दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

मणिपुर में प्रधानमंत्री जिन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 1700 करोड़ लागत से पांच राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट भी हैं। इनकी लंबाई 110 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इससे इलाके में सड़क संपर्क बढ़ेगा। सिल्चर को इंफाल से सीधा जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर बराक नदी पर 75 करोड़ की लागत वाले स्टील ब्रिज का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। 

प्रधानमंत्री 2387 मोबाइल टावर जनता को समर्पित करेंगे और इंफाल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। कोविड से जंग के लिए पीएम कियामगेई में डीआरडीओ के साथ मिलकर बनाए गए 37 करोड़ लागत वाले 200 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

मणिपुर की समृद्ध संस्कृति से परिचित होगा हरियाणा
प्रधानमंत्री हरियाणा के गुरुग्राम में मणिपुर इंस्टीट्यूट ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। हरियाणा को मणिपुर की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराने के लिए इस इंस्टीट्यूट की परिकल्पना वर्ष 1990 में की गई थी, लेकिन सालों तक इस दिशा में कोई काम नहीं हो सका। अब इसके निर्माण पर 240 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और सांस्कृतिक विरासत और मजबूत होगी।

Tags: Modi visit manipurआज की ताजा खबरमोदीमोदी समाचार हिंदीहिंदी समाचार
Share197Tweet123Share49
abhishek tyagi

abhishek tyagi

Related Posts

वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम, भारतीय तिरंगे का चांद पर नामकरण

वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम, भारतीय तिरंगे का चांद पर नामकरण

by Saurabh Chaturvedi
August 26, 2023

नई दिल्ली। पीएम मोदी विदेशी दौरे के बाद भारत लौटें। भारत आने के बाद वो सीधे मिशन चंद्रयान-3 से जुड़े...

मनोज ने लिव इन पार्टनर नहीं बल्कि पत्नी का किया मर्डर.. केस में आया नया ट्विस्ट

by Ayushi Dhyani
June 9, 2023

मुंबई की मीरा रोड में मनोज नाम के शख्स ने सरस्वती वैद्द नाम की महिला की बेरहमी से हत्या कर...

Mira Road Murder: HIV पॉजिटिव है मनोज, लिव इन पार्टनर की हत्या करने का आरोपी को नही है कोई अफसोस

by Ayushi Dhyani
June 9, 2023

इन दिनों लिव इन में रह रहे पार्टनर की हत्या के मामले काफी सुनने को मिल रहे हैं.. फिर चाहे...

Mumbai Murder: श्रद्धा वालकर हत्याकांड से आया था मनोज को लिव इन पार्टनर की हत्या करने का आइडिया

by Ayushi Dhyani
June 8, 2023

इन दिनों लिव इन में रह रहे पार्टनर की हत्या के मामले काफी सुनने को मिल रहे हैं.. फिर चाहे...

Mumbai Murder: हत्या नहीं बल्कि महिला ने किया सुसाइड? आरोपी मनोज ने किया बडा खुलासा

by Ayushi Dhyani
June 8, 2023

इन दिनों लिव इन में रह रहे पार्टनर की हत्या के मामले काफी सुनने को मिल रहे हैं.. फिर चाहे...

Next Post

कोरोना के नए वेरिएंट ने फैलाई दहशत, ओमिक्रोन से भी है ज्यादा खतरनाक

दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का लिया फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version