Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
डभगवान राम और राहुल गांधी का नाम R से शुरू होना एक संयोग, बोले कांग्रेस

भगवान राम और राहुल गांधी का नाम R से शुरू होना एक संयोग, बोले कांग्रेस नेता पटोले, लेकिन…

महाराष्ट्र। जहां एक ओर राजस्थान के कांग्रेस नेता प्रसादी लाल मीणा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन भगवान राम पर अपने दिए हुए विवादित बयान के चलते सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल उन्होंने कहा था कि रावण को हराने के बाद पुष्पक विमान पर लंका से लौटते समय लक्ष्मण के मन में अपने भाई भगवान राम को समुद्र में धकेलने और उनकी पत्नी सीता के साथ जाने जैसे विचार चल रहे थे।

R का मतलब ये नहीं कि…

एक भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करता है तो दूसरा राहुल गांधी से श्रीराम की तुलना। हालांकि प्रसादी लाल मीणा के इस बयान के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा है कि राहुल गांधी और भगवान राम का नाम ‘रा’ से शुरू होना मात्र एक संयोग है। दोनों के नाम की शुरूआत R  से हो रही है इसका ये मतलब नहीं कि हम राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से कर रहे है। क्योंकि राहुल गांधी एक इंसान है भगवान नहीं। ऐसे इंसान जो मानवता और देश के लिए काम कर रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के अच्छे परिणाम मिल रहे

आपको बता दें कि नाना पटोले ने राहुल गांधी के वनवास की तुलना श्रीराम से कर दी थी। दरअसल पटोले ने कहा था कि जिस तरह से भगवान राम ने वनवास भोगा था अब उसी तरह राहुल गांधी पदयात्रा पर निकले चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बेहतरीन परिणाम नजर आ रहे है। इस यात्रा के काफी अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

श्रीराम की तरह राहुल गांधी भी वनवास में पद यात्रा पर है

महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान नाना पटोले ने मीडिया को संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रभु राम ने लंका तक की यात्रा को नंगे पैर से पूरा किया था। उसी प्रकार राहुल गांधी भी अब पैदल यात्रा कर रहे हैं। उस वक्त प्रभु श्रीराम का वनवास चल रहा था वें वनवास भोग रहे थे। आज उसी राहुल गांधी भी वनवास भोग रहे है।

ये भी पढ़े-Road Accident: खराब सड़क के कारण हुई दुर्घटना, तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार, NHAI ने सुनाया फरमान

Exit mobile version