Thursday, November 20, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

रमापति शास्त्री बने प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

Zeeshan Farooqui by Zeeshan Farooqui
March 26, 2022
in उत्तर प्रदेश, राज्य, लखनऊ
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व आठ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके रमापति शास्त्री 18 वीं बार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं। प्रोटेम स्पीकर नए विधानसभा अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। उनके साथ सहयोग के लिए तय पैनल में पांच और वरिष्ठ विधायक शामिल किए गए हैं। ये बाकी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इन सबकी नियुक्ति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की है। राज्यपाल ने 26 मार्च को राजभवन में इन सभी छह विधायकों को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि विधानसभा द्वारा नए अध्यक्ष के चुने जाने तक रमापति शास्त्री प्रोटेम स्पीकर के रूप में विधानसभा अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन करेंगे। राजभवन में शपथ लेने के बाद प्रोटेम स्पीकर व अन्य पांच वरिष्ठ विधायक विधानसभा में विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

RELATED POSTS

Anandi Ben Patel

Uttar Pradesh: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रचा नया इतिहास, जल्द तोड़ेंगी एक और कीर्तिमान

September 11, 2024

UP News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया UPRTOU भवन का उद्घाटन, 9 जिलों में बनाए गए 70 अध्यन सेंटर

June 8, 2023

गोंडा जिले की मनकापुर सीट से विधायक रमापति शास्त्री 1974 में पहली बार छठी विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुए थे। शास्त्री 7वीं, 10वीं, 11वीं, 12वीं, 14वीं और 17वीं विधानसभा में विधायक रहे। रमापति शास्त्री कल्याण सिंह सरकार में समाज कल्याण और राजस्व मंत्री रहे। मायवती और कल्याण सिंह सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे। योगी सरकार में भी शास्त्री समाज कल्याण मंत्री थे। 18वीं विधानसभा में शास्त्री आठवीं बार विधायक निर्वाचित हुए है।सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण उन्हें प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

Tags: anandi ben patelProtem Speaker in up assemblyramapati shastriup govnor
Share196Tweet123Share49
Zeeshan Farooqui

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Anandi Ben Patel

Uttar Pradesh: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रचा नया इतिहास, जल्द तोड़ेंगी एक और कीर्तिमान

by Akhand Pratap Singh
September 11, 2024

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल जल्द ही एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। इस महीने...

UP News: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया UPRTOU भवन का उद्घाटन, 9 जिलों में बनाए गए 70 अध्यन सेंटर

by Anu Kadyan
June 8, 2023

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) प्रयागराज की क्षेत्रीय केंद्र कानपुर भवन का उद्घाटन आज प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन...

Next Post

अंतरराष्ट्रीय उड़ाने 27 मार्च से होंगी शुरू, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने जारी किये नए दिशा-निर्देश

एयर एम्बुलेंस प्रोवाइड कराने का झूठा दावा कर ग्राहकों से मांगते थे हजारों, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version