Thursday, February 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

Maharashtra: शरद पवार के गुप्त मीटिंग को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान- अजित इतने बड़े नेता नहीं कि ऑफर दे…

Juhi Tomer by Juhi Tomer
August 16, 2023
in राज्य
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच गुप्त मुलाकात ने सूबे की राजनीतिक पारे को बढ़ा दिया है. अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा है कि अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि शरद पवार को ऑफर दे सकें.

अजित पवार के जरिए ऑफर

बता दें कि महाराष्ट्र से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, एनसीपी चीफ शरद पवार को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है. बीजेपी ये ऑफर हाल ही में दल बदलकर सत्ता पक्ष में शामिल हुए अजित पवार के जरिए दी है. इसके तहत अगर शरद पवार, महाविकास अघाड़ी दल से एनडीए एलायंस वाली सत्ताधारी पक्ष में शामिल होते हैं, तो उनको केंद्र मंत्री बनाया जाएगा. अब इसको लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बड़ी बात कही है.

RELATED NEWS

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

January 30, 2026
Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

January 30, 2026

पवार साहब का कद बहुत बड़ा

एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि, अजित पवार को पवार साहब(शरद पवार) ने बनाया है. पवार साहब 60 साल से भी ज्यादा का समय संसदीय राजनीति में बिता चुके हैं. ये महाराष्ट्र के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. शरद पवार का कद बहुत ही बड़ा है, ये छोटे लोग उनको ऑफर नहीं दे सकते.

कांग्रेस नेता ने किया ये दावा

शरद पवार और अजित पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है. दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात से कई मायने निकाले जा रहे हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने अजित के जरिए शरद पवार को एक बड़ा ऑफर दी है. चव्हाण ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एनसीपी अध्यक्ष को केंद्रीय कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग का अध्यक्ष पद देने का दावा किया है. इसके अलावा एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है.

शरद पवार ने किया साफ

बता दें कि मुलाकात को लेकर शरद पवार ने ये कहा कि, ‘ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में मैं य स्पष्ट करना चाहता हूं कि पार्टी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. एनसीपी और बीजेपी का जुड़ाव राजनीतिक नीति में फिट नहीं बैठता है. कई शुभचिंतक मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम गठबंधन नहीं करने वाले हैं. ‘ एनसीपी अध्यक्ष ने बिना नाम लिए कहा कि, ‘ कुछ लोगों ने हमसे अलग होने का रूख अपनाया है और कई सोच रहे हैं कि हमारे रूख में बदलाव हो. इसी लिए हमसे सौहार्दपूर्ण चर्चा करने की कोशिश की जा रही है. ‘

Tags: abp Newsajit pawarajit pawar meets sharad pawarbreaking newsjayant patilMaharashtra NCP CrisisMaharashtra PoliticsNCP Crisisncp newsNEWS 1 INDIAoffer to sharad pawarSanjay RautSharad pawarsupriya suleअजित पवारकेंद्रीय कैबिनेटन्यूज 1 इंडियामहाराष्ट्र की राजनीतिशरद पवारसंजय राउत
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

Political Turmoil: महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल, एनसीपी में भारी उथल-पुथल, दो गुटों में बंटी पार्टी, BJP की क्यों बढ़ी टेंशन

by SYED BUSHRA
January 30, 2026

Political Turmoil in Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में जिस आशंका की चर्चा लंबे समय से हो रही थी, अब वही...

Ajit Pawar last moments story tales

क्या अजित पवार को मौत का एहसास हो गया था, उनकी आख़िरी कहानी, दोस्त की ज़ुबानी, क्या थे अंतिम शब्द

by SYED BUSHRA
January 30, 2026

Ajit Pawar last moments story:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार की बुधवार को...

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

Plane crash: लैंडिंग के समय हुए दुखद विमान हादसे से पूरे महाराष्ट्र में शोक, अजित पवार का आखिरी ट्वीट बना चर्चा का विषय

by SYED BUSHRA
January 28, 2026

Tragic Plane Incident: हादसे से कुछ समय पहले अजित पवार के एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट किया...

Ajit Pawar

शोक में डूबा महाराष्ट्र: जननेता अजित पवार के असामयिक निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

by Mayank Yadav
January 28, 2026

Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन एक बड़ा आघात लेकर आया। राज्य के दिग्गज...

Ajit Pawar

महाराष्ट्र ने खोया अपना ‘बेताज बादशाह’, विमान हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत से देश स्तब्ध।

by Mayank Yadav
January 28, 2026

Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र की सियासत के एक युग का दुखद अंत हो गया है। उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित...

Next Post

Maharashtra: जानिए ऑफर मिलने की अटकलों के बीच सुप्रिया सुले ने क्या कहा? शरद पवार ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

UP: वृंदावन में छज्जा गिरने से 5 की मौत, वीडियो वायरल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist