रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

खत्म हुई उद्धव और शिंदे गुट के बीच की खीचातानी, EC ने तय की शिवसेना की दावेदारी, जानें किसे मिली 334 करोड़ की संपत्ति

by Anu Kadyan
फ़रवरी 18, 2023
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र। लंबे समय से बाल ठाकरे की पार्टी शिवसेना पर दावेदारी को लेकर उद्धव और शिंदे गुट में खीचातानी चल रही थी। लेकिन अब चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को शिवसेना का असली दावेदार करार किया है यानि असली शिवसेना मान लिया है। दरअसल आयोग ने शुक्रवार शाम शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव निशान तीर-कमान का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी। आयोग ने जांच में पाया कि शिवसेना का मौजूदा संविधान अलोकतांत्रिक है। उद्धव गुट ने बिना चुनाव कराए अपनी मंडली के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से पदाधिकारी नियुक्त किया है

यह लोकतंत्र की जीत-शिंदे

वहीं शिवसेना के मूल संविधान में अलोकतांत्रिक तरीकों को गुपचुप तरीके से वापस लाया गया। जिससे पार्टी निजी जागीर के समान हो गई। इन तरीकों को आयोग 1999 में ही नामंजूर कर चुका था। पार्टी की संरचना भरोसा जगाने में नाकाम साबित हुई हे। इस वजह से अब महाराष्ट्र में शिवसेना से उद्धव गुट की दावेदारी खत्म मानी जा रही है।

RELATED NEWS

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

सितम्बर 26, 2026
CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

सितम्बर 24, 2026

चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारे विधायकों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सांसदों,  और लाखों शिवसैनिकों सहित बालासाहेब और आनंद दीघे की विचारधाराओं की जीत है। यह पूरे लोकतंत्र की जीत है।

किसे मिली 334 करोड़ की संपत्ति

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश बाबासाहेब अंबेडकर की ओर से तैयार किए गए संविधान पर चलता है और हमने उसी संविधान के आधार पर अपनी सरकार बनाई है। चुनाव आयोग यह आदेश मेरिट के आधार पर आया है। मैं चुनाव आयोग का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।
बता दें कि चुनाव आयोग का फैसला लागू होने से उद्धव ठाकरे को शिवसेना की सभी संपत्तियों से हाथ धोना पड़ेगा। ADR के आंकड़ों के अनुसार 2019-20 में शिवसेना के पास 148.46 करोड़ की एफडी व 186 करोड़ की अचल संपत्ति थी। अब शिंदे गुट असली शिवसेना के रूप में जिसे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपेगा। उसके हस्ताक्षर को पार्टी की तरफ से वित्तीय लेन-देन के लिए मान्यता दी जाएगी। महाराष्ट्र में शिवसेना के 82 दफ्तर हैं।

देश में लोकतंत्र खत्म हो गया- उद्धव

मिली जानकारी के अनुसार बाला साहब ने अपनी वसीयत में से मुंबई में स्थित मातोश्री के तीन मंजिला भवन की पहली मंजिल जयदेव और दूसरी व तीसरी मंजिल उद्धव के नाम कर दी। लेकिन अब मातोश्री इमारत के ग्राउंड फ्लोर का मालिकाना हक शिवसेना के पास से चला जाएगा जो उद्धव के नाम पर है।

वहीं उद्धव ठाकरे ने आयोग के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। पार्टी किसकी है, ये सब चुने हुए प्रतिनिधि ही तय करेंगे तो ऐसे में संगठन का क्या मतलब रह जाएगा। आयोग का यह फैसला लोकतंत्र के लिए घातक है। हमारी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और देश में सरकार अपनी दादागीरी चला रही है। हिम्मत है तो चुनाव मैदान में आइये और चुनाव लड़िए। तब जनता तय करेगी कि कौन असली है और कौन नकली।

आपने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को ही बेच दिया- शिंदे

उद्धव ठाकरे ने अपने गुट को कथित तौर पर ‘चोर’ कहा तो इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी उनपर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ’50 विधायक, 13 सांसद, सैकड़ों जनप्रतिनिधि और लाखों कार्यकर्ता चोर हैं, तो आप क्या हैं? आत्मनिरीक्षण करें कि ये दिन आखिर आया क्यों? आपने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को ही बेच दिया।’

आपने 2019 में ‘तीर-कमान’ को गिरवी रख दिया था। लेकिन हमने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा व ‘तीर-कमान’ को भुनाया। इसलिए मैं इस पवित्र काम के लिए आयोग को धन्यवाद देता हूं। मोदी जी का नाम देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में है। एक ग्लोबल सर्वे में वे नंबर-1 हैं। सच को स्वीकार करें, आपको जलन क्यों हो रही है । ऐसे शब्दों के इस्तेमाल से पीएम मोदी की लोकप्रियता कम नहीं होगी।

उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने शिवसेना पर शिंदे गुट के दावे को लेकर चुनाव आयोग की कार्यवाही पर लगी रोक हटा दी थी। दरअसल कोर्ट ने पिछले साल 27 सितंबर को अपने आदेश सुनाते हुए कहा कि आयोग शिवसेना के चुनाव चिह्न पर फैसला कर सकता है। यह उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका था। क्योंकि उन्होंने विधायकों की योग्यता पर फैसला होने तक सुप्रीम कोर्ट से इलेक्शन कमीशन की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी।

वहीं इससे पहले भी 23 अगस्त को उद्धव की याचिका पर सुनवाई की थी। इस दौरान जस्टिस एनवी रमना की बेंच ने केस संवैधानिक बेंच को ट्रांसफर करते हुए चुनाव आयोग की कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। जस्टिस रमना ने अपने फैसले में कहा था कि संवैधानिक बेंच यह तय करेगी कि आयोग की कार्यवाही जारी रहेगी या फिर नहीं।

Tags: election commissionmaharashtraNews1Indiashiv senaUddhav and Shinde
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

SIR Meeting : विवाद के बीच चुनाव आयोग की बैठक, छूटे नाम वालों के दस्तावेज घर घर जा कर लेंगे

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

SIR voter list verification: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रही बहस के बीच चुनाव...

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

CJP Ultimatum: चुनाव आयोग में मचे घमासान में सीजीपी कूदी माँगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Gyanesh Kumar resignation demand: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया...

Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

Election Row : SIR को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद, दो आयुक्तों ने फैसलों पर 14 बार दर्ज कराई आपत्ति

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 23, 2026

भारत में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर राजनीतिक विवाद के बीच अब चुनाव आयोग के...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

TMC Name Symbol Freeze

TMC Freeze: तृणमूल का नाम-सिंबल फ्रीज़ , ममता और ऋतब्रत गुट को लगा झटका, अब नए नाम से लड़ेंगे उपचुनाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

TMC Name Symbol Freeze:चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को जारी अंतरिम आदेश में ‘ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और उसके...

Next Post

Meerut: ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराने वाली गैंग का मेरठ पुलिस ने किया पर्दाफाश, 2 तमंचे और एक चाकू बरामद

गिरोह के गोलमाल खेल का पर्दापाश, जानें लोन पर गाड़ी निकलवाने, बेचने और फिर से उसे चोरी करने तक... कैसे करते थे प्लानिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In