बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Tripura Election: 60 सीटों पर 259 प्रत्याशी मैदान में, 3,337 पोलिंग बूथों पर वोटिंग जारी, जानें BJP को कौन सी पार्टी देखी टक्कर…

by Anu Kadyan
फ़रवरी 16, 2023
in चुनाव, बड़ी खबर, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। राज्य में कुल 3,337 पोलिंग बूथों पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। वहीं वोटिंग शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने युवाओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की। चुनाव सिंगल फेज में हो रहे हैं। आज 28.13 लाख जनता 259 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी।

राज्य में धारा 144 लागू

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गित्ते किरणकुमार दिनकरराव ने कहा कि 3,337 में से 1,100 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। जबकि 28 बूथ अति-संवेदनशील हैं। जिसके चलते इन इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार को चुनाव प्रचार समाप्त होते ही राज्य में धारा 144 लागू कर दी गई थी।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

बता दें कि त्रिपुरा में 2018 से BJP की सरकार थी जिसमें CM माणिक साहा थे। चुनाव में कुल 20 महिलाएं विधायक पद के लिए दावेदारी रख रही हैं।  वहीं बीजेपी त्रिपुरा में 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि सहयोगी IPFT ने 6 सीटों पर दावेदारी रखी है। BJP ने सबसे ज्यादा 12 महिला कैंडिडेट को चुनावी रण में उतारा है।

त्रिपुरा के चुनावी रण में उतरी नई पार्टी

बीजेप के लिए प्रचार करने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मनोज तिवारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। विजय संकल्प यात्रा भी निकाली गई। वहीं दूसरी ममता दीदी की पार्टी टीएमसी ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जबकि कांग्रेस ने कुल 13 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

बता दें कि राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और CPIM-कांग्रेस गठबंधन के अलावा इस बार एक नई पार्टी टिपरा मोथा भी चुनावी रण में है। जिसका नेतृत्व पूर्व शाही वंशज प्रद्योत माणिक्य देबबर्मा कर रहे हैं। इस पार्टी को नेशनल पार्टीज से उलट लोकल होने का फायदा मिल सकता है। इसने ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ को अपना चुनावी एजेंडा बनाया है। पार्टी 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिनमें 20 आदिवासी बहुल इलाके शामिल हैं। गौरतलब है कि ग्रेटर टिपरालैंड के जरिए त्रिपुरा की स्थानीय जनजातियों के लिए अलग राज्य बनाने की मांग उठ रही है।

क्या TMC देगी बीजेपी को टक्कर

राज्य में 2018 में 59 सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी को कुल 35 सीटें मिली थीं। इस दौरान बीजेपी ने लेफ्ट के 25 साल के गढ़ को ध्वस्त कर दिया। पहले बिप्लब देव CM बनाए गए थे। लेकिन मई 2022 में माणिक साहा को मुख्यमंत्री बनाया गया। इस बार बीजेपी को रोकने के लिए CPM और कांग्रेस ने हाथ मिला लिया। वहीं पार्टी ममता बनर्जी की TMC पार्टी भी भाजपा को टक्कर दे सकती है।

गृहमंत्री अमित शाह ने हाल में एक इंटरव्यू में ये दावा किया था कि त्रिपुरा में दोबारा बीजीप की सरकार बनाने जा रही है। शाह ने कहा था कि “हमने ‘चलो पलटाई’ का नारा त्रिपुरा की स्थिति बदलने के लिए दिया था। आज हमने हालात बदल दिए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी साथ आए हैं। वे मान चुके हैं कि दोनों अकेले BJP को नहीं हरा सकते। BJP को त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार बनेगी।”

Tags: candidatesNews1Indiapolling boothstTripura Assembly Electionvoting continues
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

UP News: शादी का झांसा देकर दरोगा ने किया युवती के साथ दुष्कर्म, सच्चाई सामने आने पर पीड़िता ने किया थानें में हंगामा

स्कीइंग का लुप्त उठाया... की केबल कार की सवारी, पदयात्रा के बाद छुट्टी मनाने गुलमर्ग पहुंचे, क्या फिर BJP के निशाने पर आए राहुल गांधी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In