रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

मुर्दा बोला ”साहब मैं जिंदा हूं”, हाथ में तख्ती लेकर सरकारी दफ्तरों के काट रहा चक्कर

by Web Desk
अगस्त 18, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपने मरे हुए इंसान को कभी बोलते हुए देखा, सुना या पढ़ा है। यूपी के संभल जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपकी मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर देगा। जहां मरा हुआ शख्स कहता है कि साहब मैं जिंदा हूं। दरअसल सगे भाई ने ही जीवित भाई का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसे मृत घोषित कर दिया। 2 लाख की बीमा धनराशि हड़पने के लिए सगे भाई ने ही ये साजिस रच डाली।

जिसके बाद पीड़ित खुद के ही जीवित साबित करने के लिए लड़ रहा है। वह हाथ में पर्ची लेकर कह रहा है कि साहब मैं जिंदा हूं। पीड़ित अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है। साथ ही कह रहा है कि मेरे भाई ने मेरे साथ साजिश रची है। सगे भाई ने फर्जी कागजात बनाकर मृतक दिखाया फिर मेरी जमीन हड़प ली।

RELATED NEWS

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

अगस्त 8, 2026
UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

अगस्त 6, 2026

आरोपी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

आपको हम बता दें दरअसल मृतक किसान के नाम प्रधानमंत्री किसान योजना के ₹200000 चेक आने का खुलासा हुआ है।ये मामला यूपी के जनपद संभल में थाना हयातनगर के मुजफ्फरपुर गांव का है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पीड़ित शख्स अब खुद को जीवित साबित करने के लिए हाथ में तख्ती लेकर ” साहब ने जिंदा हूं  ” सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है ।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके सगे भाई ने एक साजिश के तहत बैंक शाखा में उसका खाता खुलवाने के बाद खुद को नॉमिनी दर्शाकर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाकर प्रधान मंत्री जीवन बीमा की 2 लाख की धनराशि हड़प ली ।

6 बीघा जमीन भी अपने नाम दर्ज करा ली

वहीं उसके फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए फर्जीवाड़ा पर उसकी 6 बीघा खेती की जमीन भी अपने नाम दर्ज करा ली। जब उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर दो लाख की बीमा धनराशि और 6 बीघा जमीन हड़पे जाने का विरोध किया तो उसके भाई ने और उसके परिवार के लोगों द्वारा उसके साथ जमकर मारपीट की गई ।

पीड़ित ने अपने भाई के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हयात नगर थाने में जाकर गुहार लगाई लेकिन हयात नगर थाने की पुलिस ने मृत की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया ।

पीड़ित ने कोर्ट में लगाई गुहार

जिसके बाद पीड़ित ने अपने बड़े भाई के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट से गुहार लगाई थी। कोर्ट ने पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए हयात नगर थाने की पुलिस को मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने और मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं ।

फिलहाल पीड़ित ने सरकारी अभिलेखों में स्वयं को जीवित साबित करने के लिए तहसील और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है ।

ये भी पढ़े-UP बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य, ‘ब्रांड यूपी’ पर योगी सरकार का फोकस

Tags: BJPcmyogiCrime NewsNews1IndiasambhalUP NewsUP PoliceUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Tarun Tejpal Case : करीब 13 साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को बड़ा कानूनी...

Next Post

सिपाही की बंदूक छीनकर युवक ने खुद को मारी गोली, युवक पर ये था आरोप

Janmashtmi 2022: कान्हा के लिए सजी मथुरा की नगरी, जोरो-शोरो से हो रही जश्न की तैयारी, भारी संख्या में उमड़े भक्त  

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist