सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sudhakaran: माँ सीता और लक्ष्मण पर दिये अपने विवादित बयान को कांग्रेस नेता सुधाकरन ने लिया वापस

by Abhinav Shukla
अक्टूबर 19, 2022
in क्राइम, दिल्ली, देश, बड़ी खबर, राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कांग्रेस के नेता हिंदू देवी देवताओं का मज़ाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार इसी मामले को लेकर कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन अपने दिए हुए विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए है। वैसे तो आपको बता दें कि के. सुधाकरन अपने अजीबोगरीब बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते है, लेकिन इस बार तो उन्होंने भगवान श्री राम का अपमान किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तेज रफ्तार पकड़ ली है, जिसके चलते के. सुधाकरन का जमके विरोध हो रहा है। जनता और नेताओं ने जमकर उनकी आलोचना की है।

दरअसल, सुधाकरन ने अपने एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल के जवाब में रामायण का जिक्र किया था। उनसे पूछा गया था कि मालाबार और मध्य केरल के राजनेताओं के बीच क्या अंतर है? इस पर उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए न सिर्फ भगवान राम, माँ सीता और लक्ष्‍मण का अपमान किया, बल्कि रामायण में वर्णित तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

सुधाकरन ने कहा था कि रावण को हराने के बाद पुष्पक विमान पर लंका से लौटते समय लक्ष्मण के मन में अपने भाई भगवान राम को समुद्र में धकेलने और उनकी पत्नी सीता के साथ जाने जैसे विचार चल रहे थे। उन्होंने कहा था कि हालांकि, जब तक वे मध्य केरल पहुंचे, तब तक लक्ष्मण का हृदय परिवर्तन हो चुका था। इस पर भगवान राम ने उनके कंधे पर थपथपाते हुए कहा था कि उन्होंने लक्ष्मण के मन को पढ़ लिया था और यह उनकी (लक्ष्मण) नहीं, बल्कि उस भूमि (दक्षिणी केरल) की गलती थी।

सोशल मीडिया पर जब इस वीडियो ने तेज रफ्तार पकड़ी तो उनका जमकर विरोध होने लगा। जिसके बाद उनको अपना बयान वापस लेना पड़ा। बयान वापस लेते हुए बताया कि यह मालाबार क्षेत्र में प्रचलित एक कहानी थी। वह इस कहानी को बचपन से सुनते हुए बड़े हुए है। कांग्रेस नेता सुधाकरन ने कहा कि मैंने सिर्फ एक कहानी सुनाई है, जो मैंने बचपन में सुनी थी। किसी को नीचा दिखाने या अपमान करने का इरादा नहीं था। मेरा मकसद लोगों को विभाजित करने का नहीं था।

इतना ही नही सुधाकरन ने अपने इसी इंटरव्यू में कांग्रेस अध्यक्ष पद के कैंडिडेट शशि थरूर को एक ट्रेनी बताया था। उन्होंने कहा था कि शशि थरूर कांग्रेस की अगुवाई नहीं कर सकते।

वहीं, दूसरी ओर जब मामला सुर्खियों में आया तो भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस के हिंदू विरोधी मानसिकता पर सवाल उठाया है। अमित मालवीय ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘एक राज्य (केरल) जहाँ से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी सांसद है और अपनी भारत जोड़ो यात्रा के लिए अधिकतम समय बिताया है, तो वहीं के प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान राम, माँ सीता और लक्ष्‍मण का अपमान किया है। ये किस तरह के हिन्दुओं से नफरत करने वाले लोग कांग्रेस के शीर्ष पदों पर बैठे हैं, या यही उनकी योग्यता है।’

K Sudhakaran, President of Kerala Congress, a state Rahul Gandhi is MP from, and spent maximum days for BJY, insults Bhagwaan Ram, Maa Sita and also people of Southern Kerala. What kind of Hindu hating bigots are in places of prominence in the Congress? Or is it a qualification? pic.twitter.com/C5waQs2wez

— Amit Malviya (@amitmalviya) October 18, 2022
Tags: Congressk. sudhakaranKeralaNews1IndiaRamayanaSudhakaran
Share196Tweet123Share49

Abhinav Shukla

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

Next Post

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुल 7897 वोटों से की जीत हासिल

17 लाख़ दीयो से जगमगाएगा अयोध्या, सीएम योगी लेंगे आज पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In