Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, इसी आरोप में चौथी बार गया था जेल

छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी, इसी आरोप में चौथी बार गया था जेल

धमतरी। जेल के भीतर छेड़खानी मामले के एक कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक को छेड़खानी के मामले में एक साल सजा हुई थी। मामले की जांच में पुलिस व जेल प्रशासन जुट गया है।

धमतरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालबगीचा वार्ड धमतरी निवासी अरबाज खान उर्फ अल्लू 18 वर्ष ने 31 अगस्त को सुबह जेल के भीतर बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर हथियार लहराने के मामले में जुर्म दर्ज हुआ था। वहीं नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जुर्म दर्ज था। छेड़छाड़ के मामले में मृतक आरोपित को न्यायालय ने एक साल सश्रम सजा सुनाई थी। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जेल अधीक्षक ने शव का परीक्षण कर पंचनामा तैयार किया। वहीं, जिला अस्पताल के डॅा. तेजस शाह ने शव का परीक्षण कर जांच की। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले अधिकारियों की टीम ने जेल में निरीक्षण किया था।

चार बार गया जेल

मृतक के भाई रुस्तम अली ने बताया कि मृतक अरबाज खान चार बार जेल जा चुका है। दो बार चोरी के मामले में, एक बार नाबालिग लड़की से छेड़खानी और एक बार चाकू के साथ पकड़ाने पर। मृतक के भाई रुस्तम अली का आरोप है कि ढाई माह पहले जब वह मिला था तो जेल से छुड़ाने की बात कह रहा था। वह काफी जीवट था। किसी भी शर्त में वह आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि आत्महत्या के लिए जेल प्रशासन ने उकसाया होगा।

एडीएम व जेल अधीक्षक ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि जेल के भीतर एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। उन्होंने 30 अगस्त को जेल का निरीक्षण किया था, लेकिन उस बैरक का नहीं किया था। इस मामले की जांच की जा रही है।

बंदियों ने मचाया उत्पात

उल्लेखनीय है कि करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत हत्या के प्रयास और एसटी एससी मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया था। सालभर से इन आरोपितों की डायरी पेश नहीं किए जाने से मानसिक रूप से परेशान दो बंदियों ने खिड़की पर अपना सिर पटका था, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों बंदी खून से लथपथ हो गए। ऐसे में चारों बंदियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना से न्यायालय में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर प्रशासन व जेल प्रशासन की टीम ने जेल में निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था। इसके बाद रात में ही एक बंदी ने आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version