मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Plane Crash Tragedy: उड़ान जो आखिरी हुई साबित, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस खराब मौसम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सात लोगों की मौत से कई परिवार उजड़ गए। डॉक्टर और गंभीर मरीज समेत सभी की जान चली गई। मामले की जांच जारी है।

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 24, 2026
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi Delhi Plane Crash Tragedy: रांची से दिल्ली जा रहा एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि कई परिवारों की खुशियां और सपने एक साथ खत्म हो गए।

पिता का दर्द सुन नम हुई आंखें

हादसे में जान गंवाने वालों में एक युवा डॉक्टर भी शामिल थे। जब उनके पिता से बात की गई तो वे रोते हुए बोले, “बेटे ने कहा था कि वह मरीजों के साथ दिल्ली जा रहा है। मुझे क्या पता था कि वह उससे मेरी आखिरी बात होगी।” उन्होंने बताया कि रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने खबर दी कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। पिता ने कहा, “मैंने खेत बेचकर उसे पढ़ाया था।” उनकी यह बात सुनकर हर कोई भावुक हो गया।

RELATED NEWS

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

अगस्त 12, 2026
Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

मार्च 10, 2026

मरीज संजय की दर्दभरी कहानी

इस हादसे में संजय कुमार नाम के मरीज की भी मौत हो गई। संजय ढाबा चलाते थे। कुछ दिन पहले उनके ढाबे में आग लग गई थी, जिसमें वह करीब 65 प्रतिशत झुलस गए थे। दस दिन तक झारखंड के अस्पताल में इलाज चला, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। परिवार ने बड़ी मुश्किल से पैसे इकट्ठा कर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की थी। मगर जिंदगी बचाने की कोशिश में उठाया गया यही कदम उनकी मौत की वजह बन गया।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

संजय के परिजनों ने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। एक रिश्तेदार ने कहा, “अगर रांची में सही इलाज मिल जाता तो शायद आज दो जिंदगियां बच जातीं।” इस हादसे में उन्होंने संजय और अपनी बहन अर्चना देवी, दोनों को खो दिया। परिवार का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
जांच के आदेश और सरकार की प्रतिक्रिया

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि खराब मौसम में उड़ान की अनुमति कैसे दी गई, इसकी जांच होगी। मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की भी बात कही गई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि मौसम एक कारण हो सकता है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद होगी। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पर दुख जताया।

कैसे हुआ हादसा?

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, बीचक्राफ्ट सी90 विमान रांची से दिल्ली जा रहा था। शाम 7 बजकर 11 मिनट पर उड़ान भरी गई। 7 बजकर 34 मिनट पर कोलकाता से संपर्क हुआ, लेकिन इसके बाद विमान का संपर्क टूट गया। कुछ ही देर में वह चतरा जिले की कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट समेत सात लोग सवार थे। वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की टीम जांच के लिए भेजी गई है।

Tags: Air Ambulance TragedyJharkhand NewsRanchi Plane Crash
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sabouna Train Derailment

Train Disruption: मालगाड़ी बेपटरी होने से 7 घंटे रेल परिचालन ठप, 56 मालगाड़ियों पर असर

by SYED BUSHRA
अगस्त 12, 2026

Train Operations Hit: सबौना गांव के समीप मालगाड़ी के वैगन पटरी से उतरने के बाद रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित...

Sambhal Road Accident

Road Accident: तेज रोशनी बनी जानलेवा बाइक पेड़ से टकराई,दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
मार्च 10, 2026

Sahibganj Road Accident: झारखंड के साहिबगंज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में...

Jharkhand News

35 लोगों के साथ 12 वीं पास अवसर ने कर दिया खेला, इनकम टैक्स अवसर बनकर करता था नौकरी दिलाने का फ्रॉड

by Gulshan
अक्टूबर 28, 2025

Jharkhand News : अहमदाबाद: सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े...

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

मां-बाप ने एक मजबूरी के चलते 10 महीने के बच्चे को 50 हज़ार में बेचा, खबर मिलते ही सीएम ने लिया एक्शन

by Gulshan
सितम्बर 7, 2025

Jharkhand News : झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई...

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

दफ्तर में मिला राजा परीक्षित को काटने वाला ’तक्षक नाग’, 100 फीट की छलांग और उड़ने वाली नागिन को देख कांपे लोग

by Digital Desk
दिसम्बर 5, 2024

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम स्थित आसीएच दफ्तर में एक दूर्लभ प्रजाति के सांप की...

Next Post
Ashiyana Murder Case: हत्या कर शव ड्रम में छुपाया, खुद ही गुमशुदगी दर्ज कराई, खौफनाक सच्चाई सामने आई

Ashiyana Murder Case: हत्या कर शव ड्रम में छुपाया, खुद ही गुमशुदगी दर्ज कराई, खौफनाक सच्चाई सामने आई

Railway Track Tragedy: तेज़ रफ़्तार ट्रेन अंधेरी रात ने छीन ली दो जिंदगियां, पिता और बेटी के रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

Railway Track Tragedy: तेज़ रफ़्तार ट्रेन अंधेरी रात ने छीन ली दो जिंदगियां, पिता और बेटी के रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत शव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In