Wednesday, March 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Suicide in Ratlam: क्यों युवक ने खाया जहर, रो रो कर किस पर लगाए गंभीर आरोप,मौत से पहले का वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के रतलाम में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने सात मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें पत्नी और ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताया।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
March 11, 2026
in राज्य
ratlam youth suicide video case india
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Suicide viral video of Ratlam: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के उकाला रोड पर रहने वाले 30 वर्षीय मोईन काजी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मोईन ने आत्महत्या करने से पहले करीब सात मिनट का एक वीडियो भी बनाया था। यह वीडियो देर रात करीब एक बजे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो गया।

मौत से पहले बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार, मोईन काजी ने अपनी मौत से पहले जो वीडियो बनाया, उसमें वह अपनी पत्नी फरहीन से जुड़ी कई बातें बताते हुए दिखाई देता है। वीडियो में मोईन कहता है कि वह पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बातचीत से खत्म करना चाहता था। लेकिन उसकी पत्नी अपने भाई और माता-पिता को बुलाकर उनके साथ मायके चली गई। इसके बाद ससुराल वालों की ओर से उसे डराने और धमकाने का आरोप भी उसने वीडियो में लगाया है।

RELATED NEWS

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

March 2, 2026

MP News: भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, अपनी बहन को बनाया हवस का शिकार

February 9, 2023

13 साल की शादी का किया जिक्र

वीडियो में मोईन ने अपनी शादी और पारिवारिक जीवन के बारे में भी खुलकर बात की। उसने बताया कि उसकी शादी को करीब 13 साल हो चुके थे। वह कहता है कि कई बार उसकी पत्नी बिना बताए मायके चली जाती थी और उसे अपने बच्चों से भी बात नहीं करने देती थी। मोईन ने यह भी कहा कि वह इस स्थिति से बहुत परेशान हो चुका था। वीडियो में वह जहरीली गोलियां दिखाते हुए कहता है कि उसके ऊपर किसी तरह का कर्ज नहीं था, लेकिन पारिवारिक झगड़ों की वजह से वह मानसिक रूप से बहुत परेशान था।

पत्नी और ससुराल को बताया जिम्मेदार

मोईन काजी ने अपने वीडियो में साफ तौर पर कहा कि उसकी मौत के लिए उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष जिम्मेदार हैं। उसने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में पूरी जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उसने अपने बच्चों की जिम्मेदारी अपनी मां और भाइयों को सौंपने की बात भी कही।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। देर रात जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि मोईन ने यह वीडियो सबसे पहले किसे भेजा था। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Tags: Family Dispute Caseratlam newssuicide case india
Share196Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

बहराइच में हुआ रिश्तो का कत्ल, कलयुगी बेटे ने क्यों करी चार परिजनों की हत्या, आधी रात की वारदात से दहला गांव

by SYED BUSHRA
March 2, 2026

Family Dispute:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार आधी रात एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर...

MP News: भाई ने दोस्त के साथ मिलकर किया दुष्कर्म, अपनी बहन को बनाया हवस का शिकार

by Juhi Tomer
February 9, 2023

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से एक बड़ा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां एक भाई ने ही...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist